जैविक खेती का लोगो और टैग लाइन डिजाइन करने पर मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार
Published - 11 Sep 2021
by Tractor Junction
जानें, कब और कैसे करना है आवेदन और क्या हैं शर्तें
देश में खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग कम करने के उद्देश्य से सरकार किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने केे लिए कई प्रकार से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यहां तक की जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से अनुदान भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा कई योजनाओं के माध्यम से जैविक खेती करने और जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। खेती की लागत को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में जैविक खेती काफी मदद कर सकती है। इसे देखते हुए बिहार सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़वा देने के लिए राज्य के 13 जिलों में जैविक कॉरिडोर योजना चला रही है। यह योजना 5 वर्षों के लिए वर्ष 2017 से 2022 तक चलाई जाएगी।
सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1
बिहार में जैविक मिशन की स्थापना, लोगो तथा टैगलाइन के लिए मांगे
जैविक खेती में मिल रही सफलता के कारण बिहार राज्य जैविक मिशन की स्थापना की गई हैं। अभी तक इस योजना से राज्य के 187 किसान समूहों ने पंजीयन कराया है। जिसे जैविक खेती का सी.-1 प्रमाणपत्र दिया गया है। राज्य सरकार किसानों के बीच जैविक खेती के बढ़ावा और लोकप्रिय बनाने के लिए एक टैग लाइन तथा लोगो बनाने जा रही है। इसके लिए बिहार कृषि विभाग ने देश के सभी राज्यों से लोगो तथा टैगलाइन की मांगे हैं। अगर प्रतिभागी का टैगलाइन चयन कर लिया जाता है तो उसे पुरस्कार दिया जाएगा।
टैग लाइन के लिए क्या रहेगा का मापदंड
टैग लाइन के लिए विजेता प्रविष्टि का मूल्यांकन निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा जो इस प्रकार से हैं-
- टैगलाइन संक्षिप्त होनी चाहिए। (अनुशंसित शब्द सीमा 10 शब्दों से अधिक नहीं)
- लाइन में जैविक और सतत कृषि, विष मुक्त खेती, पोषण लाभ और खाद्य सुरक्षा का सार सामने आना चाहिए।
- टैगलाइन आसानी से समझने योग्य और समकालीन होनी चाहिए।
- लाइन को विभिन्न हितधारकों के बीच जैविक खेती के मूल्य को प्रतिध्वनित करना चाहिए।
लोगो के लिए क्या रहेगा मापदंड
- लोगो के लिए विजेता प्रविष्टि का मूल्यांकन निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा जो इस प्रकार से है-
- लोगो (प्रतीक चिह्न), जैविक खेती, खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा, सुरक्षित और टिकाऊ कृषि के सार को प्रदर्शित करे।
- लोगो (प्रतीक चिह्न) के द्वारा यह संदेश जाना चाहिए कि जैविक खेती एक परिवर्तनकारी अवसर है जो किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने में तथा विष मुक्त कृषि कार्य में सहायता करेगा।
- लोगो (प्रतीक चिह्न) समकालीन और आसानी से समझने योग्य होना चाहिए।
- लोगो (प्रतीक चिह्न) जीवंत और आधुनिक होना चाहिए।
- प्रत्येक प्रविष्टि के साथ एक संक्षिप्त तर्कसंगत और रचनात्मक विचारों (100 शब्दों से अधिक नहीं) का स्पष्टीकरण संलग्न होना चाहिए।
विजेता को कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि
बिहार कृषि निदेशक ने के अनुसार इसके तहत दो प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे। अगर प्रतिभागी के द्वारा लोगों (प्रतीक चिह्न) डिजाइनिंग बनता है तो इस कार्य के लिए चयनित विजेता को 51,000 रुपए तथा प्रशंसा पत्र दिये जाएंगे। इसके साथ ही टैगलाइन (प्रचार वाक्य) लेखन के चयनित विजेता को 21,000 रुपए तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा।
टैगलाइन और लोगो के लिए कैसे करें आवेदन
प्रचार वाक्य तथा प्रतीक चिह्न के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शुरू हो चुके हैं। आप इसक लिए 21 सितंबर 2021 के रात्रि 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाएंगे या लिफाफे पर कैप्शन (प्रचार वाक्य (टैग लाइन )लेखन प्रतियोगिता) के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजे जाएंगे।
इस पते पर भेजना लोगो तथा टैगलाइन
बिहार राज्य जैविक मिशन के लिए प्रचार वाक्य (टैग लाइन) बनाने की प्रतियोगिता के लिए आपको जिस पते पर इसे भेजना होगा वह इस प्रकार से हैं-
बिहार राज्य जैविक मिशन के लिए प्रचार वाक्य (टैग लाइन) बनाने की प्रतियोगिता
पता- निदेशक कृषि-सह- मिशन निदेशक बिहार राज्य जैविक मिशन कृषि निदेशालय दूसरी मंजिल, विकास भवन (पटना) पिन कोड-8000015 या आनलाइन भेजने के लिए इस ई-मेल आईडी पर भेजें –– compost.bihar@gmail.com
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
बिहार राज्य जैविक मिशन के लिए प्रचार वाक्य (टैग लाइन) बनाने की प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट- https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर जाकर देख सकते हैं।
अगर आप अपनी पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।