मौसम अलर्ट: इन 7 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

जानें, देश में कहां-कहां होगी बारिश और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

इन दिनों देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक एवं बौछारें पड़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों के लिए बारिश चेतावनी जारी की है। 

इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में आने वाले तीन दिनों के अंदर तेज हवाओं के साथ गरज चमक एवं बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में आने वाले दो दिनों में गरज-चमक एवं आंधी के बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में 21 से 24 अप्रैल के दौरान बारिश की संभावना है। 

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार 24 घंटों के  दौरान को पूर्वी राजस्थान के भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, झुंझुनूं, सीकर, राजसमंद, उदयपुर अलवर, अजमेर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर एवं टोंक जिलों में वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, नागौर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक एवं बारिश हो सकती है। 

हरियाणा में इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार हरियाणा राज्य के चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी एवं चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक एवं बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला एवं सास नगर जिलों में कहीं-कहीं पर तेज हवाओं से साथ गरज-चमक एवं बारिश होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश में इन जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग भोपाल केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटो केे दौरान भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सिहोर, नीमच, मंदसौर धार, इंदौर, अलीराजपुर, बडवानी, झाबुआ, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योंपुर कला, छिन्दवाड़ा, नरसिंगपुर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, बेतूल, हरदा, नर्मदापुरम एवं निवाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर कहीं-कहीं तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार सरगुजा, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, धमतरी, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक एवं बारिश एवं होने की संभावना बनी हुई है। 

झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खुटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदग्गा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सराइकेला खरसावां, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक एवं बौछारें पड़ सकती हैं।  

बिहार के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अप्रैल के दौरान राज्य के पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मज्जफरपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपूरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, बाँका एवं कटिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान केरल और माहे में गरज, बिजली और आंधी के साथ वर्षा की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश चेतावनी दी है।
  • आईएमडी के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के बारिश हो सकती है।
  • अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गरजने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
  • स्काईमेट वेदर के अनुसार 22 और 23 अप्रैल, 2022 को असम-मेघालय में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। 

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price