जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री में 32.65 प्रतिशत घटी

Share Product Published - 16 Feb 2022 by Tractor Junction

जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री में 32.65 प्रतिशत घटी

ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2022 : जनवरी 2022 में कुल थोक बिक्री 52 हजार 767 यूनिट रही

जनवरी 2022 का महीना ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए आशाजनक नहीं रहा। घरेलू ट्रैक्टर बाजार में कुल ट्रैक्टर बिक्री (थोक) में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में 52 हजार 767 ट्रैक्टर बेचे गए जबकि पिछले साल जनवरी 2021 में 78 हजार 344 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार साल दर साल आधार पर घरेलू बाजार में 32.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जनवरी 2020 में बेची गई 53 हजार 387 यूनिट की तुलना में 1.16 प्रतिशत कम यूनिट बेची गई है। आईए, देश की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के घरेलू बाजार में बिक्री आंकड़ों के बारे में जानें।

ब्रांड के अनुसार बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2022 

महिंद्रा ग्रुप (महिंद्रा + स्वराज) ने जनवरी 2022 में घरेलू बाजार मेें 21162 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2021 में 33,562 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में 36.95 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस महीने अपनी बाजार हिस्सेदारी में भी 2.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि हमने जनवरी 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 21162 ट्रैक्टर बेचे हैं। अच्छी बारिश और मिट्टी में उच्च नमी के कारण रबी फसलों की बुवाई बहुत अच्छी रही है, और यह बंपर फसल के लिए बहुत अच्छा संकेत है। कृषि, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और रबी फसल के साथ उच्च नकदी प्रवाह पर सरकार का निरंतर ध्यान सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देगा और ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि निर्यात बाजार में हमने पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 1520 ट्रैक्टर बेचे हैं।

टैफे ग्रुप (मैसी फर्ग्यूसन + आयशर) ने जनवरी 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 9647 यूनिट ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में कम है। लेकिन, टैफे समूह ने बाजार हिस्सेदारी में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2021 में 12366 ट्रक बेचे थे। 

सोनालिका ट्रैक्टर ने बाजार हिस्सेदारी में 1.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। सोनालिका ट्रैक्टर ने जनवरी 2022 में 6034 इकाइयों की बिक्री की, जबकि जनवरी 2021 में 8154 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी ने भी ट्रैक्टर बिक्री में 34.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2022 में 5315 यूनिट बेची है जबकि जनवरी 2021 में 8090 यूनिट बेची थी। इस प्रकार जॉन डियर ट्रैक्टर ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

एस्कॉर्ट्स ग्रुप ने भी 40.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 5103 यूनिट्स की बिक्री की है जो जनवरी 2021 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 8510 यूनिट की तुलना में कम है। एस्कॉर्ट्स गु्रप ने भी बाजार हिस्सेदारी में 1.19 प्रतिशत की कमी का नुकसान उठाया है।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 34.26 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 2136 इकाइयां बेचीं और जनवरी 2021 में उन्होंने 3249 इकाइयां बेची थी। इस महीने कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी 0.10 फीसदी गिरी है।

कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी ने जनवरी 2022 में घरेलू मार्केट शेयर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में 1154 यूनिट बेची है जबकि जनवरी 2021 में 1325 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में 12.91 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इंडो फार्म ट्रैक्टर कंपनी के लिए जनवरी 2022 का महीना फायदेमंद रहा है। कंपनी ने पहले से ज्यादा ट्रैक्टर यूनिट बेची है। इंडो फार्म ट्रैक्टर कंपनी ने जनवरी 2022 में घरेलू बिक्री में दोहरे अंकों का लाभ दर्ज किया। कंपनी ने जनवरी 2022 में 560 इकाइयां बेची है जबकि जनवरी 2021 में 464 इकाई बेची थी। इस प्रकार कंपनी ने इस महीने बाजार हिस्सेदारी में 0.47 प्रतिशत की बढ़त भी दर्ज की है।

प्रीत ट्रैक्टर कंपनी ने जनवरी 2022 में 44.96 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2022 में 475 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2021 में 863 यूनिट बेची थी। परिणामस्वरूप, प्रीत ट्रैक्टर्स की बाजार हिस्सेदारी में भी 0.20 प्रतिशत की कमी आई।

वीएसटी ट्रैक्टर ने जनवरी 2022 में घरेलू बाजार में 368 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2021 में 567 यूनिट बेची गई थी। जो स्पष्ट रूप से 199 यूनिट कम है। वहीं इस महीने वीएसटी ट्रैक्टर ने बाजार हिस्सेदारी में भी 0.03 फीसदी का नुकसान उठाया है।

फोर्स ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 26.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गईहै। फोर्स ट्रैक्टर ने जनवरी 2022 में 287 यूनिट बिक्री की है जबकि जनवरी 2021 में 390 यूनिट बेची गई थी। हालांकि फोर्स ट्रैक्टर ने इस महीने बाजार हिस्सेदारी में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

जनवरी 2021 की तुलना में कैप्टन ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 44.17 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 225 ट्रैक्टर बेचे हैं और जनवरी 2021 में 403 यूनिट बेची थी। इस प्रकार बिक्री में 178 यूनिट की गिरावट आई है। इसके साथ ही कंपनी ने जनवरी 2022 में अपनी बाजार हिस्सेदारी भी 0.09 प्रतिशत का नुकसान उठाया है।

जनवरी 2022 में ऐस ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 6.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 215 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है जबकि जनवरी 2021 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 201 यूनिट थी। इस प्रकार ऐस ट्रैक्टर कंपनी ने जनवरी 2022 में बाजार हिस्सेदारी में 0.15 की वृद्धि हासिल की है। 

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की घरेलू सेल्स में कमी आई है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 86 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जनवरी 2021 में 200 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही एसडीएफ ट्रैक्टर ने भी 0.09 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी खो दी है।


Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back