Badhaye purane tractor ki life home service kit ke sath. | Tractor service kit starting from ₹ 2,000**
Tractor service kit starting from ₹ 2,000**
सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत 3.25 लाख से 16.80 लाख* रुपए है। सोनालिका का सबसे सस्ता ट्रैक्टर सोनालिका जीटी 20 है जिसकी कीमत 3.25 लाख रुपए से 3.60 लाख* रुपए है। सबसे महंगा सोनालिका ट्रैक्टर सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है जिसकी कीमत 13.80 लाख रुपए से 16.80 लाख* रुपए है।
सोनालिका भारत में 65+ ट्रैक्टर मॉडल्स और 70+ इम्प्लीमेंट्स की विस्तृत रेंज पेश करता है, जिनकी एचपी रेंज 20 एचपी से शुरू होकर 120 एचपी तक है। सोनालिका ट्रैक्टर सभी तरह की खेती और ढुलाई कार्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला ट्रैक्टर है। सोनालिका ट्रैक्टर सबसे प्रसिद्ध ट्रैक्टर हैं जो सड़कों और खेतों पर शानदार प्रदर्शन, स्थायित्व और कार्यक्षमता प्रदान करते हैं।
ब्रांड ने किसान को ध्यान में रखकर अपने उत्पाद बनाए हैं और वैश्विक स्तर पर 15 लाख से अधिक किसानों का विश्वास जीता है। सोनालिका ने अलग-अलग क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार हेवी ड्यूटी ट्रैक्टरों को निर्मित किया है। कंपनी 1000 ट्रैक्टर वेरिएंट की विस्तृत रेंज पेश करती है।
सोनालिका भारत में तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है। कंपनी के पास देशभर में 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर्स का एक व्यापक नेटवर्क है। सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल की इस क्वालिटी ने इसे भारत में सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड बना दिया है। सबसे लोकप्रिय सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल सोनालिका डीआई 745 III, सोनालिका 35 डीआई सिकंदर और सोनालिका डीआई 60 आदि हैं। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर मॉडल सोनालिका जीटी 20, सोनालिका टाइगर 26, सोनालिका डीआई 30 आरएक्स बैगबन सुपर आदि हैं। इसके अतिरिक्त, सोनालिका ट्रैक्टर ने हाल ही में दो नए ट्रैक्टर सोनालिका टाइगर डीआई 75 4डब्ल्यूडी और सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स लॉन्च किए गए हैं।
भारत में सोनालिका ट्रैक्टर | ट्रैक्टर एच.पी. | ट्रैक्टर मूल्य |
सोनालिका डीआई 35 | 39 HP | Rs. 5.28 Lakh - 5.59 Lakh |
सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर | 50 HP | Rs. 6.43 Lakh - 6.69 Lakh |
सोनालिका डीआई 750III | 55 HP | Rs. 7.32 Lakh - 7.80 Lakh |
सोनालिका डीआई 42 RX | 42 HP | Rs. 6.06 Lakh - 6.33 Lakh |
सोनालिका GT 22 | 22 HP | Rs. 3.70 Lakh - 4.02 Lakh |
सोनालिका डीआई 745 III | 50 HP | Rs. 6.96 Lakh - 7.38 Lakh |
सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD | 65 HP | Rs. 12.52 Lakh - 13.36 Lakh |
सोनालिका टाइगर डी आई 75 4WD | 75 HP | Rs. 14.20 Lakh - 14.73 Lakh |
सोनालिका 50 टाइगर | 52 HP | Rs. 7.59 Lakh - 7.90 Lakh |
सोनालिका डीआई 740 III S3 | 42 HP | Rs. 6.33 Lakh - 6.64 Lakh |
सोनालिका डीआई 750 III डी एल एक्स | 55 HP | Rs. 7.32 Lakh - 7.80 Lakh |
सोनालिका डीआई 60 टाइगर | 60 HP | Rs. 8.74 Lakh - 9.27 Lakh |
सोनालिका 42 आरएक्स सिकंदर | 42 HP | Rs. 6.69 Lakh - 7.06 Lakh |
सोनालिका एमएम-18 | 18 HP | Rs. 2.65 Lakh - 2.86 Lakh |
सोनालिका डीआई 35 Rx | 39 HP | Rs. 5.43 Lakh - 5.75 Lakh |
अधिक पढ़ें
और ट्रैक्टर लोड़ करें
सोनालिका 35 आरएक्स सिकंदर
39 एचपी | 2022 Model | कोटा, राजस्थान
₹ 4,43,750
सोनालिका 745 RX III सिकंदर
50 एचपी | 2017 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान
₹ 3,83,750
शक्ति : 30 HP
