बागवानी महोत्सव : बागवानी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर मिलेगा 10,000 का पुरस्कार

Share Product Published - 19 Feb 2022 by Tractor Junction

बागवानी महोत्सव : बागवानी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर मिलेगा 10,000 का पुरस्कार

बिहार में बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 22 फरवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन

किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। इन योजनाओं के तहत राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर किसानों को लाभ प्रदान कर रही है। इसी क्रम में बिहार सरकार की ओर से राज्य की राजधानी पटना में किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगी। इसमें प्रदर्शनी लगाई जाएगी और बागवानी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले किसान को 10 हजार रुपए का विशिष्ट पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राज्य के किसानों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक किसान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता की जानकारी दे रहे हैं ताकि राज्य के किसान भाई इसका लाभ उठा सकें। 

Buy Used Tractor

बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता में क्या होंगी गतिविधियां

जैसा कि बिहार के पटना में बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए बिहार बागवानी विभाग की ओर से राज्य के पटना जिले में दिनांक 25 से 27 फरवरी के दौरान बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वीर कुंवर पार्क (हार्डिंग पार्क) के समीप आर ब्लॉक, पटना में होगा। महोत्सव का समय 9 बजे से शाम 5 बजे तक का रखा गया है। महोत्सव में राज्य के किसानों द्वारा की जा रही बागवानी फसलों की खेती का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिसमें सामान्य रूप से उत्पादित सब्जी, पॉली हाउस में उत्पादित सब्जी, विदेशी सब्जी, मशरूम, मखाना, फल, विशिष्ट फल, शहद, पान के पत्ते, सदाबहार पत्ती अथवा फूल वाले पौधे (गमलों में) एवं जाड़ों में फूल वाले पौधे (गमलों में) शामिल किया गया है। 

कौन-कौन कर सकता है इस प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन

बागवानी महोत्सव-सह-प्रतियोगिता में बिहार राज्य के सभी इच्छुक बागवानी करने वाले किसान, पुष्प प्रेमियों पौध सामग्रियों उत्पादक नर्सरी प्रोपराइटर (निजी, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी) एवं अन्य जो भी बागवानी में रूचि रखते हैं वे भाग ले सकते हैं। 

कैसे करना होगा इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन

बागवानी महोत्सव-सह-प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के लिए एक कृषक/प्रतिभागी प्रत्येक वर्ग/शाखा में पंजीकरण करा सकता है, लेकिन किसी एक वर्ग के एक शाखा में एक कृषक/प्रतिभागी के द्वारा एक से अधिक पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

प्रतियोगिता में मिलने वाले पुरस्कारों का विवरण

बागवानी महोत्सव-सह-प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त एक विशिष्ट पुरस्कार भी रखा गया है। पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-

  • प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार में 5000 रुपए होगा।
  • द्वितीय पुरस्कार के रूप में 4000 रुपए दिए जाएंगे।
  • तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 रुपए रुपए मिलेंगे।
  • वहीं विशिष्ट पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा प्रदर्शनी में सबसे अधिक संख्या में पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को श्रेष्ठ बागवान 2022 घोषित किया जाएगा। साथ ही उन्हें एक आकर्षक ट्राफी और विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कहां करें बागवानी महोत्सव प्रतियोगिता के लिए आवेदन

राज्य के उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रतियोगिता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके लिए बिहार के बागवानी के क्षेत्र श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोग 22 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन बिहार उद्यानिकी के पोर्टल से कर सकते हैं, आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन विभागीय वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in के माध्यम से किया जा सकता हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के आलोक में प्रविष्टि पत्र वर्गवार एवं शाखावार प्रतिभागी को स्वयं डाउनलोड कर प्रादर्शों के साथ एक प्रति लगाकर प्रदर्शनी स्थल पर रखना होगा।

आवेदन /रजिस्ट्रेशन के लिए सीधा लिंक- http://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/ExhibitionsPublic.aspx 

बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता के नियम और शर्तें

राज्य के उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रतियोगिता के संबंध में नियम और शर्तें निर्धारित है। प्रतियोगिता में आवेदन से पहले इन नियमों और शर्र्तों का अवलोकन जरूर करें। यह नियम और शर्तें इस प्रकार से हैं-

  • प्रतियोगिता के लिए एक कृषक/प्रतिभागी प्रत्येक वर्ग/शाखा में पंजीकरण करा सकते हैं, परंतु किसी एक वर्ग के एक शाखा में एक कृषक/प्रतिभागी के द्वारा एक से अधिक पंजीकरण स्वीकार नहीं होगा।
  • वर्ग के किसी भी शाखा में पांच से कम प्रतिभागी के प्रादर्श आने पर उस वर्ग के शाखा का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  • ऑनलाइन पंजीकरण के आलोक में प्रविष्टि पत्र वर्गवार एवं शाखावार प्रतिभागी को स्वयं डाउनलोड कर प्रादर्शों के साथ एक प्रति लगाकर प्रदर्शनी स्थल पर रखना होगा।
  • प्रतिभागी द्वारा प्रदर्शनी हेतु लाए गए प्रादर्श उनके द्वारा स्वयं का उत्पादित होना अनिवार्य है।
  • हर वर्ग में प्रादर्श की उतनी ही संख्या प्रदर्शनी में रखे जाएं, जो नियमावली में उल्लेखित है। निर्धारित संख्या से कम या अधिक होने पर प्रादर्श का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  • प्रादर्श स्वस्थ एवं साफ-सुथरा, गमला रंगा हुआ होना चाहिए।
  • इस प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु कोई प्रवेश शुल्क देय नहीं है।
  • मूल्यांकन के समय सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शनी स्थल छोड़ देना होगा।
  • प्रदर्शित वस्तुओं के साथ यदि गलत प्रविष्टि कार्ड लगा होगा या सही प्रविष्टि कार्ड होने पर भी प्रदर्शन गलत वर्ग/शाखा में होगा, तो ऐसे सभी प्रादर्शों को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य समझा जाएगा।
  • कोई भी पौधा, जो जमीन से उठाकर गमले में लगा दिखाई पड़ेगा, प्रदर्शनी के लिए अयोग्य समझा जाएगा।
  • ऑनलाइन निर्गत प्रविष्टि पत्र के साथ वाले प्रादर्शों को ही मूल्यांकन हेतु मान्यता दिया जाएगा। अन्य प्रकार के प्रादर्शों को अयोग्य घोषित करते हुए एक अलग समूह में रखा जाएगा।
  • मूल्यांकन समिति को पूर्ण अधिकार होगा कि किसी भी प्रादर्श को हटाकर सही वर्ग और शाखा में रख सकती है।
  • कलात्मक पुष्प सज्जा/नक्काशी प्रतियोगिता इत्यादि को स्वयं प्रदर्शनी स्थल पर प्रतिभागी द्वारा किया जाएगा। इस हेतु आवश्यक सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लाना होगा।
  • प्रदर्शनी में भाग लेने वाले की, किसी भी भूल के लिए समिति उत्तरदायी नहीं होगी।
  • प्रदर्शनी समाप्ति उपरांत वर्गवार/शाखावार चिन्हित प्रादर्शों जिसकी वापसी की सूचना प्रविष्टि पत्र पर अंकित है, प्रविष्टि पत्र के आधार पर दिनांक 27.02.2022 को 8 बजे रात्रि के बाद से वापस किया जाएगा।
  • सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि सीएफएमएस के माध्यम से, सीधे खाते में, संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर प्रमाण-पत्र निर्धारित तिथि एवं समय पर वितरित किया जाएगा।

अगर आप अपनी कृषि भूमिअन्य संपत्तिपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरणदुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back