पीएम किसान योजना : दोगुनी हो सकती है पीएम किसान योजना की राशि

पीएम किसान सम्मान निधि की 10 वीं किस्त : जानें, क्या है सरकार का आगे का प्लान 

केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के तहत पीएम किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान की जाती है। इसके तहत योजना के तहत पंजीकृत किसानों को साल में तीन बार चार-चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए की राशि सीधा किसानों के खातों मेें ट्रांसफर की जाती है। इस प्रकार किसानों को हर साल योजना के तहत कुल 6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। अब सुनने में आ रहा है कि सरकार इस योजना की राशि को बढ़ाने पर विचार कर रही है। हो सकता है इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को सरकार दुगुना कर दें। यदि ऐसा होता है तो यह किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। 

मीडिया में प्रसारित खबरों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त की राशि दोगुनी करने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 2 हजार रुपए की जगह 4 हजार रुपए की किस्त मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो हर साल किसानों को 6 हजार की जगह 12 हजार रुपए लाभ 3 किस्त में मिलेगा। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से बहुत जल्द ही किसानों को ये तोहफा दिया जा सकता है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1  


पीएम योजना : बिहार के कृषि मंत्री ने राशि बढ़ाने का केंद्र से किया आग्रह

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर चर्चा की गई है। हालांकि, अभी योजना की किस्त दोगुनी करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।


पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में अब तक किसानों को मिली किस्तें

पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 9 किस्तें ट्रांसर्फर की जा चुकी है। जिसका विवरण इस प्रकार से हैं-

  • पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
  • पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त- 17 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त-14 मई 2021 को जारी की गई।  
  • पीएम किसान योजना की 9वीं किस्त- 9 अगस्त 2021 को जारी हो गई।


पीएम किसान सम्मान निधि की 10 वीं किस्त 15 दिसंबर को सकती है जारी

कृषि मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त 15 दिसंबर तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। 


क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में अभी प्रति वर्ष 6 हजार रुपए मिल रहा है। यह योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू की गई थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाता है और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है। अर्थात प्रत्येक 4 माह के बाद किसान को 2 हजार की सहायता राशि दी जा रही है।


पीएम किसान योजना में कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन ( PM Kisan govt in Registration )

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ उठान के पात्र हैं, तो आप कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 


इसी हफ्ते रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो मिल जाएगा 10 किस्त का लाभ

अगर आपने अब तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है और आप चाहते हैं कि आपको दिसंबर माह में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का लाभ मिल जाए तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन इसी हफ्ते करवा लेना चाहिए। हो सकता है कि वेरिफिकेशन के बाद आपको 10वीं किस्त का भी फायदा मिल जाए। 


पीएम किसान योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया / पीएम किसान योजना लिस्ट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नया पंजीकरण कराने के लिए किसान को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। किसान स्वयं खुद इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास खतौनी,  आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो  pmkisan.gov.in / पर फामर्स कॉर्नर में जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं-

  • सबसे पहले पीएम-किसान के पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • यहां एक पेज खुलेगा जिसमें आपको फॉर्मर कार्नर का विकल्प दिखाई देगा। उस पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।
  • इसमें आपसे आधार कार्ड और कैपचा डालने को कहा जाएगा।
  • फिर आपको क्लिक हियर टू कॉनिटन्यू पर क्लिक करना पड़ेगा। 
  • इसे क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म को पूरा भरें। इसमें सही-सही जानकारी भरें।
  • इसमें बैंक अकाउंट की जानकारी भरते समय आईएफएससी कोड ठीक से भरकर उसे सेव कर दें।
  • फिर एक और पेज खुलेगा, जिसमें आपसे आपकी जमीन की डिटेल मांगी जाएगी। इसमें खसरा नंबर और खाता नंबर भरें और सेव कर दें। इस तरह आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price