पीएम किसान योजना : ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिलेगी 10वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना : जानें, कैसे करें केवाईसी और क्या है स्टेप बाई स्टेप केवाईसी का पूरा प्रोसेस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें अब किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। इसके अभाव में किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान निधि कि 10वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। इसलिए वे किसान भाई 10वीं किस्त मिलने से पहले अपनी केवाईसी जरूर करा लें। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको बताएंगे कि क्या होती है केवाईसी और इसे कैसे किया जाता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना 2021 में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को अगली किस्त यानि 10 वीं किस्त का पैसा तभी मिलेंगे जब आप ई-केवाईसी पूरा कर लेंगे। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यह अनिवार्य कर दिया है। अब बिना ई-केवाइसी के आपकी किस्त अटक सकती है। 

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त (PM Kisan Samman Yojana)

केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार क्रिसमस तक किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा क्रडिट हो जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार भी 25 दिसंबर को सम्मान निधि की किस्त जारी की जा सकती है। 

क्या होता है केवाईसी

केवाईसी की फुल फॉर्म नो योर कस्‍टमर होता है। जिसका हिंदी में अर्थ होता है कि अपने ग्राहक को पहचानना। बैंक अपने कस्टमर यानि आपकी पहचान करती है तो इस केवाईसी यानि पहचानने की प्रक्रिया में बैंक आपसे आपके कुछ डॉक्यूमेंट मांगता है। आपके ये डॉक्यूमेंट केवाईसी दस्तावेज या डॉक्यूमेंट कहलाते हैं। आपको बता दें कि अगर आपका बैंक अकाउंट निष्क्रिय हो गया है तो बैंक आपके निष्क्रिय अकाउंट को फिर से चालू करने के लिए आपके केवाईसी डॉक्यूमेंट मांगता है। 

केवाईसी के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होते हैं जरूरी

केवाईसी के लिए जो दस्तावेज या डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं उनमें पहचान पत्र, आपके एड्रेस प्रूफ, आपका हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो आता है। आप अपने आइडेंटिटी और आपके एड्रेस प्रूफ में से कोई भी वैलिड आईडी प्रूफ जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाईसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड लगा सकते हैं। हालांकि पैन कार्ड सिर्फ आइडेटिटी प्रूफ होता है। इसमें आपका पता नहीं होता है लेकिन बाकी के डॉक्यूमेंट में आप अपने एड्रेस को भी वेरिफाई कर सकते हैं। ये सभी डॉक्यूमेंट केवाईसी दस्तावेज कहलाते हैं। 

किसान भाई घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी

किसान भाई स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल की जरूरत होगी। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड के जरिये वेरिफिकेशन को पूरा करना होता है। जो किसान भाई स्वयं ये काम नहीं कर सकते हैं वे सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस काम को पूरा कर सकते हैं। 

स्टेप वाई स्टेप समझे ई-केवाईसी करने का पूरा प्रोसेस

किसानों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी करने का पूरा प्रोसेस यहां दिया जा रहा है। इसमें बताएं अनुसार वे स्वयं भी अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

  • ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां दायीं और आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा।
  • फार्मर्स कॉर्नर के पास ही ई-केवाईसी का लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा।
  • आधार नंबर डालने के बाद इमेज कोड एंडर करें और सर्च पर क्लिक कर दें।
  • अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
  • अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियां सही है, तो ओटीपी एंटर करते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा। 

Pradhan Mantri Kisan Samman Yojana : इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए

जैसा कि आपको पता होगा कि यहां पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi Scheme) की दसवीं किस्त इसी महीने दिसंबर माह में किसानों के खाते में आने वाली है। इसमें से कई किसानों के खाते में एक साथ दो किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यानि 4 हजार रुपए उनके खाते में आएंगे। ये लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने 30 सितंबर से पहले पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया होगा। इन किसानों के खातें में 9वीं और दसवीं किस्त का पैसा कुल 4 हजार रुपए ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए किसानों को अपनी ई-केवाईसी जरूर करा लेनी चाहिए ताकि किस्त नहीं रूके।

पीएम किसान सम्मान निधि में अब तक सरकार ने कितना पैसा किया ट्रांसफर

केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।

पीएम किसान योजना में किसानों को कब-कब मिली किस्तें

  • पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
  • पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त- 25 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त-14 मई 2021 को जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना की नौवीं किस्त- 9 अगस्त 2021 को जारी की गई।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price