ये 5 कृषि यंत्र बनाएंगे गेहूं की कटाई को आसान, श्रम व पैसा बचाएं

Share Product Published - 02 Feb 2021 by Tractor Junction

ये 5 कृषि यंत्र बनाएंगे गेहूं की कटाई को आसान, श्रम व पैसा बचाएं

जानें, गेहूं की कटाई में काम आने वाले इन यंत्रों की खासियत

आजकल कृषि में आधुनिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि उत्पादन लागत को कम कर अधिक उत्पादन के लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस बार सरकार ने कृषि में करीब 15 प्रतिशत अधिक उत्पादन का लक्ष्य तय किया है जिसे हासिल करने के लिए उत्पादन लागत कम करके ही अधिक पैदावार की जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि किसान आधुनिक मशीनों का उपयोग करे। आधुनिक मशीनों का उपयोग करने से श्रम व लागत दोनों कम की जा सकती है और अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है। सरकार और किसान दोनों ही चाहते हैं कि देश में फसलों का उत्पादन बढ़े ताकि देश की खाद्यान्न आपूर्ति साथ ही अन्य देशों को भी इसका निर्यात किया जा सके। इससे किसानों व सरकार दोनों को फायदा होगा। यह तभी संभव है जब कम लागत में फसल उत्पादन का कार्य संपन्न हो। आज हम इसी विषय को लेकर आएं है कि कैसे किसान कटाई कार्य में आधुनिक मशीनों का उपयोग कर पैसा बचा कर अधिक लाभ कमा सकता है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


कटाई कृषि यंत्र : कम समय में करे कटाई, श्रम व पैसा बचाएं

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि परंपरागत तरीके यानि हंसिये से फसल कटाई का कार्य करने पर अधिक मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है और समय भी अधिक लगता है और मजदूरी भी अधिक आती है जिससे लागत बढ़ जाती है। यदि इसकी जगह आधुनिक यंत्रों की सहायता से फसल कटाई का कार्य किया जाए तो समय, श्रम व पैसा तीनों चीजें बचाई जा सकती हैं। आइए आज हम जानते हैं ऐसे आधुनिक 5 कृषि यंत्रों के बारे में जो आपकी गेहूं की कटाई के काम को आसान बना देंगे साथ ही पैसा भी बचाएंगे।

 


1. ट्रैक्टर चलित रीपर बाइंडर

 

  • ट्रैक्टर चालित गेहूं कटाई एवं बधाई मशीन किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें भी कटर बार से पौधे कटने के बाद पुलों में बंध जाते हैं तथा उन्हें संचरण प्रणाली द्वारा एक और गिरा दिया जाता है। इस मशीन द्वारा कटाई एवं बंधाई का कार्य बहुत सफाई से होता है। अत: किसानों के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही हैं।

कार्यक्षमता, कीमत

  • इस मशीन का अनुमानित मूल्य करीब 295000/- रुपए हैं। इसके द्वारा लगभग 0.40 हेक्टेयर/घंटा की दर से गेहूं कटाई की जा सकती हैं तथा इससे कटाई की लागत लगभग 1050/- रुपए घंटा आती है।


2. स्वचालित वर्टिकल कनवेयर रीपर

 

  • स्वचालित वर्टिकल कनवेयर रीपर गेहूं कटाई हेतु छोटे व मध्यम दर्जे के किसानों हेतु एक उपयोगी मशीन है। इसमें आगे की ओर एक कट्टर बार लगी होती है तथा उसके पीछे संचरण प्रणाली लगी होती हैं। इस रीपर में अपने स्वयं का लगभग 5 हॉर्स पावर का एक डीजल इंजन लगा होता है जो इसके पहियों तथा कटर बार को शक्ति संचरण का कार्य करता है। गेहूं कटाई के लिए इसकी कटर बार को आगे रखकर इसके हैंडिल से पकडक़र किसान को इसके पीछे चलना होता है। कटर बार गेहूं के पौधों को काटती हैं तथा संचरण प्रणाली द्वारा पौधे एक लाइन में बिछा दिए जाते हैं। इसके बाद श्रमिकों द्वारा उनको इकट्ठा कर लिया जाता है।

कार्यक्षमता, कीमत

  • इस मशीन की कार्य क्षमता लगभग 0.21हेक्टेयर प्रति घंटा है। इसकी अनुमानित लागत रुपए 100000/- हैं तथा इसके द्वारा कटाई की लागत लगभग 1100 रुपए प्रति हेक्टेयर आती है।


3. ट्रैक्टर चलित रीपर

 