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - Industrial Estate, Near Raigarh Stadium, Chakradhar Nagar, Raigarh (C.G.) 496001
रायगढ़, छत्तीसगढ़
संपर्क करें - 7000799800
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - COLLEGE CHOWKKHAROR ROAD,
आदिलाबाद, छत्तीसगढ़
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - G.T. ROAD NEAR NAMASTE CHOWK
करनाल, हरियाणा (132001)
संपर्क करें - 9416034092
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - NEAR CSD CANTEEN
झज्जर, हरियाणा (124507)
संपर्क करें - 9991999890
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - Hari Nagar Near Indian Oil Petrol Pumb NH-8
गुडगाँव, हरियाणा (122001)
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - GURGAON ROAD WARD NO-2
गुडगाँव, हरियाणा (122001)
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - JHAJJAR ROADNEAR RAM GAS AGENCY
झज्जर, हरियाणा (124507)
संपर्क करें - 8059952800
प्राधिकरण - सोनालिका
पता - 55 FOOTA ROADIN FRONT OF BUS STAND
सोनीपत, हरियाणा (131301)
सोनालिका एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है जिसकी 150 से अधिक देशों में मौजूदगी है। कंपनी का पंजाब के होशियारपुर में बेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव डिजाइन वाला ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इस ट्रैक्टर ने न केवल किसानों का दिल जीता बल्कि ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप एंड इनोवेटिव लीडरशिप अवॉर्ड भी जीता। कंपनी की स्थापना 1995 में लक्ष्मण दास मित्तल ने की थी।
सोनालिका ट्रैक्टर बाजार में सोनालिका टाइगर और सोनालिका सिकंदर डीएलएक्स सहित 65 से मॉडल पेश करता है। इसके अतिरिक्त, वित्तवर्ष 23 में सोनालिका ने 35 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर निर्यात करके 28.2% बाजार हिस्सेदारी हासिल की। वहीं, वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 36% हो गया, जो प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। इसलिए, सोनालिका ट्रैक्टर भारत में नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है। कंपनी किसानों के बजट को ध्यान में रखकर हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर बनाती है। उनका मुख्य फोकस कृषि-मशीनीकरण पर है, यही वजह है कि वे लगातार दुनिया भर के 15 लाख किसानों का विश्वास जीत रहे हैं।
सोनालिका ट्रैक्टर्स वैश्विक स्तर पर 5वां सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है, जो कृषि मशीनरी में विशेषज्ञता रखता है। कंपनी छोटे स्तर पर खेती के लिए ऑर्चर्ड और यूटिलिटी ट्रैक्टर, चुनौतीपूर्ण इलाकों के लिए हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर और इको-फ्रेंडली ऑपरेशन्स के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर प्रदान करती है। उनकी टैगलाइन, "सबसे कम डीजल में सबसे ज़्यादा ताकत और रफ्तार" उनके मॉडलों की मजबूती और प्रदर्शन को दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी भारतीय बाजार में नंबर 3 की पोजिशन पर मजबूती से कायम है।
सोनालिका अपने सुपर एडवांस और स्टाइलिश ट्रैक्टरों के दम पर ट्रैक्टर बाजार पर राज कर रहा है। कंपनी 11.1 एचपी से लेकर 90 एचपी रेंज में ट्रैक्टर बनाती है। यहां किसानों की जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर मॉडल तैयार किये जाते हैं। सोनालिका ट्रैक्टर लिफ्टिंग और ढुलाई के काम में राजा है। इसके साथ ही, कंपनी अधिक रोड ट्रिप वाले ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जिससे आय में वृद्धि होती है। सोनालिका के ट्रैक्टर 3.25 लाख से लेकर 16.80 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। सभी ट्रैक्टर औसत भारतीय किसान के लिए काफी उचित और किफायती हैं। हालांकि, भारत में सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत स्टेट टैक्स, आरटीओ शुल्क और अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
