कोरोना अपडेट : कोरोना संक्रमण से एक ही दिन में 4525 लोगों की मौत

विशेषज्ञ बाले, अगले 15 दिनों तक ऊंचा रह सकता है मौतों का आंकड़ा

भारत में कोरोना का कहर बरकरार है। कोरोना संक्रमण से रोजाना हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। मौतों का ये आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4525 हो गया है जो अब तक के मौतों के आंकड़ों से सर्वाधिक है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अभी भी देश में बना हुआ है जिसे लेकर हम सभी को सचेत व सावधान रहना चाहिए। पिछले दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो मई माह में कोराना से मरने वालों का आंकड़ा एकाएक बढ़ा है जो चौंकाने वाला है। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर ये हैं कि इस दौरान कोरोना से संक्रमित नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

संक्रमण की पीक से 15 दिनों तक मौतों का आंकड़ा ऊंचा रह सकता है- विशेषज्ञ

मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना मामलों की पीक से अगले 15 दिनों तक मौतों की दर ऊंची बनी रहेगी और उसके बाद कमी शुरू होगी। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर जुगल किशोर का कहना है कि कि संक्रमण के पीक पर पहुंचने का असर मौतों पर अगले 15 दिनों तक दिख सकता है। क्योंकि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो उसे ठीक होने में कम से कम 15 दिन लगते हैं। वह स्वस्थ हो सकता है या उसकी मृत्यु हो सकती है। 7 मई के बाद से अगले 15 दिनों तक मौतों का आंकड़ा स्थिर रह सकता है तथा इसमें कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। यदि 7 मई के बाद की स्थिति को देखें तो यह कभी थोड़ा कम तो कभी थोड़ा बढ़ रहा है। लेकिन संक्रमण के हिसाब से इसमें गिरावट नहीं आई है। विशेषज्ञों की मानें तो अगले सप्ताह से इन आंकड़ों में वास्तविक कमी शुरू हो जाएगी क्योंकि 22-23 मई के बीच यह 15 दिनों की अवधि पार कर जाएगी। इसके बाद मौतों का आंकड़ा घटना शुरू हो जाएगा।

इन 10 राज्यों में हुईं सर्वाधिक 76 फीसदी मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र  में 1200, कर्नाटक में 476, दिल्ली में 340, तमिलनाडु में 335, आंध्र प्रदेश में 271, उत्तराखंड में 223, पंजाब में 191, राजस्थान में 157, छत्तीसगढ़ में 149 तथा पश्चिम बंगाल में 147 मौतें शामिल हैं। 

कोरोना संक्रमण के नए केस कम हुए पर मौतें बढ़ी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 267174 नए केस आए हैं, जो कि कल के मुकाबले करीब पांच हजार केस अधिक हैं। कल एक दिन पहले 2.63 लाख कोरोना केस आए थे और मौतों की संख्या भी कम होकर 4340 दर्ज की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 25495144 पहुंच गई है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 21979703 है। मंगलवार को करीब 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को देश में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमण से 4.2 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए थे। देश में कोरोना वायरस से अब तक सबसे अधिक 4525 मौतें मंगलवार को हुई हैं। कोरोना की किसी भी लहर में होने वाली एक दिन में मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 6 मई को कोरोना के मामले सर्वाधिक थे और तब 4.14 लाख नए संक्रमित मिले थे। लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा भले ही 2.67 लाख तक नीचे आ गया, लेकिन इस बीच मौतें बढ़ गईं।

सक्रिय मामले में 1.63 लाख की कमी

कोरोना से मौतों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि एक दिन में सक्रिय मामले में रिकॉर्ड 1,63,232 की कमी देखी गई है यानी नए संक्रमित कम होने के साथ सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। जहां 8 मई को देश में सक्रिय मामलों की संख्या 37.23 लाख थे वहीं मंगलवार को यह घटकर 33.53 लाख रह गए हैं। आने वाले दिनों में सक्रिय मामले और कम होंगे। इससे भी मौत के आंकड़े में कमी आएगी। 

इन राज्यों में आई संक्रमितों की संख्या में गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है। जबकि 199 जिलों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में पिछले दो हफ्ते में कमी आई है। 

कोरोना की दूसरी लहर से अब तक भारत की दो फीसदी आबादी प्रभावित

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में दो फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। इसका मतलब 98 फीसदी आबादी को अभी भी संक्रमण में आने का खतरा है इसलिए लोगों को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में 1.8 प्रतिशत आबादी कोरोना से प्रभावित हुई है जबकि अमेरिका की 10.1 फीसदी, ब्राजील की 7.3 फीसदी, फ्रांस की 9 फीसदी और इटली की 7.4 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हुई है। वहीं आईसीएमआर द्वारा कराया गया सीरो सर्वे के मुताबिक, बीते साल दिसंबर मध्य तक देश की आबादी का पांचवां हिस्सा यानी 21.4 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस के संपर्क में आ चुके हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर भारत की ताजा स्थिति

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले ढाई करोड़ से ज्यादा हो गए हैं और कोरोना के कुल मौतों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है। देश में मंगलवार शाम तक कुल दो करोड़, 52 लाख, 89 हजार केस हैं। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 33,25,955 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 2,16,68,190 है। अब तक कुल 2,79,181 मौतें देश में कोरोना से हुई हैं। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर है। सिर्फ अमेरिका में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price