user profile

New User

Connect with Tractor Junction

उद्योगपति आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण पुरस्कार से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Published - 10 Nov 2021

जानेें, आनंद महिंद्रा के शिखर तक पहुंचने की कहानी

ट्रैक्टर निर्माण क्षेत्र में अग्रणी और देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें ये पुरस्कार दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। इनके अलावा 10 उद्योगतियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे। बता दें कि भारत सरकार की ओर से किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जाता है वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवाओं के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया जाता है। 

इन कार्यों के लिए आनंद महिंद्रा को मिला पद्म भूषण सम्मान

आनंद महिंद्रा ने अपने संगठन के विकास के मामले में नए आयामों को छुआ है। महिंद्रा समूह ने भारत में रोजगार के क्षेत्र में हुए विकास में अपना योगदान दिया है। महिंद्रा ग्रुप एयरोस्पेस, कृषि-व्यवसाय, मोटरवाहन, निर्माण, रक्षा, आईटी और कई अन्य क्षेत्रों में संचालन को नियंत्रित करता है। वर्ष 2021 तक महिंद्रा समूह का मूल्यांकन 19 बिलियन डालर के करीब किया गया है वहीं महिंद्रा समूह भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक घरानों में से एक हैं। यहां बता दें कि गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी की गई सम्मान सूची में विभिन्न बिरादरी के 119 व्यक्तित्व शामिल थे। इनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल एवं सिविल सेवा जैसे कई सेवा क्षेत्र शामिल हैं। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी सम्मानित होने वाले 119 सदस्यों में प्रमुख थे। 

ऐसे शुरू हुआ आनंद महिंद्रा की सफलता का सफर

आनंद महिंद्रा को उनके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम और लगन ने ही उन्हें शीर्ष पर पहुंचाया। इसके साथ ही देश के विकास में भागीदारी भी इन्हें इस सम्मान का अधिकारी बनाता है। बता करें उनके जीवन सफर की तो आनंद महिंद्रा का जन्म बॉम्बे में हरीश महिंद्रा और इंदिरा महिंद्रा के घर हुआ था। भारत में स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने हार्वड विश्वविद्यालय से फिल्म निर्माण और वास्तुकला का अध्ययन किया। यहां से आनंद महिंद्रा ने 1977 में ग्रेज्युएशन किया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेर स्कूल से एमबीए पूरा किया। सन् 2020 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल सम्पत्ति 1.6 बिलियन डॉलर के लगभग है। आज महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप कई क्षेत्रों में अपने कदम बढ़ा चुका है और देश के विकास और रोजगार में योगदान दे रहा है। बता दें कि सन 1945 में, मूलत: कंपनी की स्थापना महिंद्रा एंड मोहम्मद के रूप में हुई थी। भारत के विभाजन के बाद, गुलाम मोहम्मद पकिस्तान चले गए और राष्ट्र के पहले वित्त मंत्री बने इसलिए सन 1948 में कंपनी का नाम महिंद्रा एंड मोहम्मद से बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कर दिया गया। 

ट्रैक्टर की दुनिया में जाना-पहचाना नाम

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ट्रैक्टर की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है। महिंद्रा समूह 6.7 बिलियन अमरिकी डॉलर के संपत्ति आधार के साथ भारत के श्रेष्ठ दस औद्योगिक घरानों में से एक है तथा यह दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। इन तमाम वर्षों में, महिंद्रा ग्रुप ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में अहम उपस्थिति दर्ज की है। लगातार नए स्तर बनाते हुए, आज यह देश की एक प्रमुख कार्यक्षम कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी है। ग्रामीण भारत तक टेक्नोलॉजी की प्रगति को पहुंचाने का मुख्य ध्येय कायम रखते हुए कंपनी ने अपने को एक ऐसे ग्रुप के रूप में ढाला है जो कि विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के साथ भारतीय और विदेशी बाजारों की मांग को पूरा करती है। 

62 वर्षों से अधिक का निर्माण अनुभव

62 वर्षों से अधिक के निर्माण अनुभव के साथ, महिन्द्रा समूह का टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग तथा वितरण में मजबूत आधार है जो कि एक ग्राहक-केंद्रित संगठन के रूप में इसके विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस समूह में 75,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं तथा इनकी अत्याधुनिक सुविधाएं भारत व विदेशों में स्थित हैं।

तीन दशकों से महिंद्रा भारत का नंबर 1 ब्रांड 

भारत में कमर्शियल वाहनों के प्रसिद्ध निर्माता के रूप में महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन को जाना जाता है, जिसका मुख्यालय पुणे के चिंचवड़ में है। इसे 2005 में नवीस्टार इंटरनेशनल यूएसए और भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त उद्यम के रूप में बनाया गया था। बाद में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में मिला दिया गया और एक अलग इकाई बन गई। यह उच्च-प्रदर्शन वाले ट्रक, टिपर, ट्रैक्टर, पिकअप ट्रक, 3-व्हीलर्स, ट्रांजिट मिक्सर और बसों के निर्माण में माहिर है। कंपनी पहले से ही बीएस-6 मानकों के अनुरूप है और उसी के अनुरूप वाहनों का उत्पादन शुरू कर दिया है।

इन उद्योगपतियों को मिला पद्म पुरस्कार

आनंद महिंद्रा सहित भारत के 11 अन्य दिग्गज कारोबारियों को भी वर्ष 2020 का पद्म सम्मान दिया गया है। इनमें टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण, जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव बिखचंदानी को पद्मश्री सम्मान मिला है। वहीं नई दिल्ली निवासी कारोबारी जयप्रकाश अग्रवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। माइक्रो इंक्स लिमिटेड के को फाउंडर गफूरभाई एम बिलखिया को पद्मश्री, कर्नाटक के निवासी भरत गोयनका को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। ये टेली सॉल्यूशन के संस्थापक हैं। वहीं प्रेस्टिज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक एवं चेयरमैन नेमनाथ जैन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी है। इनके अलावा कर्नाटक निवासी वीआरएल के संस्थापक  विजय संकेश्वर,लद्दाख के उद्योगपति चेवांग मोटुक गोबा, रोमेश टेकचंद वाधवानी, फेयरफैक्स फाइनेंशल होल्डिग के चेयरमैन एवं सीईओ प्रेम वत्स आदि को पद्म सम्मान दिया गया है। 

विभिन्न क्षेत्र से संबंधित ये हस्तियों भी हुई पद्म पुरस्कार सम्मानित

आनंद महिंद्रा के अलावा जिन अन्य हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनमें महान गायक दिवंगत एसपी बाला सुब्रमण्यम, वैज्ञानिक स्वर्गीय नरिंदरसिंह कापनी, मूर्तिकार सुदर्शन साहू, हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े, इस्लामिक आध्यात्मिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीनखान और पुरातत्वविद्  बी.बी. लाल शामिल हैं। इन्होंने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर जैसी संरचना की खोज की थी।  
 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Certified Used Tractors

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All