टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर 2024 : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 14 May 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर 2024 : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर

भारत में जब भी खेती की बात होती है तो महिंद्रा ट्रैक्टर का नाम सबसे पहले आता है। महिंद्रा ने हमेशा किसानों की जरूरतों को समझकर उसी के अनुसार एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ट्रैक्टर बनाए हैं। महिंद्रा के ट्रैक्टर खेती में उत्पादन बढ़ाने, समय और लागत में बचत के लिए जाने जाते हैं। महिंद्रा ने विभिन्न वर्गों के किसानों की सुविधा के लिए 50 से ज्यादा ट्रैक्टर मॉडल 15 एचपी से 74 एचपी रेंज में निर्मित किए हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत 3.20 लाख रुपए से शुरू होकर 14.75 लाख रुपए तक है। महिंद्रा भारत और विश्व का सबसे बड़ा ट्रैक्टर ब्रांड है।

ट्रैक्टर जंक्शन के इस ब्लॉग में आपको महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर 2024, किसानों को महिंद्रा के ट्रैक्टर क्यों खरीदने चाहिए और टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत आदि की जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर 2024 : महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने के टॉप 5 कारण

महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी टेक्नोलॉजी के कारण ही किसानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने के टॉप 5 कारण बताए गए हैं। 

  • महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टरों को हमेशा एडवांस टेक्नोलॉजी के इंजन से निर्मित किया है। कंपनी का मानना है कि इंजन जितना ज्यादा एडवांस होगा डीजल की बचत उतनी ही ज्यादा होगी।
  • महिंद्रा के ट्रैक्टरों में ताकत और तकनीक का सबसे बेहतर तालमेल देखने को मिलता है। माइलेज के मामले में महिंद्रा के ट्रैक्टर अन्य कंपनियों के ट्रैक्टरों से बहुत आगे है।
  • महिंद्रा के ट्रैक्टरों में गियर बदलना सबसे आसान होता है और महिंद्रा ट्रैक्टर से पीटीओ इम्प्लीमेंट्स बहुत आसानी से चलाए जा सकते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर हर टफ काम को सबसे आसान बनाता है और हमेशा खेती के काम ज्यादा, जल्दी और बेहतरीन तरीके से करता है। 
  • महिंद्रा के ट्रैक्टर काम ज्यादा करते हैं और इनकी मेंटेनेंस (रखरखाव) खर्च सबसे कम होता है ।महिंद्रा ट्रैक्टरों के दाम सबसे ज्यादा किफायती हैं और वारंटी भी सबसे ज्यादा मिलती है।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर के पार्ट्स हर जगह आसानी से उपलब्ध होते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टरों की री-सेल वैल्यू सबसे ज्यादा है।

महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर 2024 (Mahindra's top 5 Tractors 2024)

मॉडल कीमत (एक्स शोरूम) वारंटी
महिंद्रा 265 डीआई 5.49- 5.66 लाख रुपए 2 साल या 2 हजार घंटे
महिंद्रा 275 डीआई टी यू 6.15- 6.36 लाख रुपए 2 साल या 2 हजार घंटे
महिंद्रा 475 डीआई 6.90- 7.22 लाख रुपए  2 साल या 2 हजार घंटे
महिंद्रा 575 डीआई 7.27-7.59 लाख रुपए  2 साल या 2 हजार घंटे
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई 9.36-9.57 लाख रुपए 6 साल या 6 हजार घंटे

1. महिंद्रा 265 डीआई (Mahindra 265 DI)

महिंद्रा 265 डीआई एक 30 एचपी का ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर से डिस्क प्लाऊ, हैरो, टिलर, थ्रेसर, हाफ केज व्हील, 7 फुट रोटावेटर, वॉटर पंप, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर आदि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। इस ट्रैक्टर को माइलेज का मास्टर भी कहा जाता है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। पीटीओ एचपी 25.5 एचपी है। अधिकतम स्पीड 28.2 किमी प्रतिघंटा है। महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.49- 5.66 लाख रुपए है।

महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

सिलेंडर 3
सीसी 2048 सीसी
गियर 1200 किलोग्राम
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम
ईंधन टैंक 45 लीटर

2. महिंद्रा 275 डीआई टी यू  (Mahindra 275 DI TU)

