पीएम किसान योजना: 11 करोड़ किसानों के खाते में आने वाली है 11वीं किस्त

मंत्रालय ने की तैयारी, किसानों का इंतजार खत्म, ऐसे चेक करें अपना रिकार्ड

किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आम तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अप्रैल माह में जारी कर दी जाती है लेकिन इस बार किस्त में देरी हो रही है। इसके पीछे कारण यह है कि इस समय देश भर में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत किसानों के केसीसी बनाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार केसीसी योजना को पीएम किसान सम्मान निधि से लिंक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद सरकार किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 11वीं किस्त डालने वाली है। बता देें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना है जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत 6 हजार रुपए हर साल किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। 

एक साथ 22 हजार करोड़ किए जाएंगे ट्रांसफर

एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत करीब 11 करोड़ किसानों का डाटा वेरीफाई हो चुका है। किसानों को ई-केवाईसी करवाने को कहा गया है। इस योजना के तहत इस योजना में 22 हजार करोड़ रुपए एक साथ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसलिए आपको किस्त मिलने से पहले अपना रिकार्ड चेक कर लेना चाहिए ताकि आपको किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं आए। 

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : ऐसे चेक करें अपना रिकॉर्ड

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आप अपना रिकार्ड चेक करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा, जो इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर दांयी ओर फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा। इसमें बेनिफिशियरी स्टेट्स पर क्लिक करना है। 
  • इसमें आधार नंबर डालकर आप अपना रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं। यदि कोई दिक्कत होगी तो उसमें पता चल जाएगा और यदि कोई दिक्कत नहीं है तो पिछली किस्त का पैसा आया दिखेगा। 
  • फार्मर कॉर्नर मेें ही बेनिफिशियरी लिस्ट वाले कॉलम में क्लिक करके आप लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसमें सरकार ने सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी है। 

योजना से जुड़ी कोई भी समस्या के लिए किसान सीधे मंत्रालय से कर सकते हैं संपर्क

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संंबंधित यदि किसानों को कोई दिक्कत है तो किसान सीधे केंद्रीय कृषि मंत्रालय से भी संपर्क कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर फोन करके शिकायत कर सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान होगा। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कब-कब मिली किसानों को किस्तें

अब तक इस योजना में किसानों को 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 11वीं किस्त आना बाकी है। किसानों को इस योजना में जारी की गई किस्तों का विवरण इस प्रकार से है- 

  • पीएम किसान योजना पहली किस्त    -     फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना दूसरी किस्त    -     2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना तीसरी किस्त   -     अगस्त में जारी की गई थी।
  • पीएम किसान योजना चौथी किस्त     -       जनवरी 2020 में जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना 5वीं किस्त      -       1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना छठी किस्त      -       1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
  • पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त  - 25 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त  - 14 मई 2021 को जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना की नौवीं किस्त     -   9 अगस्त 2021 को जारी की गई।
  • पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त    -   1 जनवरी 2022 को जारी की गई।  


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price