पीएम किसान सम्मान निधि योजना: अपात्र किसान एक क्लिक पर लौटा सकेंगे पैसा

पीएम किसान वेबसाइट पर है ऑनलाइन रिफंड लिंक, जानें, कैसे करता है काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन अपात्र किसानों ने लाभ लिया है, वे स्वयं एक क्लिक पर सरकार को पैसा लौटा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर एक लिंक जोड़ा गया है जिसके जरिये आप ये काम कर सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी होने के बाद कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमें अपात्र किसानों ने इस योजना के जरिये पैसा प्राप्त किया है। मामला सामने आने के बाद सरकार ने अपात्र किसानों से पैसा वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए यदि आप अपात्रों की लिस्ट में शामिल है तो आप स्वयं इस लिंक का उपयोग करके पैसा लौटा सकते हैं ऐसी व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को मिलते है 6 हजार रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सीधे किसानों को लाभ देने वाली योजना है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपए उनके खाते में तीन समान किस्तों में हर चार माह के अंतराल में भेजे जाते हैं। ऐसे में कई किसान जो अपात्र थे वे भी इसका लाभ लेने लग गए। जब मामला सरकार की जानकारी में आया तो उसने ऐसे अपात्र किसानों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया और उनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी।

PM Kisan Scheme : अपात्र किसानों को दी पैसा लौटाने की मोहलत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन अपात्र किसानों ने अब तक लाभ लिया है, उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। इन दिनों ऐसे किसानों से वसूली की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बिहार सहित अन्य कुछ राज्यों ने ऐसे अपात्र किसानों को किस्त लौटाने की मोहलत दे दी है। इसके तहत राज्य सरकार की तरफ से बैंक खाता संख्या भी जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिफंड का लिंक भी दे रखा है। इसके जरिये आप पैसा लौटा सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं बन पाई थी कि अपात्र किसान सीधे केंद्र सरकार को यह पैसा लौटा सकें। इस बात को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिफंड का लिंक शुरू किया है ताकि इसके माध्यम से अपात्र किसानों से पैसे की वसूली की जा सके। 

कैसे काम करता है ये ऑनलाइन रिफंड का लिंक

पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट नए दिए गए लिंक ऑनलाइन रिफंड के जरिये पैसा वापस करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां फार्मर कार्नर पर आपको ऑनलाइन रिफंड का लिंक मिलेगा।
  • अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।  
  • इस लिंक को क्लिक करने पर एक पेज खुल जाएगा। इसमें राज्य सरकार की माध्यम से पैसा लौटाने वाले और अभी तक पैसा नहीं लौटाने वालों के लिए विकल्प हैं।
  • यदि आपने पीएम किसान का पैसा वापस कर दिया है तो पहले को चेक कर सबमिट बटन पर क्लिक करें अन्यथा दूसरे ऑप्शन का चेक कर सबमिट करें।
  • इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें। इमेज टेक्स्ट टाइप करें और गेट डेटा पर क्लिक करें। 
  • अगर आप पात्र हैं तो You are not eligible for any refund Amount यह मैसेज आएगा अन्यथा रिफ्ड अमाउंट शो करेगा।

यूपी में सबसे ज्यादा अपात्र किसानों ने लिया योजना का लाभ

बता दें कि यूपी में पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच और सत्यापन में अब तक तीन लाख 15 हजार 10 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इन्हें दी गई धनराशि की वसूली कराई जाएगी। प्रदेश में अब तक 2.55 करोड़ किसानों ने इस योजना का लाभ लिया है। इनमें से 6.18 लाख किसान ऐसे हैं जिनके डेटाबेस में आधार संख्या और आधार कार्ड में दर्ज नाम में भिन्नता पाई गई है। ऐसे लोगों को अगली किस्त नहीं मिल सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि कुछ का डेटाबेस में सुधार किया जा चुका है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : इन किसानों को लौटाना होगा पैसा

यदि आपके घर में एक ही जमीन पर एक से अधिक परिवार के सदस्य पीएम किसान के तहत किस्त ले रहे हैं तो किस्त पैसा वापस करना होगा। केवल परिवार का एक ही सदस्य किस्त पाने का अधिकारी होगा जिसके नाम खेत के कागजात है। 
इसे हम इस तरह समझ सकते हैं यदि किसी परिवार में एक ही जमीन पर माता-पिता, पत्नी, बेटे पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि की किस्त ले रहे हैं तो उन्हें पैसा वापस करना होगा। नियमों के मुताबिक परिवार का एक ही सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले सकता है। 

पैसा नहीं लौटाने पर क्या हो सकती है कार्रवाई

यदि नोटिस के बाद भी आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा वापस नहीं करते हैं तो नियमानुसार आप पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो सकता है और आपको ऐसे मामले में जेल की सजा और जुर्माना हो सकता है। इसलिए इससे बचने लिए ऐसे अपात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को जल्द से जल्द सरकार को लौटा देना चाहिए।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नया नियम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। इसके अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ केवल उसी किसान को मिलेगा जिसके नाम खेत के कागजात होंगे। यानि अब पहले की तरह पुश्तैनी जमीन में हिस्सेदारी रखने वालों को अब इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य शुरू की गई है। इसमें कई लोगों को योजना से बाहर रखा गया है, जिनका विवरण इस प्रकार से है-

  • जिन किसानों के पास खेती योग्य भूमि नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।  
  • यदि आपके पास खेती योग्य भूमि दादा या पिता के नाम से है या फिर परिवार के किसी सदस्य के नाम से है तो आपको पीएम किसान का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • यदि किसान परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि कोई किसान सरकारी नौकरी करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • यदि किसी किसान को दस हजार रुपए वार्षिक पेंशन मिलती है तो वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। 
  • इसके अलावा रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए को भी इस योजना से बाहर रखा गया है।


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price