पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किश्त मिली - किसानों को मिले 12 हजार करोड़ रुपए!

सभी किसान भाइयों का टैक्टर जंक्शन पर एक बार फिर स्वागत है। नया साल 2020 अपनी शुरुआत से ही किसानों भाइयों की झोली में खुशियां भरकर ला रहा है। फसल के लिए अनुकूल मौसम से अधिकांश किसान प्रसन्न है। केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपए पीएम मोदी 2 जनवरी को कर्नाटक के तुमकुर रैली से ट्रांसफर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से एक साथ देश के 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं।

 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना 

पीएम-किसान सम्मान निधि में एक किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये सीधे हस्तांतरित किया जाता है। तीन किस्तों में इस राशि का भुगतान किया जाता है और प्रत्येक किस्त की राशि 2,000 रुपये होती है। किसानों को इस योजना का लाभ पिछले साल दिसंबर महीने से ही दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 29 दिसंबर तक करीब 9.2 करोड़ किसानों का डाटा संग्रह किया है। 

किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सवाल-जवाब

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई?

यह योजना भारत के किसानों की कृषि उपकरों, बीज, खाद आदि खरीदने में सहायता करती है और इसका उद्देश्य देश की किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस स्कीम के तहत देश के किसानों को हर साल 2-2 हजार रुपए की 3 किश्तें मिलती हैं। साल में हर लाभार्थी किसान को 6 हजार रूपया सरकार द्वारा उनके बैंक खातें में सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं। 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 अन्तरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा इस पहल की घोषणा की गई थी।

PM Kisan Samman Nidhi योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?

किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिये नजदीकी csc सेंटर में जाना होगा जहां से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये आवेदन करने के लिये आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  1. खसरा खतौनी की नकल / किसान क्रेडिट कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. आधार कार्ड

आवेदन फॉर्म में बैंक नम्बर कैसे सुधारें?

आवेदन करते समय अगर आपने गलत खाता नंबर दर्ज कर दिया है तो अब आप किसान जन सेवा केंद्र यानि csc से अपने बैंक नम्बर सही करवा सकते हैं।

आवेदन फॉर्म में कौन सा बैंक खाता नम्बर दें?

आपको आवेदन फॉर्म में जनधन खाता नम्बर या बचत खाता नम्बर देना होगा तभी आपको योजना का लाभ मिल पायेगा।

यह कैसे पता करें की अगली किश्त सरकार द्वारा भेजी गई है या नहीं?

PM Kisan Samman Nidhi की वेबसाइट पर पहले अपना आधार नम्बर डालना है फिर Get Data पर क्लिक कर देना है अब आपके सामने आपका स्टेटस खुल जायेगा यहाँ आप देख पाएंगे की आपको किश्त मिली है या नहीं। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योग्यता क्या है।

  1. योजना के अंदर भारतीय किसानों को ही लाभ मिलेगा, किसी भी राज्य का किसान इसका लाभ प्राप्त कर सकता है।
  2. किसानों के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है, क्यूंकि पैसा सीधे अकाउंट में आएगा। कैश या चेक नहीं मिलेगा साथ ही बैंक खता जनधन या बचत खाता होना अनिवार्य है।
  3. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दूसरे चरण में इस योजना में देश के सभी किसानों को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में सरकार ने भूमि की सीमा को हटा दिया, ताकि देश के सभी किसान इसका लाभ ले सकें। पहले यह योजना का लाभ उन्हें ही मिलना था, जिनके पास कम से कम 2 हेक्टेयर जमीन है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना नाम चेक करना चाहते है तो नीचे दिये गये कुछ स्टेप फॉलो करें।

  1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाईट पर जाये।
  2. वेबसाइट में होम पेज पर ही मेन्यू बार में ‘फार्मर कार्नर’ पर क्लिक करें, उसमें बेनेफिसिरी लिस्ट का आप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुल जायेगा।
  3. जिसमें ड्राप डाउन आप्शन के द्वारा अपनी जानकारी सेलेक्ट करनी है।
  4. सबसे पहले जिस राज्य से आप है, उस राज्य को सेलेक्ट करें, उसके बाद जिला फिर सब-डिस्ट्रिक्ट यानि तहसील , फिर ब्लाक और गाँव का चयन करें। इसके बाद गेट रिपोर्ट में क्लिक करें।
  5. अब उसी पेज पर नीचे पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें लाभार्थी अपना नाम देख सकते है साथ ही अपनी गांव के सभी किसानों का नाम भी चेक कर सकते है ।
  6. अभी हल ही में सरकार ने लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है, जिससे किसान इन्टरनेट के द्वारा कहीं से भी अपना नाम योजना की लाभार्थी सूची में देख सकते है।

किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नम्बर क्या है ?

किसान सम्मान निधि योजना से जुडी किसी भी समस्या के लिये आप नीचे दिये गये फोन नम्बर और ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत का निवारण कर सकते हैं।
PM-KISAN Help Desk
फोन : 011-23381092
फोन : 91-11-23382401
Email: pmkisan-ict@gov.in


किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नम्बर पर संपर्क न होने पर शिकायत कहाँ करें?

किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नम्बर पर संपर्क न होने पर आप अपने राज्य के कृषि विभाग में या अपने राज्य के सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price