पीएम आवास योजना : 1 लाख नए आवास बनेंगे, 2.67 लाख रुपए की मिलेगी सब्सिडी

जानें, क्या पीएम आवास योजना में किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा सब्सिडी का लाभ 

केंद्र सरकार की ओर से देश के हर नागरिक को खुद का घर मुहैया कराने के उद्देश्य से पीएम आवास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हर राज्य में गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत एक लाख नए घर बनाएं जाएंगे। बता दें कि दूसरी बार सत्ता में आई बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने 100 दिवस की कार्य योजना में इसे शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में आगामी सौ दिन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख आवासों और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 8200 आवासों का निर्माण पूरा किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति के लिए पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर विभाग ने सौ दिन की कार्ययोजना तैयार की है।

पीएम आवास योजना में कितनी मिलती है सब्सिडी

पीएम आवास योजना में पहली बार घर खरीदने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। ये सब्सिडी घर खरीदने के लिए गए होम लोन में ब्याज पर मिलती है। यह सब्सिडी अधिकतम 2.67 लाख रुपए तक मिलती है। पीएम आवास योजना में सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपके पास पेन कार्ड होना अनिवार्य है। 

कौन उठा सकता है पीएम आवास योजना का लाभ

पीएम आवास योजना मुख्य रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस योजना के तहत आय के आधार पर इसकी तीन श्रेणियां रखी गईं हैं। इसमें पहली श्रेणी में वे लोग आते हैं जो निम्न वर्ग के हैं जिनकी आय 3 लाख रुपए है। उसके बाद मध्यम वर्ग श्रेणी रखी गई है जिसमें आय 3 से 6 लाख के बीच तय की गई है। अब इसमें 12 और 18 लाख रुपए सालाना आय वाले भी इसका लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि शुरुआत में पीएमएवाई में होम लोन की रकम 3 से 6 लाख रुपए तक थी, जिस पर ब्याज पर सब्सिडी दी जाती थी, अब इसे 18 लाख रुपए तक कर दिया गया है। अब 18 लाख रुपए सालाना वाला व्यक्ति भी इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकता है। 

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता और शर्तें (PM Awas Yojana)

पीएम आवास योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी सरकार की ओर से तय की गई हैं जो इस प्रकार से हैं- 

  • पीएम आवास योजना में देश का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। 
  • पीएम आवास योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक की पत्नी के नाम से भी यदि कोई पक्का मकान है उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएंगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में लोन आवेदन करने वाले की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अगर परिवार के मुखिया की आयु 50 वर्ष से अधिक है तो मुखिया के पुत्र/उत्तराधिकारी को लोन में शामिल किया जाएगा।

पीएम आवास योजना में कैसे करें आवेदन (Pradhan Mantri Awas Yojana)

यदि आप पीएम आवास योजना में आवेदन करके सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आप इसके लिए सरकारी और बैंक के अलावा प्राइवेट बैंक में भी आवेदन कर सकते हैं जिनमें आप एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक लिमिटेड में आवेदन कर सकते हैं। इन बैंक में जाकर आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यदि आपका आवेदन सही पाया जाता है तो सरकार की तरफ से अप्रूवल के बाद बैंक आपको लोन दे देगी। वहीं अगर आपका आवेदन सही नहीं पाया जाता है या आप पात्र नहीं पाए जाते तो आपको बैंक बिना सरकार के अप्रूवल के लोन उपलब्ध नहीं कराएंगा। 

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए ये दस्तावेज है जरूरी

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड 
  • आवेदन करने वाले का पैन कार्ड 
  • आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का मोबाइल नंंबर जो आधार से लिंक हो
  • पत्र व्यवहार का पता
  • बैंक खाता विवरण के लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • आवेदन करने वाले का फोटोग्राफ  


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price