पीएम किसान सम्मान निधि योजना 9वीं किस्त जल्द मिलेगी, ऐसे चेक करें अपना नाम
Published - 25 Jun 2021
by Tractor Junction
जानें, पीएम सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और डबल फायदा लेने का तरीका
केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक कृषि से संबंधित आदान खरीदने के लिए सहायता दी जाती है। इस योजना से देश के करीब 10.90 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचा है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की आरे से किसान परिवारों को अब तक किसान परिवारों को 1,37,192 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की किस्त चार-चार माह के अंतर में किसानों के खाते में सीधे ट्रांसर्फर की जाती है। अब तक इस योजना से 9 करोड़ से अधिक किसान जुड़ चुके हैं।
सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1
अगस्त में आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त अगस्त माह में जारी हो सकती है। उम्मीद है कि ये किस्त रक्षाबंधन से पहले जारी की जा सकती है। योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को वित्तीय मदद के रूप में 2000 रुपए की राशि तीन किस्तों में डाली जाती है। इस योजना के तहत 2000 रुपए की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती हैं।
किसान ऐसे ले सकते हैं इस योजना से डबल फायदा
यदि आप उन किसानों में से हैं जिन्हें अभी तक इस योजना के तहत पैसा नहीं मिला है। यानि आपने इस योजना के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है तो आप जल्द ही 30 जून से पहले इस योजना के लिए आवेदन करें, क्योंकि यदि आप 30 जून से पहले आवेदन करते हैं और इसे मंजूरी मिल जाती है तो आप दो किस्त यानि जुलाई और अगस्त की किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यानि आपको अप्रैल-जुलाई वाली किस्त जुलाई में मिल जाएगी और अगस्त की नई किस्त भी अकाउंट में आ जाएगी। इस तरह से आपको दो किस्तों का लाभ मिल सकता है।
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- आपको सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फार्मर कॉर्नर पर जाकर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
- एक नया पेज ओपन होगा। इसमें राज्य जिला, उप जिला यानि तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- फिर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
- एक लिस्ट सामने आएगी इसमें अपना नाम देखें। यदि किसी किसान ने कुछ दिनों पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसका स्टेटस लिंक भी यही पर मिलेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि में कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन / किसान सम्मान निधि योजना रजिस्ट्रेशन
- आपको सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
- फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
- नया टेब ओपन होगा उसमें आधार नंबर और कैप्चर कोड भरना होगा।
- अब आपको अपनी जानकारी और जमीन का ब्योरा देना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में देश के सभी किसान आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान भाइयों को जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी वे इस प्रकार से हैं-
- आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
- कृषक होने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की कॉपी
- पैन कार्ड की कॉपी
- खाता खतौनी की नकल
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के बैंक अकाउंट का विवरण
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियम में हुआ ये अहम बदलाव
इस स्कीम का फायदा कुछ अयोग्य लोगों ने भी उठा लिया था इसलिए सरकार ने सरकार ने इस बार इसके नियमों मे कई बदलाव भी किए हैं। जिसके अनुसार इस बार उन्हीं किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके नाम पर खसरा-खतौनी होगी। इससे पहले इस योजना का लाभ उन किसानों को भी दिया जाता था, जिनके दादा के नाम पर खेती थी. साथ ही प्राइवेट नौकरी और पेंशनधारकों को भी पैसा दिया जा रहा था। लेकिन ऐसे लोगों को पैसा नहीं दिया जाएगा।
इन लोगों नहीं मिलेगा योजना लाभ
- ऐसे किसान जो भूतपूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद धारक हैं, वर्तमान या पूर्व मंत्री हैं।
- मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सांसद।
- ये लोग स्कीम से बाहर माने जाएंगे. भले ही वो किसानी भी करते हों।
- केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी इससे बाहर रहेंगे।
- पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर भुगतान करने वाले किसानों को फायदा नहीं मिलेगा।
- 10 हजार रुपए से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को भी लाभ नहीं।
- पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और आर्किटेक्ट योजना से बाहर होंगे।
इस योजना में किसानों को अब तक जारी हुईं किस्तें
- पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी।
- पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई।
- पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
- पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू।
- पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त- 17 दिसंबर 2020 को जारी की गई।
- पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त-14 मई 2021 को जारी की गई है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
अगर आपके खाते में रकम नहीं आए या फिर किसी भी तरह के समस्या के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है। पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।