user profile

New User

Connect with Tractor Junction

महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री में 6 प्रतिशत की कमी, 29,763 यूनिट बेची

Published - 04 Apr 2022

महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट मार्च 2022 : निर्यात बाजार में 43 प्रतिशत की वृद्धि

देश की अग्रणी और दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2022 की ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की ओर से जारी की गई सेल्स रिपोर्ट में कंपनी को घरेलू बाजार में 6 प्रतिशत गिरावट दर्शाई गई है, वहीं निर्यात बाजार में 43 फीसदी की वृद्धि बताई गई है। 

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट मार्च 2022 : कुल 29 हजार 763 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 29 हजार 763 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में यह 30970 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू बाजार में 6 प्रतिशत कम व निर्यात बाजार में 43 फीसदी की वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 28 हजार 112 यूनिट की बिक्री की है जबकि पिछले साल मार्च 2021 में यह आंकड़ा 29817 यूनिट थी। इस प्रकार कंपनी को घरेलू बाजार में 6 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं कंपनी ने निर्यात बाजार में 43 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2022 में 1651 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 1153 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया था।  

Farm Equipment Sector Summary - March 2022
    Particular     March      YTD March      
  F22 F21 %Change F22 F21 %Change
Domestic 28,112 29,817 -6% 3,37,052 3,43,833 -2%
Exports 1,651 1,153 43% 17,646 10665 65%
Total 29,763 30,970 -4% 3,54,698 3,54,498 0%

भविष्य में बेहतर नकदी प्रवाह से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद

मार्च 2022 की ट्रैक्टर बिक्री में कमी के बावजूद कंपनी को भविष्य में बेहतर वृद्धि की उम्मीद है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी ने मार्च 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 28112 ट्रैक्टर बेचे हैं। रिकॉर्ड खरीफ रकबा, गेहूं, चीनी और कपास जैसे कृषि उत्पादों के निर्यात में पर्याप्त वृद्धि से किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा जिससे ग्रामीण बाजार में बेहतर नकदी प्रवाह होगा जिससे ट्रैक्टर की मांग को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल का रकबा पहले ही पिछले साल के स्तर को पार कर चुका है, जो कृषि आय के लिए अच्छा संकेत है। सामान्य मानसून के शुरुआती पूर्वानुमान के साथ इसे और बढ़ावा मिलेगा। निर्यात बाजार में हमने 1651 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 43 फीसदी अधिक है।

महिंद्रा कंपनी के बारे में

महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की नंबर एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक जे.सी. महिंद्रा, के.सी. महिंद्रा और मलिक गुलाम मुहम्मद थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा को मुहम्मद और महिंद्रा के रूप में स्थापित किया गया था  बाद में 1948 में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। वर्ष 1945 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एक से बढ़ कर एक ट्रैक्टर मॉडल आ रहे हैं। महिंद्रा ग्रुप 100 से अधिक देशों में 2 लाख 60 हजार कर्मचारियों के साथ एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में काम कर रही है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Certified Used Tractors

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All