पीएम किसान अपडेट : पीएम किसान ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई

पीएम किसान हेल्पाइन नंबर पर मिलेगी खाते में पैसे नहीं आने की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2022 को देश के 10.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त के 21 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। सभी रजिस्टर्ड किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की राशि पहुंच रही है। केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को भी राहत दी है और 11वीं किश्त की राशि उन किसानों के खातों में भी भेजी गई है जिन्होंने 31 मई की अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। अब राज्य सरकारों ने अपने यहां पीएम किसान ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए ई-केवाईसी कराने की तिथि 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको पीएम किसान ई-केवाईसी अपडेट और हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

पीएम किसान : केंद्र सरकार ने पैसा जारी किया, राज्य सरकार ने ई-केवाईसी की तिथि बढ़ाई

केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 11वीं किश्त जारी करने से पहले ई-केवाईसी कराने के लिए 31 मई 2022 की तारीख निर्धारित की। 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान की 11वीं किश्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी। केंद्र सरकार ने उन किसानों के लिए भी राशि जारी कर दी जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया। बिहार के 81 लाख किसानों के लिए पीएम किसान की 11वीं किश्त जारी की गई है। बिहार सरकार ने ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को राहत देते हुए पीएम किसान ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी है। 

पीएम किसान : 31 फीसदी किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त से बिहार के 82 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। केंद्र सरकार ने इन किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी है। इनमें ऐसे किसान भी शामिल है जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। आंकड़ों के अनुसार ऐसे किसानों की संख्या 31 फीसदी यानि 25 लाख है। इन किसानों के खातों में सरकार ने पीएम किसान की 11वीं किश्त की राशि भेज दी है। ऐसे किसानों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने पड़े, इसके लिए बिहार सरकार ने ई-केवाईसी की तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया है। किसान इस तिथि से पहले ई-केवाईसी कराकर संभावित परेशानी से बच सकते हैं।

जानें, कैसे कराएं ई-केवाईसी

पीएम किसान में रजिस्टर्ड किसान जो अभी तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं उनके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक बढ़ाई गई है। किसान भाई बैंक खातों की ई-केवाईसी ऑनलाइन भी करा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि ऑनलाइन ई-केवाईसी केवल वे ही किसान करा सकते हैं जिनका बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा हुआ है। पीएम किसान ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को सबसे पहले पीएम किसान की बेवसाइट http://pmkisan.nic.in/ पर जाना होगा। वहां पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा किसान ग्राहक सुविधा केंद्र (सीएससी) पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

पीएम किसान स्टेटस कैसे चैक करें?

  • पीएम किसान की 11वीं किश्त आपके खाते में पहुंची है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहां दाईं तरफ 'Farmers Corner' या किसानों के लिए का विकल्प मिलेगा। उस सेक्शन 'Beneficiary Status' या लाभार्थी की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करने पर बाद नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस नए पेज पर आपको आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक को चुनना होगा। 
  • इनमें से एक ऑप्शन चुनने के बाद आधार नंबर या बैंक खाता या फिर मोबाइल नंबर की डिटेल सबमिट करनी होगी। 
  • इसके बाद इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद लाभार्थी की सभी किस्तों का स्टेटस सामने आ जाएगा। यानी उसे अब तक कितना पैसा मिला है। किस खाते में पैसा गया है, यह डिटेल सामने आ जाएगी।

पीएम किसान हेल्प लाइन नंबर : 11वीं किश्त नहीं आने पर करें शिकायत

अगर किसी किसान के खाते में पीएम किसान की 11वीं किश्त की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है तो वह टोल फ्री नंबर की मदद से अपना स्टेटस जान सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई हेल्पलाइन नंबर सरकार ने जारी किए हैं जिनकी मदद से जानकारी हासिल की जा सकती है। 

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर  

  • पीएम किसान योजना टोल फ्री नंबर:  011-24300606
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
  • पीएम किसान योजना ईमेल आईडी: ई-मेल आईडी : pmkisan-ict@gov.in

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price