पीएम किसान सम्मान निधि योजना : 11वीं किस्त के लिए 31 मार्च तक करें ई-केवाईसी
Published - 14 Feb 2022
by Tractor Junction
जानें, क्या होती है केवाईसी और इसे करने का तरीका
केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी लोकप्रिय योजना है। इसके तहत किसानों को प्रति वर्ष हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए की तीन समान किस्तों में कुल 6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। लेकिन अब इस योजना जुडऩे के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। यदि आप केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभ ले रहे हैं और आगे भी चाहते हैं कि आपको इसका लाभ मिलता रहे तो आपको अब आपको ई-केवाईसी करना जरूरी होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली आने वाली 11वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। क्योंकि सरकार ने इस योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में हम अपने किसान भाईयों को ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी प्रक्रिया की पूरी जानकारी दे रहे हैं जिससे किसानों को योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : क्या होता है केवाईसी
केवाईसी की फुल फॉर्म नो योर कस्टमर होता है। जिसका हिंदी में अर्थ होता है कि अपने ग्राहक को पहचानना। बैंक अपने कस्टमर यानि आपकी पहचान करती है तो इस केवाईसी यानि पहचानने की प्रक्रिया में बैंक आपसे आपके कुछ डॉक्यूमेंट मांगता है। आपके ये डॉक्यूमेंट केवाईसी दस्तावेज या डॉक्यूमेंट कहलाते हैं। आपको बता दें कि अगर आपका बैंक अकाउंट निष्क्रिय हो गया है तो बैंक आपके निष्क्रिय अकाउंट को फिर से चालू करने के लिए आपके केवाईसी डॉक्यूमेंट मांगता है।
PM kisan Samman Nidhi : केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
केवाईसी के लिए कराने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों या डाक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं-
- किसान का पहचान पत्र
- किसान का पते का सबूत- (जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड में से कोई एक)
- बता दें कि पैन कार्ड सिर्फ आइडेटिटी प्रूफ होता है। इसमें आपका पता नहीं होता है लेकिन बाकी के डॉक्यूमेंट में आप अपने एड्रेस को भी वेरिफाई कर सकते हैं। ये सभी डॉक्यूमेंट केवाईसी दस्तावेज कहलाते हैं।

Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana : किसान भाई घर बैठे कैसे कर सकते हैं ई-केवाईसी
किसान भाई स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल की जरूरत होगी। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड के जरिये वेरिफिकेशन को पूरा करना होता है। ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं-
- ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां दायीं और आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा।
- फार्मर्स कॉर्नर के पास ही ई-केवाईसी का लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा।
- आधार नंबर डालने के बाद इमेज कोड एंटर करें और सर्च पर क्लिक कर दें।
- अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
- अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियां सही है, तो ओटीपी एंटर करते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
यदि आधार से लिंक नहीं है मोबाइल नंबर तो ऐसे करानी होगी केवाईसी
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो आपको केंद्र सरकार के सुविधा केंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर ई-केवाईसी करवानी होगी। सरकार ने सुविधा केंद्रों पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। आप सुविधा केंद्र पर जाकर 15 रुपए का शुल्क जमा करवा कर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि में अब तक सरकार ने कितना पैसा किया ट्रांसफर
अभी नए साल 2022 की एक जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10.09 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त के रूप में 20,900 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।
साल में तीन बार इस अवधि में जारी की जाती हैं पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2018 में छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू किया गया। इस योजना में किसानों को 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर 4 महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। इन किस्तों के भुगतान की जो तिथियां निर्धारित कर रखी है। इसके अनुसार प्रति वर्ष इस योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच आती है। तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान योजना में किसानों को कब-कब मिली किस्तें
- पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई।
- पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
- पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
- पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त- 25 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
- पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त-14 मई 2021 को जारी की गई।
- पीएम किसान योजना की नौवीं किस्त- 9 अगस्त 2021 को जारी की गई।
- पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त- 1 जनवरी 2022 को जारी की गई।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।