कोरोना : देश के 7 राज्यों में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के नए मामले

कोरोना : स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ी, कहा- वैक्सीनेशन से पूरी गारंटी नहीं, एतियात बरतना जरूरी

कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर चिंता की स्थिति बन गई है। कई देशों में अब भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। जहां भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कुछ समय के लिए कमजोर पड़ गई थी, उसमें फिर से उछाल आने लगा है। हालांकि कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर काफी नीचे पहुंच गई है लेकिन केसों का आना अब भी लगतार जारी है। वहीं देश के 7 ऐसे राज्य है जहां कोरोना संक्रमण ( corona infection ) की स्थिति अब भी चिंताजनक है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को एतियात बरतने के निर्देश दिए है। अब जो कोरोना संक्रमण के नए मामले इन राज्यों में सामने आ रहे हैं उनमें से कई मामले ऐसे हैं जिनका वैक्सीनाइजेशन हो चुका था लेकिन इसके बाद वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1  


अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा

मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार देश के सात राज्यों के 22 जिलों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दिखाई दी है। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने चिंता जताई है। कोरोना संक्रमण को लेेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के केस में यह बढ़ोतरी चिंता का विषय है। हम इसे लेकर राज्यों के साथ बात कर रहे हैं। वहीं, देश में अभी 54 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।


इन राज्यों के 22 जिलों में फिर से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार एक प्रेस कॉफ्रेंस में संयुक्त सचिव ने कहा कि देश में अभी 22 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 4 हफ्तों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इनमें केरल के 7 जिले, मणिपुर के 5 जिले, मेघालय के 3 जिले, अरुणाचल प्रदेश के 3 जिले, महाराष्ट्र के 2 जिले, असम का 1 जिला, त्रिपुरा का 1 जिला शामिल है। उन्होंने कहा कि वैश्विक नजरिए से देखें तो महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। दुनिया भर में मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हमें सख्ती के साथ वायरस के प्रसार को रोकने पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड के नए मामलों में हफ्ते दर हफ्ते लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है, लेकिन अगर हम मामलों में गिरावट की दर की तुलना पहले से अब तक करें तो इसकी कमी चिंता का विषय बनी हुई है। हम इसको लेकर राज्यों से बात कर रहे हैं।


अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना की दूसरी लहर : नीति आयोग

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। अभी भी कुछ क्षेत्र चिंता का विषय बने हुए हैं। वैक्सीनेशन की भी पूरी गारंटी नहीं है कि यह संक्रमण के मामलों को कम करेगा। ऐसा कोई भी वैक्सीन नहीं कहती कि संक्रमण नहीं होगा। हालांकि वैक्सीन से बीमारी की गंभीरता और मौत को रोका जा सकता है।


देश में 62 ऐसे जिले जहां कोरोना के 100 से ज्यादा मामले

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी भी 62 ऐसे जिले हैं जहां 100 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं देश में अब भी 54 जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिव केस हैं। पूरे विश्व में भी कोविड केस में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है, जो कि चिंता की बात है। हम वायरस से लड़ाई में ढीले नहीं पड़ सकते हैं। इसलिए हम उन इलाकों को ट्रैक कर रहे हैं जहां पर केस बढ़ रहे हैं ताकि उन इलाकों में सख्ती बरती जा सके।


अभी भी पूरे विश्व में 5 लाख से ज्यादा नए मामले

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में 5 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं और पिछले 14 दिनों में फ्रांस इटरी में मामलों में तेजी देखी जा रही है। उन्होंने  कहा कि देश में अब 97.4 फीसदी का रिकवरी रेट हो चुका है। यानी ओवर ऑल मामलों में कमी आई है लेकिन खतरा अभी बना हुआ है। अब तक देश में कुल 44 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।


केरल में अब भी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित, निगरानी के लिए केंद्र सरकार भेजेगी टीम

केरल में मंगलवार को कोरोना के 22 हजार 129 नए मामले आए हैं। पिछले 51 दिनों में पहली बार किसी राज्य में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में मिले हैं। राज्य में जांच संक्रमण दर (टीपीआर) फिर से 12 फीसदी के पार हो गई है। केरल राज्य में संक्रमण के नए मामलों के रिकॉर्ड ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में एक दिन के अंदर 156 लोगों की कोरोना से जान गई है। इधर केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अपनी टीम केरल भेजने का निर्णय लिया है। इस टीम में 3 से 4 सदस्य होंगे। ये टीम विशेष रूप से परीक्षण, निगरानी और नियंत्रण कार्यों में कोविड -19 प्रबंधन के कार्यान्वयन की निगरानी करेगी। इसके साथ ही ये टीम कोविड उपयुक्त व्यवहार और उसके पालन करने, अस्पतालों में बेड की स्थिति, एंबुलेंस, वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सीजन के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण के पर्याप्त संसाधनों की स्थिति को देखेगी।


देश में कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के नए ममालों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में देश के अंदर कोरोना के 43 हजार 654 नए केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा केस सिर्फ एक राज्य केरल से हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है और इस अवधि में 640 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। हालांकि, कोरोना के इलाजरत मरीजों का आंकड़ा अभी भी चार लाख से नीचे बना हुआ है। फिलहाल देश में कोरोना के 3 लाख 99 हजार 436 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 41 हजार 678 मरीज ठीक भी हुए हैं। 


देशभर में अब तक 4 लाख 22 हजार से ज्यादा हुईं मौतें

देशभर में अब तक कोरोना से कुल 4 लाख 22 हजार से ज्यादा जाने जा चुकी हैं। वहीं, 3 करोड़ 6 लाख 63 हजार 147 लोग अब तक इस बीमारी से जंग जीत चुके हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.39 फीसदी पर है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे है।  


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price