प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : एक करोड़ से अधिक किसानों को नहीं मिली 8वीं किस्त
Published - 02 Jul 2021 by Tractor Junction
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट : जानें, कहां है गड़बड़ और कैसे चेक करें अपना स्टेटस
भारत सरकार की किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से चलाई जा रही पीएम किसान योजना जिसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल चार-चार महीने के अंतराल में तीन समान किस्तों में 2-2 हजार रुपए की राशि दी जाती है। अभी बीते मई माह में केंद्र सरकार की ओर से इस योजना की आठवीं किस्त की राशि जारी की गई लेकिन करीब एक करोड़ से अधिक किसानों को अभी भी पैसा नहीं मिला है। कुछ किसानों के पेमेंट फेल हो गए हैं यानी सरकार ने तो पैसे भेज दिए हैं लेकिन किसी कारणवश उनके खातों में पैसे नहीं पहुंचे हैं। वहीं कुछ किसानों की किस्त अभी भी लटकी हुई है। मीडिया में प्रकाशित जानकारी के आधार पर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत 11 करोड़ 97 लाख 49 हजार 455 किसान रजिस्टर्ड हैं. इनमें से 10 करोड़ 25 लाख 79 हजार 415 किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से आठवीं किस्त के पैसे भेजे जा चुके हैं और भुगतान सफल हो गया है। वहीं 4 लाख 45 हजार 287 किसानों की किस्त अभी पेडिंग हैं जबिक 6 लाख 84 हजार 912 किसानों का पेमेंट फेल हो गया है। ये आंकड़े 30 जून 2021 तक के हैं।
सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1
इन राज्यों के किसानों की लटकी हुई है किस्त
देश के जिन राज्यों के किसानों की किस्त आठवीं किस्त का पैसा अभी उनको नहीं मिल पाया है उनमें सबसे अधिक ऐसे मामले आंध्र प्रदेश से हैं। यहां पर 3 लाख 21 हजार 378 किसानों का पेमेंट पेंडिंग है। वहीं उत्तरप्रदेश में करीब 87 हजार 466 किसानों की पेमेंट अटकी हुई है। इसी तरह महाराष्ट्र में करीब 23 हजार 605 किसानों को आठवीं किस्त का पैसा अभी तक उनके खातों में नहीं आ पाया है।
किसान भाई ऐसे चेक करें स्टेटस
- अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
- यहां पर दाहिने साइड में फार्मर्स कॉर्नर है. उसमें तीसरे नंबर पर बेनेफिसियरी स्टेटस का कॉर्नर है।
- बेनेफिसियरी स्टेटस पर क्लिक करने पर एक विंडो खुल जाएगा।
- उसमें आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर में से कोई एक जानकारी डालकर आप गेट डेटा पर क्लिक करें।
- गेट डेटा पर क्लिक करते ही किसान से जुड़ी सभी जानकारी सामने आ जाएगी। अभी तक कितना किस्त और किस तारीख को भेजा गया है, इसकी सूची वहां पर दर्ज है।
- अब आपको आने वाली किस्त के कॉलम को देखना होगा । अगर इसमें वेटिंग फॉर अप्रूवल बाई स्टेट लिखा आ रहा होगा तो इसका मतलब हुआ कि आपको अभी इंतजार करना होगा। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद आपके खाते में पैसे आएंगे।
- आएफटी साइन्ड बाई स्टेट गवर्नमेंट लिखा आ रहा है तो इसका मतलब हुआ कि किसान के डेटा की जांच कर ली गई है।
- एफटीओ इज जेनेरेटेडे एंड पेमेंट कंफिर्मेशन इज पेंडिंग लिखा आ रहा है तो इसका मतलब हुआ कि जल्द ही आपके खाते में पैसे आ सकते हैं।
अगर आपके खातें में रकम नहीं आए तो इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
अगर आपके खाते में रकम नहीं आए या फिर किसी भी तरह के समस्या के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है। पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है।
पीएम किसान योजना में अब तक किसानों को मिली किश्तें
- पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई।
- पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
- पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
- पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त- 17 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
- पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त-14 मई 2021 को जारी की गई है।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
Certified Used Tractors
Check Tractor Price