विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना : सरकार से मिलेगी 10 लाख रुपए की मदद

जानें, क्या है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसान सहित अन्य लोगों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना है। ये योजना यूपी सरकार की ओर से प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं इस योजना के तहत व्यवसाय या उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार से आर्थिक मदद भी दी जाती है। इसके तहत 10 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक की सहायता राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको यूपी सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की जानकारी दे रहे हैं। 

क्या है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana)

यूपी सरकार की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत राज्य के हलवाइयों को लजीज व्यंजन, मिठाइयां आदि बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं नाइयों, दर्जियों, राजमिस्त्रियों व कुम्हारों का हुनर निखारने का काम होगा। यह योजना पारंपरिक कारीगरों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना के तहत हलवाइयों के साथ ही बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, सुनार, लुहार, कुम्हार, मोची सहित पारंपरिक कारीगर लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत उन्हें छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

कौन ले सकता है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ/पात्रता और शर्तें

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की गई है जो इस प्रकार से हैं-

  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है।
  • वह पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिन्होंने पिछले 2 वर्षों में केंद्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट के संबंध में कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है।
  • योजना के अनुसार, आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। परिवार का अर्थ पति एवं पत्नी से है।
  • योजना के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • योजनांतर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं होगा। योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे व्यक्ति भी पात्र होंगे जो परंपरागत कारीगरी करने वाली जाति से भिन्न हो। ऐसे आवेदकों को परंपरागत करीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप मे ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

छह दिन का दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागपत जिले में शासन की ओर से प्रदेश के हलवाइयों, नाइयों, दर्जियों, राज मिस्त्रियों और कुम्हारों का हुनर निखारने को छह दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूल किट देने का लक्ष्य मिला है। प्रशिक्षण से कारीगरों का हुनर निखारा जाएगा। हलवाइयों को लड्डू, रसगुल्ले, चमचम, रसमलाई, इमरती, जलेबी जैसी मिठाइयों तथा करारे पकौड़े, समोसे आदि स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस योजना के तहत लाभ लिया जा सकता है। वहीं नाइयों, दर्जियों, राजमिस्त्रियों व कुम्हारों का हुनर निखारने का काम होगा। यूपी के बागपत जिले में करीब 250 लोगों को इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र बागपत की उपायुक्त अर्चना तिवारी ने बताया कि इस योजना का मकसद उत्पाद और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार कराना है। गुणवत्ता सुधरेंगी तो डिमांड बढ़ेगी जिससे कारीगरों का रोजगार चमकेगा। लाभार्थी बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से कर्ज प्राप्त कर अपना कारोबार बढ़ा सकेंगे।

योजना के तहत मिलती है 10 लाख रुपए तक की सहायता

यूपी सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में राज्य सरकार की ओर से 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाती है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र
  • आवेदक का निवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आवेदक का जाति प्रमाणपत्र
  • आवेदक का बैंक अकाउंट विवरण के लिए पासबुक की कॉपी
  • आवदेक की पासपोर्ट साइज फोटो

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन

यदि यूपी से हैं ओर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सभी वर्ग के कारीगरों को करीब 6 दिनों तक परीक्षण दिया जाएगा।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

राज्य के जो पात्र व्यक्ति विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे  इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गईं जानकारी जैसे योजना का नाम, आवेदक नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, राज्य, ईमेल  आईडी, जिला आदि का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अप वेबसाइट का मुख्य पेज खुल कर सामने आएगा।
  • अब आपको पेज पर मौजूद पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन फार्म दिखाई देगा
  • इस फार्म में आपको पूछी गई जानकारी जैसे उपयोगकर्ता का नाम पासवर्ड एवं स्क्रीन पर मौजूद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगइन विकल्प का चयन करना होगा।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें

यदि आपने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन किया है और आप यह जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म अब तक कहां तक पहुंचा है। यानि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं।

  • सबसे पहले आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट का मुख्य पेज खुल कर सामने आएगा।
  • अब आपको पेज पर मौजूद आवेदन की स्थिति देखें फार्म दिखाई देगा
  • इस फार्म में आपको अपनी आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति देखें विकल्प का चयन करना होगा।
  • आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना केे तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक राज्य के पात्र व्यक्ति https://diupmsme.upsdc.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर इसकी विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।  

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price