पीएम किसान सम्मान निधि योजना: क्या दोगुनी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

यूपी में बीजेपी के घोषणा पत्र के दौरान भाषण में गृह मंत्री आमित शाह ने दिए थे संकेत

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दुगुनी करने को लेकर कई बार अनुमान लगाए जा रहा हैं। मीडिया में इस संबंध में कई खबरें भी आई लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो पाया। लेकिन अब यूपी में बीजेपी की जीत होने से लगता है केंद्र की बीजेपी सरकार पीएम किसान सम्मान की राशि को दुगुना कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में बीजेपी का घोषणा पत्र प्रस्तुत करते समय इस बात का जिक्र किया था कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को दुगुना किया जाएगा। 

यूपी चुनाव के पूर्व ये की गईं थीं घोषणाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने दिए गए भाषण में कहा था कि 5000 करोड़ से सिंचाई योजना की शुरुआत करेंगे, जिससे मंझोले और छोटे किसानों को फायदा मिले। छात्राओं को स्कूटी और छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत तीन मुफ्त सिलेंडर हर वर्ष दिए जाएंगे। सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगुनी किसान सम्मान निधि दिया जाएगा। 

यूपी चुनाव में जीत के बाद क्या सरकार निभाएंगी वादा

अब चूंकि यूपी चुनाव हो चुके हैं और प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार एक बार फिर सत्तासीन होने जा रही है। प्रदेश के किसानों सहित अन्य वर्गों के लोगों ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी सरकार अपना वादा जरूर निभाएगी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर दोगुना भी कर सकती है।यदि ऐसा हुआ तो इससे छोटे और सीमांत किसानों को काफी मदद मिलेगी। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार किसानों को साल में 6 हजार रुपए की राशि उनके खातों में सीधा ट्रांसफर करती है। यह राशि हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार की तीन किस्तों में दी जाती है। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कितने किसान जुड़ चुके हैं

पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12.30 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। और इस योजना में और भी नए किसान जुड़ते जा रहे हैं। ये योजना किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब तक किसानों को पीएम सम्मान निधि की 10 किस्तें मिल चुकी हैं। 

योजना में सरकार द्वारा अब तक जारी की गई किस्त

  1. पीएम किसान योजना पहली किस्त   - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
  2. पीएम किसान योजना दूसरी किस्त   - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
  3. पीएम किसान योजना तीसरी किस्त  - अगस्त में जारी की गई थी।
  4. पीएम किसान योजना चौथी किस्त   - जनवरी 2020 में जारी की गई।
  5. पीएम किसान योजना 5वीं किस्त   - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
  6. पीएम किसान योजना छठी किस्त  - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
  7. पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त  - 25 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
  8. पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त  - 14 मई 2021 को जारी की गई।
  9. पीएम किसान योजना की नौवीं किस्त   - 9 अगस्त 2021 को जारी की गई।
  10. पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त  - 1 जनवरी 2022 को जारी की गई।  

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : नए किसान कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से

नए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से आसानी से जुड़ सकते हैं। ये योजना खासकर छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके लिए किसानों को पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद आवेदन करने वाले किसान की पात्रता की जांच की जाती है। यदि आप पात्र है तो आपको इसका लाभ प्रदान किया जाता है। 

पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको ‘किसान कॉर्नर’दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘नए किसान पंजीकरण’पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • यहां फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’बटन पर क्लिक कर दें। 
  • साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी को सेव कर लें।
  • इस तरह आपका पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price