सोनालिका की मूल कंपनी सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ने जीपीएस (ग्लोबल पार्टनर्स समिट) 200 का भी आयोजन किया। इस समिट में दुनिया भर के 200 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। इसके साथ ही कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कड़े उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करने वाली 5 नई ट्रैक्टर सीरीज को पेश किया है।
भारत में सोनालिका ट्रैक्टरों की कीमत 3.25 लाख* रुपये से शुरू होती है और इसके एडवांस मॉडल 16.80 लाख रुपये* तक की कीमत में उपलब्ध है, जो भारतीय किसानों के लिए काफी उचित है। सोनालिका ट्रैक्टरों की मूल्य सूची हमारे पास उपलब्ध है जिसमें 11.1 एचपी से 90 एचपी तक प्रत्येक मॉडल की कीमत है।
सोनालिका ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत इसकी एक्स-शोरूम कीमत से अलग होती है, क्योंकि इसमें विभिन्न राज्य कर, आरटीओ शुल्क शामिल हैं।
ट्रैक्टर सोनालिका हमेशा किसानों की पहली पसंद है। सोनालिका ट्रैक्टर टॉप मॉडल अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के दम पर खेतों में बेहतर तरीके से काम करते हैं। सोनालिका के लोकप्रिय मॉडल की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सोनालिका ट्रैक्टरों के टॉप मॉडल उनके एचपी और कीमत के साथ नीचे दिए गए हैं।
यहां हम एचपी और प्राइस रेंज के अनुसार लोकप्रिय सोनालिका ट्रैक्टरों को सूचीबद्ध कर रहे हैं जिन पर किसान भरोसा कर सकते हैं और खरीद सकते हैं।
सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक – यह 15 एचपी का लोकप्रिय इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जिसकी भारत में कीमत 5.91-6.22 लाख* रुपये है।
ट्रैक्टर जंक्शन पर 40 एचपी से कम रेंज में सोनालिका के 9 ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इस 40 एचपी रेंज के तहत सोनालिका सिकंदर DI 35, सोनालिका 35 RX सिकंदर, सोनालिका DI 35 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर हैं। सोनालिका ट्रैक्टर 39 एचपी कीमत की बात करें तो यह 5.50 लाख रुपए से 5.95 लाख* रुपए तक है। सोनालिका 39 एचपी ट्रैक्टर रेंज में कुल 5 मॉडल ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध है।
सोनालिका डीआई 35 आरएक्स - यह एक 39 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी कीमत भारत में 5.43-5.75 लाख* रुपये है।
सोनालिका डीआई 47 आरएक्स - यह 50 एचपी का ट्रैक्टर है जिसकी भारत में कीमत 6.80 लाख से 7.43 लाख* रुपये तक है।
सोनालिका डब्ल्यूटी 60 - यह एक शक्तिशाली 60 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी कीमत 8.85 लाख से 9.21 लाख* रुपये तक है।
* नोट : सोनालिका ट्रैक्टरों की की ऑन रोड कीमत आपके राज्य के अनुसार अलग-अलग होगी।
कंपनी की अहमदाबाद, रायबरेली, बेलगाम, नासिक, अलवर सहित पूरे भारत में 950 सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप है। दुनिया भर में सोनालिका ट्रैक्टर 1000+ चैनल पार्टनर नेटवर्क, 15,000+ रिटेल पॉइंट और 375+ स्टॉकिस्ट के साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यथासंभव उनके करीब रहती है।
ट्रैक्टर जंक्शन पर आप अपने क्षेत्र में सोनालिका सर्विस सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सोनालिका ने अपने ग्राहकों को बिक्री के उपरांत सुरक्षित और कुशल सर्विस प्रदान करने के लिए संपूर्ण भारत में 1000 से अधिक सोनालिका ट्रैक्टर सर्विस सेंटर स्थापित किए हैं। ट्रैक्टर जंक्शन के पास सोनालिका सर्विस सेंटर्स के लिए एक विशेष पेज है, आप जिस राज्य और जिले में रहते हैं, उसके अनुसार उपयुक्त पेज पर फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं।
