user profile

New User

Connect with Tractor Junction

डबल ग्रिप टेक्नोलॉजी के साथ अपोलो विराट टायर लांच

Published - 06 May 2022

न्यू जेन एग्री विराट टायर की कठोर और मुलायम मिट्टी में है मजबूत पकड़

ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपोलो टायर्स कंपनी की अपनी अलग पहचान है। इस कंपनी ने 06 मई 2022 को अपने नये उन्नत और ऑल राउंडर ट्रैक्टर टायर न्यू जेन- एग्री विराट की लांचिंग की है। यहां बता दें कि इस नये अपोलो विराट टायर को 20 लग्स के साथ एक विशिष्ट उत्पाद के रूप में विकसित किया गया है। इसमें डबल ग्रिप टेक्नॉलॉजी है। यह नरम और कठोर मिट्टी में एक मजबूत पकड़ के साथ लंबे समय तक चलता है। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अपोलो टायर्स के इस नये विराट टायर के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करते हैं। टैक्टर मालिक किसान भाई इसे अवश्य पढ़ें। 

चंडीगढ़ में हुआ लांचिंग समारोह 

आपको बता दें कि ट्रैक्टर टायर विराट की लांचिंग 6 मई को अपोलो टायर्स कंपनी के मुख्यालय चंडीगढ़ में की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूरे उत्तर भारत के प्रतिष्ठित किसान और व्यापारिक भागीदार उपस्थित रहे। लांचिंग समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट राजेश दहिया, मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस ने कहा कि हमने इस उत्पाद को विकसित करने से पहले देश भर के ग्राहकों और किसानों से बात की। एग्री और हॉलेज दोनों के लिए यह न्यू जेन- एग्री विराट टायर इनकी प्राथमिक आवश्यकता बनेगा। इसे हमने उद्योग में सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ बेंचमार्क किया है। नई विराट रेंज की विजुअल अपील नये जमाने के ट्रैक्टरों के स्टाईलिश डिजाइनों एवं अगली पीढ़ी के किसानों की जरूरतों से मेल खाती है। यही नहीं कंपनी विशेष रूप से हरियाणा, यूपी , राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों पर भी ध्यान देगी। 

ये हैं अपोलो विराट टायर की मुख्य विशेषताएं 

अपोलो टायर्स कंपनी का नया प्रोडक्ट विराट टायर कई विशेषताओं से भरा है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-: 

  • यह टायर अपने नये लग्स डिजायन, विशिष्ट ज्यामिति और लंबे समय तक जीवन के लिए बनाया गया  है। 
  • इसमें घुमावदार लग्स ज्यामिति, कंधे की ओर राउंडर ग्रूव प्रोफाइल एवं मजबूत पकड़ के साथ तेजी से कीचड़ हटाने में सक्षम है। 
  • यह टायर ड्यूल लग्स डिजायन के कारण पंक्चर होने की संभावना को कम करता है। 
  • इसमें टाइट लाइन्स, नुकीले किनारे और लग्स के समान रूप से अलग-अलग क्रॉस सेक्शनल क्षेत्र, बोल्ट फोंट के साथ आकर्षक डिजाइन हैं। 
     

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Certified Used Tractors

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All