मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना: 75 लाख किसानों को वितरित किए जाएंगे सॉयल हेल्थ कार्ड

जानें, क्या है सॉयल हेल्थ कार्ड योजना और इससे किसानों को लाभ

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत 75 लाख किसानों के खेत की मिट्टी की जांच का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नाम हर खेत- हर स्वस्थ खेत अभियान रखा गया है। इसके तहत राज्य के 140 ब्लॉक की कृषि योग्य भूमि की जांच की जाएगी। इस अभियान में मिट्टी की जांच के बाद किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड प्रदान किए जाएंगे। इससे मिट्टी की गुणवत्ता का पता चलेगा और उसी आधार पर किसानों को खाद व उर्वरक डालने की सिफारिश की जाएगी। इससे बेहतर उत्पादन के साथ ही स्वस्थ उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह लक्ष्य 4 साल में पूरा कर लिया जाएगा। 

किसान विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस योजना की खास बात ये हैं कि अब किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड को विभाग की वेबसाइट से अपने फोन नंबर या मेरी फसल मेरा ब्यौरा का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा कृषि विभाग की ओर से हर खेत-स्वास्थ खेत नाम से एक पोर्टल लांच किया गया है। इसी के साथ विभाग की ओर से मिट्टी का नमूना एकत्रित करने और उसका विशलेषण करने की पुस्तक का भी विमोचन किया गया है। 

मिट्टी के नमूनों का किया जाएगा रजिस्ट्रेशन

कृषि विभाग द्वारा इस पोर्टल पर मिट्टी के लिए गए नमूनों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय किसान के मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा जिसके जरिये आपको पता चलेगा कि आपके खेत की मिट््टी के लिए गए नमूने को जांच के लिए किस प्रयोगशाला में भेजा गया है। मिट्टी जांच रिपोर्ट के आने के बाद किसान वही खाद या उर्वरक डालेंगे जिसकी सिफारिश इस कार्ड में की जाएगी। इससे किसानों का अनावश्यक रूप से खाद व उर्वरक डालने का खर्च बच जाएगा जिससे खेती की लागत में कमी आएगी।  

मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्ज होगी ये जानकारियां

मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिट्टी से संबंधित कई जानकारी दर्ज की जाएगी जो इस प्रकार से हैं-

  • मिट्टी की सेहत
  • खेत की उत्पादक क्षमता
  • पोषक तत्व की मौजूदगी एवं पोषक तत्व की कमी
  • मिट्टी में नमी की मात्रा 
  • अन्य उपस्थित पोषक तत्व
  • खेतों की गुणवत्ता सुधारने हेतु उचित दिशा-निर्देश।

सॉयल हेल्थ कार्ड बनवाने से किसानों को क्या होगा लाभ (Soil Health Card Scheme)

सॉयल हेल्थ कार्ड बनवाने से किसानों को जो लाभ होंगे, वे इस प्रकार से हैं-

  • सॉयल हेल्थ कार्ड से किसानों को उनकी खेत की जमीन या मिट्टी की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है । जिससे वह अपनी जमीन पर किसानी कर पैदावार को बढ़ा सकते हैं।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसान को यह भी बताया जाएगा कि उनकी जमीन के ऊपर किस प्रकार के खाद का प्रयोग किया जाएगा और इस खाद की मात्रा कितनी रखनी हैं।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसानों की जमीन का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद खेत में मिट्टी के विषय में संपूर्ण जानकारी किसान को उपलब्ध कराई जाती है।
  • जो किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ लेता है और उसके तहत बताई गई प्रक्रिया का पालन करके खेती करता है तो उसे कम लागत पर बेहतर उत्पादन और स्वास्थ उत्पादन प्राप्त हो सकता है। 

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यदि कोई किसान सॉयल हेल्थ कार्ड प्राप्त चाहता है तो इसके लिए सबसे पहले उन्हें सॉयल हेल्थ कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी खेत की मिट्टी का सैंपल देना होगा। प्रयोगशाला में जांच के बाद किसानों सॉयल हेल्थ कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से हैं- 

  • सबसे पहले आपको सॉयल हेल्थ कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://soilhealth.dac.gov.in/ पर जना होगा।
  • यहां होम पेज पर सॉयल हेल्थ कार्ड लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अपना राज्य का चयन करना होगा।
  • राज्य का चयन करते ही और कंटिन्यू करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। 
  • यहां पर आपको कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे जैसे-सॉयल हेल्थ कार्ड लॉगिन, रजिस्टर न्यू यूजर, फोरगेट पासवर्ड।
  • अब यहां आपको सॉयल हेल्थ कार्ड न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए आपको रजिस्टर न्यू यूजर के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप सॉयल हेल्थ कार्ड रजिस्टर न्यू यूजर का चयन करेंगे आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा
  • यहां पर आपका स्टेट यानि राज्य पर टिक करना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट करना होगा।
  • इस ऑप्शन के अंतर्गत आपको अपना लॉगिन नेम, पासवर्ड बनाना होगा और यूजर लॉगिन एकाउंट डिटेल-यूजर रोल में आपको क्या-क्या करवाना है व दिख जाएगा उसका चयन करना होगा। जैसे कि जनरेट सॉयल हेल्थ कार्ड, सैम्पल रजिस्ट्रेशन, फर्टिलाइजर रिकमेेंडशन, लैब चार्जेज इत्यादि का चयन करना होगा।
  • दिए गए कैप्चा कोड को डाल सबमिट करना होगा।
  • इस तरह आपका सॉयल हेल्थ कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी जो जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें सॉयल हेल्थ कार्ड

यदि आपका सॉयल हेल्थ कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन और मिट्टी जांच हो जाती है तो इसकी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इस रिपोर्ट को आप ऑनलाइन डाउनलोड करके देख सकते हैं। सॉयल हेल्थ कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट https://soilhealth.dac.gov.in/ पर जाना होगा।  
  • यहां होम पेज पर फार्मर कार्नर के अंतर्गत आपको प्रिंट यूअर सॉयल हेल्थ कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।  
  • प्रिंट यूअर सॉयल हेल्थ कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेेज खुल जाएगा।
  • जहां पर सबसे पहले आपको अपने राज्य का चयन करना होगा और फिर कंटीन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको यहां पर अपना राज्य, संबंधित जिला, गांव के साथ किसान अपना नाम, गांव ग्रिड नंबर, मिट्टी का सैम्पल नंबर दर्ज करना होगा। बता दें कि आपको सैम्पल नंबर तब दिया जाता है जब आप मिट्टी की जांच के लिए सैम्पल देते हैं।
  • इन सभी जानकारी को भरने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा । जैसे ही आप सर्च करेंगे आपके सामने सॉयल हेल्थ कार्ड आ जाएगा।
  • इस सॉयल हेल्थ कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट करके आपने पास रख सकेंगे।


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price