पीएम किसान योजना : 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर
Published - 09 Aug 2021
by Tractor Junction
किसान सम्मान निधि की 9वी किस्त जारी, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana) की 9वीं किस्त सोमवार को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खाते में 19,509 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। इस मौके पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को एक लाख 37 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। बता दें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया जाता है। इसके तहत किसानों के खातों में हर साल 2 हजार रुपए की तीन किस्त चार-चार माह के अंतराल में ट्रांसफर की जाती है। इस तरह से आदान व अन्य कृषि जरूरतों में आर्थिक सहायता के रूप में यह राशि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को दी जाती है।
सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1
लाभार्थी किसान लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मैन्यू बार देखें और यहां फॉर्मर कॉर्नर पर जाएं।
- यहां ‘लाभार्थी सूची ’(Beneficiary List) के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट और इसमें आप अपना नाम देख सकेेंगे।
पीएम किसान योजना में कब मिली किसान को किस्तें
- पहली किस्त सरकार की तरफ से फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
- दूसरी किस्त 2 अप्रैल 2019 को जारी हुई थी।
- तीसरी किस्त अगस्त 2019 में जारी हुई थी।
- चौथी किस्त जनवरी 2020 में जारी की गई थी।
- पांचवीं किस्त 1 अप्रैल 2020 को जारी की गई थी।
- छठी किस्त 1 अगस्त 2020 को जारी की गई थी।
- सातवीं किस्त दिसंबर 2020 में जारी की गई थी।
- आठवीं किस्त 14 मई 2021 को जारी की गई थी।
- 9वीं किस्त 9 अगस्त 2021 को जारी की गई है।
लाभार्थी सूची में नाम नहीं है तो कहां करें संपर्क
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन घोषित की जाती है। इसमें किस्त Beneficiary List में जिले का नाम और राशि और अन्य विवरणों का उल्लेख होगा। यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आपको अधिकारियों से संपर्क करके जानकारी लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके बैंक की शाखा से भुगतान में देरी हो सकती है। कई बार अज्ञात कारणों से कुछ लाभार्थियों को किश्त की राशि जल्दी और कुछ को बाद में मिल जाती है।
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
- ऐसे किसान जो भूतपूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद धारक हैं, वर्तमान या पूर्व मंत्री हैं.
- मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सांसद, ये लोग स्कीम से बाहर माने जाएंगे. भले ही वो किसानी भी करते हों।
- केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी इससे बाहर रहेंगे।
- पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर भुगतान करने वाले किसानों को फायदा नहीं मिलेगा।
- 10 हजार रुपए से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को भी लाभ नहीं दिया जाएगा।
- पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और आर्किटेक्ट योजना से बाहर होंगे।
आप कैसे उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नया पंजीकरण कराने के लिए किसान को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। किसान स्वयं खुद इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो pmkisan.gov.in/ पर फामर्स कॉर्नर में जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।