पीएम किसान सम्मान निधि योजना : नए साल पर किसानों के खाते में आएगी 10वीं किस्त

Share Product Published - 27 Dec 2021 by Tractor Junction

पीएम किसान सम्मान निधि योजना : नए साल पर किसानों के खाते में आएगी 10वीं किस्त

पीएम किसान 10वीं किस्त : जानें, कैसे लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने का आसान तरीका

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की ऐसी योजना है जिसका किसानों को सीधा लाभ उनके खाते में प्रदान किया जाता है। ये किसानों के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस तरह किसानों के खाते में साल में कुल 6 हजार रुपए केद्र सरकार की ओर से ट्रांसर्फर किए जाते हैं। अब तक इस योजना में किसानों को 9 किस्ते जारी की जा चुकी हैं और 10वीं किस्त किसानों को दी जानी है अभी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त नए साल यानि एक जनवरी 2022 को जारी की जाएगी। इस संबंध में किसानों को एक संदेश भेजा गया है। रिपोर्टों ने आगे बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी नए साल पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के साथ बातचीत करेंगे और उनके खातों में किस्त की राशि हस्तांतरित करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों को क्या भेजा गया है संदेश

किसानों को भेजे गए संदेश में लिखा है- पीएम मोदी नए साल के पहले दिन दोपहर 12 बजे पीएम किसान के तहत 10वीं किस्त जारी करेंगे। लाभार्थी दूरदर्शन या pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले साल, सरकार ने 25 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त जारी की थी। मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए थे।

10 वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करना होगा जरूरी

सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी आधार अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी पूरा करने पर ही किसानों को पैसा मिलेगा। इसके बिना उनकी किस्त नहीं आएगी। इसलिए किसान भाई ई-केवाईसी जरूर करा लें। 

PM Kisan Samman Nidhi scheme : ई-केवाईसी करने का तरीका

जैसा कि पीएम किसान सम्मान निधि में शामिल हुए नए किसानों को केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। इसके अभाव में उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिल पाएगा। किसानों की सुविधा के लिए हम ई-केवाईसी करने का तरीका बता रहे हैं ताकि आप घर बैठे कम्प्यूटर या एंडरोड मोबाइल की सहायता से इसे कर सकें। 

किसान भाई घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी

किसान भाई स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल की जरूरत होगी। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड के जरिये वेरिफिकेशन को पूरा करना होता है। जो किसान भाई स्वयं ये काम नहीं कर सकते हैं वे सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस काम को पूरा कर सकते हैं। 

•    ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
•    यहां दायीं और आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा।
•    फार्मर्स कॉर्नर के पास ही ई-केवाईसी का लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करना होगा। 
•    अब आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा।
•    आधार नंबर डालने के बाद इमेज कोड एंडर करें और सर्च पर क्लिक कर दें।
•    अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
•    अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियां सही है, तो ओटीपी एंटर करते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा। 

पीएम किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

•    पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा। 
•    सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां होमपेज पर किसान कॉर्नर विकल्प पर, लाभार्थी सूची लिंक पर क्लिक करें ।
•    अब आप सूची से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
•    रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें।
•    आपकी स्क्रीन पर लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी। इसमें अपना नाम चेक करें।

पीएम किसान योजना में कब-कब जारी की गईं किस्तें

•    पीएम किसान योजना पहली किस्त  - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
•    पीएम किसान योजना दूसरी किस्त  - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
•    पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी।
•    पीएम किसान योजना चौथी किस्त   - जनवरी 2020 में जारी की गई।
•    पीएम किसान योजना 5वीं किस्त   - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
•    पीएम किसान योजना छठी किस्त  - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
•    पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त - 25 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
•    पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त -14 मई 2021 को जारी की गई।
•    पीएम किसान योजना की नौवीं किस्त   - 9 अगस्त 2021 को जारी की गई।  
 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Call Back Button