कंपनी भारतीय बाजार में 6 ट्रैक्टर सीरीज पेश करती है। सभी सोनालिका ट्रैक्टर सीरीज को किसान की विशेष जरूरतों और पसंद के अनुसार डिजाइन किया गया है। सोनालिका ट्रैक्टर 2WD और 4WD वेरिएंट में आते हैं। सोनालिका ट्रैक्टर 4 by 4 अपनी पावरफुल स्ट्रेंथ के कारण मोस्ट डिमांडिंग है। सभी अलग-अलग सीरीज अपने क्षेत्र में बेस्ट हैं और हाई प्रोफिट, एक्स्ट्रा पावर, हाई प्रोडक्टिविटी, और शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करती हैं। सोनालिका ट्रैक्टर सीरीज इस प्रकार हैं:-
टॉप मॉडल : भारतीय ट्रैक्टर बाजार में सोनालिका सबसे अच्छे बहुमुखी मॉडल पेश करती है। नीचे सोनालिका ट्रैक्टरों के टॉप मॉडल उनकी एचपी और कीमत के साथ दिए गए हैं।
मॉडल | एचपी रेंज | भारत में कीमत |
सोनालिका सिकंदर डीआई 35 | 39 एचपी | 5.80-6.22 लाख रुपए* |
सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर | 50 एचपी | 6.43-6.69 लाख रुपए* |
सोनालिका 42 आरएक्स सिकंदर | 42 एचपी | 6.69-7.06 लाख रुपए* |
सोनालिका डब्ल्यूटी 60 | 60 एचपी | 8.85-9.21 लाख रुपए* |
सोनालिका टाइगर 55 | 55 एचपी | 10.32-10.84 लाख रुपए* |
सोनालिका अपने सभी ट्रैक्टरों पर 5 साल की वारंटी देती है। और, इस कंपनी की इन-हाउस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग टीम है जो हाई क्वालिटी की गारंटी देती है। यहां भारत में कुछ बेहतरीन सोनालिका ट्रैक्टर हैं।
सोनालिका टाइगर और सोनालिका सिकंदर DLX : ये शक्तिशाली और फ्यूल एफिशिएंट ट्रैक्टर हैं जो 5जी हाइड्रोलिक्स और एचडीएम+ इंजन के साथ आते हैं। सोनालिका टाइगर सीरीज खेतों पर हाई रिटर्न के लिए उच्च उत्पादकता सुविधाएं प्रदान करती है। हालांकि, सिकंदर डीएलएक्स सीरीज में किसानों की ज्यादा कमाई के लिए 10 डीलक्स फीचर्स हैं। इनके साथ, दोनों सीरीज में सुचारू संचालन के लिए 12 फॉरवर्ड+12 रिवर्स शटल-टेक मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
भारत में सोनालिका ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टर जंक्शन क्यों चुनें?
ट्रैक्टर जंक्शन एक प्रामाणिक मार्केट प्लेस है जहां आप सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल के लिए एक अलग सेगमेंट प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए सभी फीचर्स की जानकारी एक ही स्थान पर प्रदान की जाती है। इसके साथ ही ट्रैक्टर सोनालिका प्राइस का उल्लेख किया गया है। ट्रैक्टर जंक्शन आपको भारत में एक अपडेट सोनालिका ट्रैक्टर मूल्य सूची प्रदान करता है। ट्रैक्टर जंक्शन आपको कीमत के साथ सोनालिका ट्रैक्टर मिनी, न्यू सोनालिका ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर लिस्ट, ट्रैक्टर प्राइस सोनालिका, रिव्यू, इमेज, ट्रैक्टर न्यूज आदि प्रदान करता है। इसके अलावा, यदि आप किसी सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप हमें पिंग कर सकते हैं, हमारे कस्टमर एक्जीक्यूटिव आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा, यहां आप सोनालिका ट्रैक्टर के सभी मॉडल पूरी कीमत सूची के साथ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
सोनालिका कंपनी ने ट्रैक्टरों की कीमतों में पारदर्शिता लाने के लिए सोनालिका की ऑफिसियल वेबसाइट पर सोनालिका ट्रैक्टर के मॉडल्स की कीमत की नयी विशेषताएं जोड़ी हैं। अब भारतीय किसानों को सोनालिका कंपनी के किसी भी ट्रैक्टर मॉडल की कीमत सोनालिका की वेबसाइट पर जाकर मिल सकती है। सोनालिका कंपनी के इस फैसले को ट्रैक्टर उद्योग जगत में मील का पत्थर माना जा रहा है।
सोनालिका ट्रैक्टर मूल्य सूची और प्रश्न/उत्तर यहां नीचे दिए गए हैं। सोनालिका ट्रैक्टर्स के बारे में अपडेट जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
सोनालिका ट्रैक्टर्स आधिकारिक वेबसाइट - https://www.sonalika.com
सोनालिका Tractors Ke Bare me Humse Jane