पीएम किसान योजना : पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त

जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं, जाने, पूरी जानकारी

पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में करीब 21 हजार करोड़ से अधिक की राशि लाभार्थी किसानों के खाते में सीधा ट्रांसफर कर दी है। पीएम मोदी ने शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की है। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थी किसानों से बातचीत भी की। योजना की 11वीं किस्त ट्रांसफर करने के कार्यक्रम में पूसा दिल्ली से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इसमें हर चार माह के अंतराल में किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें प्रदान की जाती हैं। 

ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि भी है 31 मई 2022

बता दें कि पीएम मोदी ने 31 मई 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 11वीं किस्त जारी कर दी है और 31 मई 2022 को ही केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि है। यदि आपने आखिरी तारीख तक भी केवाईसी नहीं कराई है तो आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत मिलने वाली किस्त हासिल करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको केवाईसी करवा लेना चाहिए। इसके अलावा अपना नाम लाभार्थी सूची में भी देखना चाहिए ताकि किस्त खाते में आने में परेशानी नहीं हो। 

एक बार फिर बढ़ सकती है ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि

हालांकि सरकार की ओर से ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दिया गया था, लेकिन अभी भी कई किसानों ने केवाईसी नहीं कराई है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए एक बार फिर ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ा सकती है। 

किसान इस तरह ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं केवाईसी

  • सबसे पहले पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर दाईं ओर उपलब्ध ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब गेट ओटीपी पर क्लिक करें और प्राप्त हुआ ओटीपी दर्ज कर दें। इसके साथ ही आपकी केवाईसी अपडेट हो जाएगी।

किसान कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें।
  • यहां लाभार्थी की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहां आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करें।
  • इसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें। इसके साथ ही लाभार्थियों को अपना स्टेटस दिख जाएगा। 


​अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price