पीएम किसान योजना: कई किसानों की अटक सकती है 11वीं किस्त, जानें पूरी जानकारी

अब तक 55 प्रतिशत किसानों ने कराई है ई-केवाईसी, जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी राज्य सरकार

पीएम किसान योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को प्रदान किया जाता है। इस योजना में केंद्र सरकार किसान को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। इससे किसानों को काफी राहत मिलती है। अब तक इस योजना की 10 किस्तें किसानों के खाते में आ चुकी है और 11वीं किस्त आनी बाकी है। लेकिन इस बार सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है। ऐसे में अब की बार ये 11वीं किस्त उन्हीं किसानों के अकाउंट में आएगी जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

अभी तक सिर्फ आधे किसानों ने ही कराई ई-केवाईसी

बता दें कि सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दिया है जबकि पहले ये 31 मार्च 2022 थी। इसलिए पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी काफी संख्या में किसानों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। बात करें बिहार की तो यहां योजना से जुड़े सिर्फ 55 प्रतिशत किसानों ने ही ई-केवाईसी की है। कामोवेश यही स्थिति अन्य राज्य में है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि इस बार काफी संख्या में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान, सम्मान निधि के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इधर बिहार सरकार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के बदलावों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी 11वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पिछले दिनों बिहार में गड़बड़झाला सामने आया है। जिसके तहत कई अपात्र किसानों ने भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में किसानो को 11वीं किस्त जारी होने से पहले ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के इस बदलाव की जानकारी देने के लिए बिहार सरकार की ओर से किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

 PM Kisan Samman Yojana : क्यों जरूरी है ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अब इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी कराई होगी। केंद्र सरकार ने इस योजना में किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी किसान ने ई-केवाईसी नहीं किया है तो उसे किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा यानि किसान सम्मान निधि की 2 हजार रुपए की किस्त उन्हें नहीं मिल पाएगी।  

किसान कैसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी

ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके आप इसे घर बैठ कर भी पूरी कर सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहां होमपेज पर आपको दाएं साइड ई-केवाईसी का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा लिखकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको एक ओटीपी आएगा. यह ओटीपी भरते ही आपका आधार डीटेल्स अपडेट हो जाएगा।

कैसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ताकि आपको पता चल जाए की आपका नाम इसमें है या नहीं। क्योंकि जिन किसानों का नाम लाभार्थी लिस्ट में नहीं होगा उन किसानों के खाते में अगली किस्त नहीं आ पाएंगी। आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से पीएम किसान लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां आपको फार्मर्स कॉर्नर का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • अब फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में लाभार्थी लिस्ट ऑप्शन बेनिफिशरीज लिस्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर ड्रॉप-डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सलेक्ट करें।
  • इसके बाद रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें।
  • लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price