  • ट्रैक्टर चलित रीपर में कतार बार तथा संचरण प्रणाली स्वचालित वर्टिकल कनवेयर रीपर की तरह होती हैं किंतु इस को ट्रैक्टर की सहायता से चलाया जाता है। कटर बार को शक्ति संचरण का कार्य ट्रैक्टर की पी.टी.ओ. शाफ्ट की सहायता से चलाया जाता है। इसकी कट्टर बार सामान्यतया वर्टिकल कन्वेयर रीपर की कटर बार से अधिक लंबी होती हैं। इस मशीन से भी गेहूं के पौधे कटर बार से काटकर संचरण प्रणाली द्वारा एक और लाइन में बिछा दिया जाता है। जिन्हें बाद में पुलों में बंधवा दिया जाता है।


कार्यक्षमता, कीमत

  • ट्रैक्टर चलित रीपर की कार्य क्षमता 0.40हेक्टेयर/ घंटा होती है। इसका मूल्य लगभग 75000/- रुपए हैं तथा इसके द्वारा में गेहूं कटाई की लागत लगभग 1100/- रुपए प्रति हेक्टेयर आती है। इसके द्वारा कार्य किया जाना वर्टिकल कन्वेयर रीपर की तुलना में अधिक आसान है क्योंकि यह ट्रैक्टर की सहायता से चलाया जाता है।


4. स्वचालित रीपर बाइंडर

 

  • स्वचालित रीपर बाइंडर में गेहूं कटाई के साथ-साथ उनको पुलों में बांधने का कार्य भी मशीन द्वारा ही हो जाता है। एक तरह से यह कहा जा सकता है कि यह स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर का अधिक विकसित रूप है। इसमें ना केवल पौधों को पुलो में बांधने हेतु इकाई भी लगी होती है। वरन किसान के बैठने हेतु व्यवस्था भी होती है। जिससे उसका कार्य स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर की तुलना में अधिक आरामदायक रूप से हो जाता है और पुलों को भी अलग से बांधना नहीं होता है। इस मशीन से पहले पौधे कटर बार से कटकर बांधने की इकाई द्वारा पुलों में बंध जाते हैं तथा कटर बार एवं बैठने की सीट के मध्य खेत में गिरा दिए जाते है। इन पुलो को बाद में एकत्रित कर लिया जाता है। इस मशीन में तीन पहिये होते हैं परन्तु वर्तमान में चार पहियों वाली मशीन उपलब्ध हो गई है।


कार्यक्षमता, कीमत

  • इस मशीन को चलाने हेतु स्वयं का लगभग 10 हॉर्स पावर का डीजल इंजन होता है। इस मशीन की कार्य क्षमता लगभग 0.35हेक्टेयर/घंटा होती है। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 325000/-रुपए है तथा इससे कटाई की लागत 1000 रुपए प्रति घंटा आती है।


5. कंबाइन हार्वेस्टर

 

  • कंबाइन हार्वेस्टर मशीन बड़े किसानों के लिए अत्यधिक उपयोगी हैं। इसमें गेहूं की कटाई के साथ-साथ उनकी गहाई का कार्य भी हो जाता है और हमें साफ दाना प्राप्त हो जाता है। बाजार में दो प्रकार केे कंबाइन हार्वेस्टर उपलब्ध है। पहला स्वचालित व दूसरा ट्रैक्टर चालित। ये दोनों ही कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इन कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों में सबसे आगे 2 से 6 मीटर लंबे कटरबार (दांतेदार फसल काटने की पट्टी) लगे होते हैं। कंबाइन हार्वेस्टर की रील का काम खड़ी फसल को काटने वाली यूनिट तक पहुंचाना होता है। कटर बार के चाकू से फसल काटता है। इसके बाद फसल कन्वेयर बेल्ट के जरिए रेसिंग यूनिट में पहुंच जाती है। यहां पर फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस से रगडऩे पर अलग-अलग हो जाते हैं। साथ ही छलनी से अनाज साफ हो जाता है और ब्लोवर से पैरा अलग हो जाता है। कंबाइन हार्वेस्टर में एक स्टोन ट्रैप यूनिट लगी होती है, जो कि फसल के साथ आने वाले कंकड़, मिट्टी आदि को अलग कर देता है।

 

कार्यक्षमता और कीमत

  • बढिय़ा कंपनी का हार्वेस्टर एक घंटे में 4 से 5 एकड़ क्षेत्र में फसलों की कटाई कर सकता है। बात करें इसकी कीमत की तो कंबाइन हार्वेस्टर अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार 10 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए के बीच बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत कटर बार पर निर्भर करती है। कई कंपनियां मिनी कंबाइन हार्वेस्टर भी बनाती है। मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत 5 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।


कृषि यंत्र/ मशीन खरीदने के लिए कहां करें संपर्क

किसान भाई विभिन्न प्रकार के आधुनिक कटाई यंत्र/मशीन को खरीदने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर संपर्क कर सकते हैं। हमारे यहां प्रतिष्ठित कंपनियों के कृषि यंत्र/ मशीनें किफायती दामों पर उपलब्ध हैं।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back