पीएम मानधन योजना : किसानों को मिलेंगे सालाना 36 हजार रुपए

जानें, मानधन योजना के फायदे और कैसे मिलेगा इससे लाभ

सरकार की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार की तीन किस्तों में सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इसी के साथ किसानों को पीएम मानधन योजना का लाभ भी प्रदान किया जाता है। इसके लिए किसान को पीएम किसान योजना के तहत मानधन योजना के लिए स्वीकृति देनी होती है। ये योजना ऐच्छिक है किसान भाई अपनी स्वैच्छा से इस योजना में मामूली राशि का प्रीमियम भर कर 60 साल बाद हर साल 36 हजार रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को वृद्धावस्था में सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को इस योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि आप इस योजना का लाभ उठा सकें।

क्या है पीएम मानधन योजना

किसानों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसान हर साल 36000 रुपए का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत किसानों 60 साल की उम्र के बाद हर साल 36000 रुपए प्रदान किए जाते है। इस योजना के तहत किसानों को हर माह 3 हजार रुपए की पेंशन दी जाती है और इस तरह साल में कुल 36 हजार रुपए किसानों को इस योजना में मिलते हैं। बता दें इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा  31 मई 2019 को की थी। इस योजना में किसान स्वैच्छा से शामिल हो सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से कोई अनिवार्यता नहीं है। यह पेंशन फंड भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। इस योजना से अब तक 21 लाख से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं।

मात्र 55 हजार की प्रीमियम राशि जमा पर मिलेगा सालाना 36 हजार रुपए का लाभ

पीएम मानधन योजना के तहत लिए गए प्रीमियम में किसान को 50 प्रतिशत प्रीमियम ही की राशि ली जाती है। शेष 50 प्रतिशत राशि सरकार की ओर से दी जाती है। इस तरह मात्र 55 रुपए की प्रीमियम राशि भरकर आप 60 साल बाद 36 हजार रुपए सालाना बतौर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए पात्रता और शर्तें

अन्य सरकारी योजनाओं की तरह ही पीएम मानधन योजना के लिए पात्रता और शर्तें भी है जो इस प्रकार से हैं-

•    पीएम मानधन योजना में देश का कोई भी किसान भाग ले सकता है।
•    इस योजना में 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच का कोई भी किसान शामिल हो सकता है।
•    इस योजना में वे ही किसान पात्र होंगे जो पहले सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हों, जैसे- श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना और प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के लिए चुने गए किसान इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
•    जैसा कि इस योजना को मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में पेंशन का लाभ देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसलिए इस योजना में वे किसान पात्र नहीं मानें जाएंगे जिनकी उच्च आर्थिक स्थिति है।

पीएम किसान मानधन योजना में कितना भरना होता है प्रीमियम (PM Kisan Mandhan Yojana)

पीएम किसान मानधन योजना में 18 से 20 वर्ष के किसान शामिल हो सकते हैं। इसमें जमा करवाने वाला प्रीमियम 55 रुपए से शुरू होकर 400 रुपए तक है। इसका निर्धारण उम्र के हिसाब से किया गया है। यानि आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको 55 रुपए प्रीमियम देना होगा। वहीं आप 40 साल की उम्र में इस योजना में शामिल होते हैं तो आपको 400 रुपए प्रीमियम देना होगा। इस तरह आप जितनी जल्दी इस योजना में जुड़ेंगे उतना ही कम प्रीमियम आपको देना होगा।

पीएम मानधन योजना में उम्र अनुसार तय प्रीमियम की राशि तालिका

जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं कि पीएम मानधन योजना के पेंशन फंड को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय बीमा निगम ने इस योजना में शामिल होने वाले किसानों के लिए उम्र के अनुसार प्रीमियम की राशि निर्धारित कर रखी है। किसानों की सुविधा के लिए हम नीचे प्रीमियम की तालिका दे रहे हैं जिससे आप इस योजना में अदा करने वाले प्रीमियम को अच्छी तरह समझ सकें।

प्रवेश आयु विशिष्ट मासिक योगदान

प्रवेश की आयु किसान द्वारा देय प्रीमियम सरकारी योगदान  कुल प्रीमियम
18 वर्ष     55 रुपए  55 रुपए  110 रुपए
19 वर्ष 58 रुपए     58 रुपए     116 रुपए
20 वर्ष     61 रुपए 61 रुपए 122 रुपए
21 वर्ष     64  रुपए 64  रुपए 128 रुपए
22 वर्ष     68  रुपए     68  रुपए     136 रुपए
23 वर्ष 72 रुपए     72 रुपए     144 रुपए
24 वर्ष     76 रुपए 76 रुपए 152 रुपए
25 वर्ष 80 रुपए 80 रुपए 160 रुपए
26 वर्ष 85 रुपए 85 रुपए 170 रुपए
27 वर्ष 90 रुपए 90 रुपए 180 रुपए
28 वर्ष 95 रुपए 95 रुपए 190 रुपए
29 वर्ष     100 रुपए 100 रुपए 200 रुपए
30 वर्ष 105 रुपए 105 रुपए 210 रुपए
31 वर्ष     110 रुपए 110 रुपए 220 रुपए
32 वर्ष 120 रुपए     120 रुपए     240 रुपए
33 वर्ष 130 रुपए 130 रुपए 260 रुपए
34 वर्ष 140 रुपए 140 रुपए 280 रुपए
35 वर्ष 150 रुपए 150 रुपए 300 रुपए
36 वर्ष     160 रुपए     160 रुपए     320 रुपए
37 वर्ष 170 रुपए     170 रुपए     340 रुपए
38 वर्ष     180 रुपए 180 रुपए 360 रुपए
39 वर्ष 190 रुपए     190 रुपए     380 रुपए
40 वर्ष         200 रुपए 200 रुपए 400 रुपए

* आयु के अनुसार उपरोक्त बताया गया प्रीमियम 60 साल की आयु तक देय होगा।

पीएम मानधन योजना को बीच में भी करा सकते हैं बंद

यदि कोई किसान इस पीएम किसान मानधन योजना को बीच में छोडऩा चाहता है तो उसका पैसा डूबेगा नहीं। जब तक वह स्कीम छोड़ता है, तब तक जो पैसा जमा होगा। उसे बैंकों के बचत खाते के बराबर ब्याज मिलेगा। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नीको 50 प्रतिशत प्राप्त होता रहेगा।

पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप मानधन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन हेतु कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं।

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • किसान का पहचान पत्र
  • खसरा खतियान की एक प्रति
  • बैंक अकाउंट के विवरण के लिए पासबुक की कॉपी
  • आवेदन करने वाले किसान का दो पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम किसान मानधन योजना की आवेदन प्रक्रिया (PM Kisan Mandhan Yojana)

जो किसान भाई इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं वे अपने क्षेत्र के निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान, किसान के पेंशन यूनिक नंबर और पेंशन कार्ड बनाया जाएगा, इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price