प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : अब सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

जानें, कैसे चेक करें खाद्य सुरक्षा सूची में अपना नाम

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि को बढ़ा दिया है। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को 30 सितंबर 2022 तक फ्री राशन का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत 31 मार्च तक ही लाभार्थियों को फ्री राशन की सुविधा दी गई थी, लेकिन अब इसे छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इस योजना से देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को कोरोना महामारी की पहली लहर के बीच शुरू किया गया था जिसमें राशन कार्ड धारकों को फ्री अनाज और दाल का वितरण किया गया था। लेकिन अब इस योजना में केवल अनाज का वितरण किया जाता है। इसमें हर माह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज दिया जाता है। इस योजना का लाभ विशेषकर गरीब और आर्थिक दृष्टि कमजोर लोगों सहित मध्यम वर्ग के लोगों को दिया गया। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है। 

कई बार बढ़ाई योजना की अवधि

पीएम मोदी ने ये योजना कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ये योजना चलाई थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को केंद्र सरकार ने 2020 में शुरू किया था। इसके बाद इस योजना की अवधि को कई बार बढ़ाया गया। अब एक बार फिर इस की तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह योजना को 30 सिंतबर तक 2022 तक चलाई जाएगी। 

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और आर्थिक दृष्टि से कमजोर है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति के 5 किलो गेेहूं या चावल दिया जाता है। ये लाभार्थी को मिलने वाले उसके कोटे से अलग होता है। यानि लाभार्थी अपने राशन कार्ड से अपना निर्धारित कोटा लेने के बाद इस योजना के तहत मिलने वाले फ्री राशन का लाभ भी ले सकता है। 

एक देश, एक राशन कार्ड के माध्यम से किया राशन का वितरण

सरकार की ओर से एक देश, एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से पूरे देश में लोगों को अनाज का वितरण किया गया। इसमें बिहार, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, केरला, महाराष्ट्र, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश जैसे राज्य पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के वितरण के लिए अंतर्गत राज्य पोटेबिलिटी लेनदेन की अधिकतम सीमा दर्ज की गई है। इसी तरह दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दादरा नगर हवेली तथा दमन एंड दीव, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटका, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड द्वारा पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक इस योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय पोटेबिलिटी लेनदेन की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है।            

PM Garib Kalyan Anna Yojana : तीन तरह के राशन कार्ड किए जाते हैं जारी

सरकार की ओर से एक देश, एक राशन कार्ड योजना के तहत पूरे देश में राशन कार्डों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। कुछ राज्यों में इसमें थोड़ा बदलाव किया है। ये गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति के आधार पर एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय में विभाजित है। इसी कारण इन राशन कार्ड के रंगों में भी अंतर रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है आर्थिक स्थिति के आधार पर लोगों को सरकारी राशन का लाभ प्रदान किया जा सके। ये तीन प्रकार के राशन कार्ड इस प्रकार से है-

एपीएल कार्ड

यह कार्ड उन लोगों को दिए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर की कटेगरी में आते हैं। एसे राशन कार्ड का रंग नीला होता है। इस प्रकार के राशन कार्ड से एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए एक माह में 15 किलो तक का आनाज सस्ती कीमत पर खरीद सकता है।
 

बीपीएल कार्ड

यह कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनका जीवन स्तर गरीबी रेखा नीचे से नीचे आता है। इस कार्ड का रंग लाल होता है। इस कार्ड के जरिये एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए प्रति माह 25 किलो तक का अनाज सस्ती दर पर सकता है।

एएवाई कार्ड

ये कार्ड जो बेहद गरीब परिवार होते हैं उनको प्रदान किया जाता है। इन लोगों को अंत्योदय योजना के अंतर्गत रखा गया है। यह कार्ड पीले रंग में मिलता है। इस कार्ड के जरिये एक परिवार 35 किलो तक का अनाज राशन कोटे से ले सकता है।

राशन कार्ड होने पर भी नहीं मिल रही फ्री राशन की सुविधा तो यहां करें शिकायत

यदि आप राशन कार्ड धारक हैं और उसके बाद भी आपको मुफ्त राशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल (एनएफएसए) जो हर राज्य में मौजूद है उसके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट fcs.up.nic.in पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे चेक करें खाद्य सुरक्षा सूची में अपना नाम

यदि आपने अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के पास राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते है की आपका राशन कार्ड अभी तक बना है या नहीं या फिर आप जानना चाहते है कि खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड की नई सूची में नाम कैसे देखें तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। हम यहां आपको यूपी खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की राशन कार्ड की नई सूची में नाम चेक करना बता रहे हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाना होगा।

  • सबसे पहले आपको उत्तरप्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.nic.in पर जाना होगा। 
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जैसे ही वेबसाइट खुल जाती है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की पात्रता सूची पर क्लिक करें।
  • इसके  बाद आपके सामने एक नया पेज खुल के आएगा जिसमे सभी जिलों की लिस्ट होगी।
  • अब आपका जो भी जिला है उस पर क्लिक करें।
  • फिर से एक नया पेज आएगा जिसमे ग्रामीण और शहरों की लिस्ट होगी।
  • आप जिस भी टाउन में रहते हैं उस पर क्लिक करें।
  • अब पुन: एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जिसमें दुकानदार का नाम और राशन कार्ड नंबर दिया होगा।
  • अब आपको अपने दुकानदार के नाम के सामने दिए हुए कार्ड संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे आपक सामने एक और लिस्ट खुल जाएगी। इसमें डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या और धारक के कार्ड की पूरी जानकारी होगी।
  • अब आप अपने नाम के सामने वाले कार्ड संख्या पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अपने राशन कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। 
  • आप अपनी जरुरत के हिसाब से इस राशन कार्ड सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। 


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price