मानसून 2024 : इस बार समय से पहले आएगा मानसून, 100 फीसदी से अधिक होगी बारिश

Share Product प्रकाशित - 15 May 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मानसून 2024 : इस बार समय से पहले आएगा मानसून, 100 फीसदी से अधिक होगी बारिश

जानें, आपके राज्य में कब होगी मानसून की बारिश

भीषण गर्मी के बीच एक खुशखबर आई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार देश में समय से पहले मानसून दस्तक देने वाला है और यह एक जून को केरल पहुंच जाएगा। इससे पहले 19 मई को मानसून का अंडमान-निकोबार में प्रवेश होगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश में 100 फीसदी से अधिक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इस बार देश में अच्छे मानसून की उम्मीद की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल मानसून 19 मई को अंडमान द्वीप पर आ सकता है। 

आमतौर पर अंडमान द्वीप में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 22 मई थी लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले आ सकता है। ऐसे में मानसून के आने की तारीख 19 मई मानी जा रही है। ऐसा इसलिए कि क्योंकि इस बार जहां एक ओर अल नीनो कमजोर हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं जो अच्छे मानसून के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। यही कारण है कि इस बार मानसून के जल्दी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

15 जून को पूरे देश में छा जाएगा मानसून

इस समय अच्छे मानसून की स्थितियां बन रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक जून के आसपास मानसून केरल होते हुए 15 जुलाई को पूरे देश में छा जाएगा। इस बार अच्छी मानसून की बारिश होने की संभावना है, क्योंकि ला नीना के साथ ही हिंद महासागर डिपोल (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हाे रही हैं। भारत मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी। अपडेट जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों तक देश के दक्षिणी राज्यों केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Solis 5515 E Tractor

इस साल 100 प्रतिशत से अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में 19 मई को पहुंच सकता है। आईएमडी ने भारतीय प्रायद्वीप में 100 प्रतिशत से अधिक मानसून की बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक जून से सितंबर के बीच देश में मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। आईएमडी पुणे के प्रमुख अधिकारी अनुपम कश्यपी के मुताबिक मानसून अपनी सामान्य तिथि 22 मई से पहले, बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ेगा।

मानसून के कब कहां पहुंचने का है अनुमान

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंचने का अनुमान है।
  • 29 मई से एक जून के बीच मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।
  • 15 जून तक मानसून का मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, छतीसगढ़, झारखंड में प्रवेश कर सकता है।
  • 20 जून तक ये गुजरात और मध्यप्रदेश के आंतरिक क्षेत्रों में पहुंच सकता है।
  • 20-25 जून के बीच मानसून उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में प्रवेश कर सकता है।
  • 30 जून को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में दस्तक दे सकता है।
  • 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश मे छा सकता है।

बता दें कि अभी इन राज्यों में मानसून के पहुंचने की कोई निश्चित तारीख आईएमडी की ओर से नहीं दी गई है यह सिर्फ पिछले साल के मानसून के आधार पर बताया जा रहा है।

चार महानगरों के लिए मानसून की संभावित तारीख

  • दिल्ली में 28 से 30 जून तक मानसून की बारिश हो सकती है।
  • मुंबई में 10-11 को मानसून की पहुंच सकता है।
  • कोलकाता में 10-11 जून को मानसून पहुंचने का अनुमान है।
  • चेन्नई में 10 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

मानसून को लेकर आईएमडी का नया अपडेट

दक्षिणी पश्चिम मानसून 19 मई को अंडमान सागर और कुछ उसके भागों में बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। पूर्वोत्तर भारत में 25 मई को मानसून की शुरुआत होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में मानसून 27 जून तक पहुंच सकता है। साल 2024 में देश में सामान्य मानसून की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक मानसून की प्रगति हवाओं और समुद्री तापमान सहित कई कारकों पर निर्भर करती है। मानसून को लेकर आईएमडी नियमित रूप से इसके बारे में अपडेट जारी करता रहेगा।

पिछले साल कितनी हुई थी मानसून की बारिश

यदि बात की जाए पिछले साल के मानसून की तो साल 2023 में मानसून 96 प्रतिशत की सामान्य बारिश के मुकाबले 94.4 प्रतिशत पर सामान्य से नीचे रहा था। कम बारिश के कारण महाराष्ट्र में सूखे के हालात हो गए हैं। ऐसे में इस साल देश में अधिक बारिश का अनुमान काफी सुखद खबर है। यह खबर देश के लोगों के साथ ही किसानों के लिए भी काफी अच्छी है क्योंकि हमारे देश में कृषि मानसून पर आधारित है और इसी के आधार पर देश में कम या बेहतर फसल उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है।

इस समय देश में क्या चल रहा है मौसमी सिस्टम 

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, 81 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर तक चल रही है। दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विदर्भ और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम अरब सागर और केरल के आसपास के भागों पर औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और केरल के आसपास के भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर निचले स्तर पर कर्नाटक के मराठवाड़ा तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंरण दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है। 17 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।   

अगले 24 घंटे के दौरान देश में संभावित मौसम गतिविधियां

  • अगले 24 घंटे के दौरान, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और  गरज के साथ कुछ भारी बारिश होने की संभावना है।
  • दक्षिणी छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरसॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back