महिंद्रा 275 डीआई टी यू एक 39 एचपी का ट्रैक्टर है। डीजल की बचत करने के लिए इस ट्रैक्टर में KA टेक्नोलॉजी का एडवांस इंजन दिया गया है। उबड़-खाबड़ खेतों में भी यह ट्रैक्टर आसानी से काम करता है। अधिकतम स्पीड 31.2 किमी प्रतिघंटा है। यह ट्रैक्टर डिस्क प्लाऊ,हैरो, रिजर, थ्रेसर, पोस्ट होल डिगर, सीड्र डील, वाटर पंप, आलू और मूंगफली डिगर, जायरोवेटर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर, थ्रेशर, डिस्क प्लग, स्क्रैपर, डिगर, हाफ-केज और फुल-केज व्हील जैसे उपकरणों के साथ अच्छी तरह से काम करता है। 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आने वाले महिंद्रा 275 डीआई टी यू की कीमत 6.15- 6.36 लाख रुपए है। यह ट्रैक्टर (Tractor) शानदार माइलेज के साथ कम से कम मेंटनेंस खर्चा प्रदान करता है।

महिंद्रा 275 डीआई टी यू के स्पेसिफिकेशन्स

सिलेंडर 3
सीसी 2048 सीसी
गियर 1200 किलोग्राम
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम
ईंधन टैंक 47 लीटर

3. महिंद्रा 475 डीआई (Mahindra 475 DI)

महिंद्रा के ट्रैक्टर्स में जब पावर, एफिशिएंसी और टेक्नोलॉजी की बात होती है तो महिंद्रा 475 डीआई का नाम सबसे पहले आता हे। यह एक 4 सिलेंडर और 42 एचपी का दमदार ट्रैक्टर है। इसमें KA टेक्नोलॉजी का इंजन है जो डीजल की बचत से किसान को फायदा पहुंचाता है। 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ महिंद्रा 475 डीआई एक मजबूत ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की सहायता से कल्टीवेटर, डिस्क और एमबी प्लाऊ, आलू खोदने वाली मशीन और प्लांटर, जाइरोवेटर आदि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 30.48 किमी प्रतिघंटा है। महिंद्रा 475 डीआई 2WD ट्रैक्टर कीमत 6.90- 7.22 लाख रुपए है।

महिंद्रा 475 डीआई के स्पेसिफिकेशन्स

सिलेंडर 4
सीसी 2730 सीसी
गियर 8 फारवर्ड+2 रिवर्स
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम
ईंधन टैंक 48 लीटर

4. महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI)

महिंद्रा 575 डीआई 45 एचपी में किसानों के बीच एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है। इसमें 4 सिलेंडर से लैस KA टेक्नोलॉजी का इंजन है जो डीजल की बचत करता है। महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर भारत में सबसे अच्छे 2WD ट्रैक्टरों में से हैं जो कई कृषि अनुप्रयोगों के साथ भी आते हैं। यह ट्रैक्टर डिस्क प्लो, हैरो, हाफ केज व्हील, थ्रेशर, वॉटर पंप, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर और जायरोवेटर आदि उपकरणों को आसानी से संचालित करता है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 29.5 किमी प्रतिघंटा है। भारत में महिंद्रा 575 डीआई की कीमत 7.27-7.59 लाख रुपए है।

महिंद्रा 575 डीआई के स्पेसिफिकेशन्स

सिलेंडर 4
सीसी 2730 सीसी
गियर 8 फारवर्ड+2 रिवर्स
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम
ईंधन टैंक 47.5 लीटर

5. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी (Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD)

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी 4 सिलेंडर और 57 एचपी में दमदार ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बहुत कम डीजल खपत में शक्ति और सटीकता के साथ खेती के सभी काम शानदार तरीके से करता है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की सहायता से आप जायरोवेटर, हार्वेस्टर, स्ट्रा रीपर, लेजर लेवलर, पोटैटो डिगर, कल्टीवेटर, पडलर, कल्टीवेटर आदि उपकरणों का इस्तेमाल कर खेती में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 33.5 किमी प्रतिघंटा है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई की कीमत 9.36-9.57 लाख रुपए है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी के स्पेसिफिकेशन्स

सिलेंडर 4
सीसी 3531 सीसी
गियर 15 फारवर्ड+3 रिवर्स
लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम
ईंधन टैंक 66 लीटर

ट्रैक्टर जंक्शन के इस ब्लॉग में आपको टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर 2024 की जानकारी दी गई है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री व खेती से जुड़ी अन्य जानकारी के हमेशा बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back