पीएम आवास योजना में बनेंगे 1 लाख से ज्यादा घर, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

जानें, क्या है पीएम आवास योजना और इससे कैसे उठा सकते हैं लाभ

देश में सबको सस्ता घर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत आवेदन करके देश का कोई भी नागरिक सस्ती दर पर घर खरीद सकता है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत यूपी में 100 दिन की कार्य योजना के तहत एक लाख नए मकानों का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से मकान खरीदने के लिए बैंक लोन और सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना में आवेदन करके आप नया मकान खरीदने के लिए लोन और सब्सिडी का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों में समान रूप से लागू है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाले लोन और सब्सिडी और ब्याज दर की जानकारी दे रहे हैं।   

पीएम आवास योजना में कौन कर सकता है आवेदन (PM Awas Yojana)

पीएम आवास योजना मुख्य रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस योजना के तहत आय के आधार पर इसकी तीन श्रेणियां रखी गईं हैं। इसमें पहली श्रेणी में वे लोग आते हैं जो निम्न वर्ग के हैं जिनकी आय 3 लाख रुपए है। उसके बाद मध्यम वर्ग श्रेणी रखी गई है जिसमें आय 3 से 6 लाख के बीच तय की गई है। अब इसमें 12 और 18 लाख रुपए सालाना आय वाले भी इसका लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि शुरुआत में पीएमएवाई में होम लोन की रकम 3 से 6 लाख रुपए तक थी, जिस पर ब्याज पर सब्सिडी दी जाती थी, अब इसे 18 लाख रुपए तक कर दिया गया है। अब 18 लाख रुपए सालाना वाला व्यक्ति भी इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकता है।

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता और शर्तें

पीएम आवास योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी सरकार की ओर से तय की गई हैं जो इस प्रकार से हैं- 

  • पीएम आवास योजना में देश का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। 
  • पीएम आवास योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक की पत्नी के नाम से भी यदि कोई पक्का मकान है उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएंगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में लोन आवेदन करने वाले की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अगर परिवार के मुखिया की आयु 50 वर्ष से अधिक है तो मुखिया के पुत्र/उत्तराधिकारी को लोन में शामिल किया जाएगा।

पीएम आवास योजना के तहत बैंक से कितना मिलता है लोन (Pradhan Mantri Awas Yojana)

बता दें कि शुरुआत में पीएमएवाई में होम लोन की रकम 3 से 6 लाख रुपए तक थी, जिस पर ब्याज पर सब्सिडी दी जाती थी, अब इसे 18 लाख रुपए तक कर दिया गया है। अब 18 लाख रुपए सालाना वाला व्यक्ति भी इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकता है।

पीएम आवास योजना में कितनी अवधि के लिए मिलता है बैंक लोन

पीएम आवास योजना में बैंक लोन 20 साल की अवधि तक के लिए दिया जाता है। इसमें लगने वाले ब्याज पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है जिससे बहुत ही कम दर पर आपको सस्ता होम लोन इस योजना के तहत उपलब्ध कराया जाता है ताकि आप इसे आसानी से चुका सकें। 

पीएम आवास योजना में सरकार से कितनी मिलती है सब्सिडी

पीएम आवास योजना के तहत लोन लेने पर आपको सरकार की ओर से ब्याज में अधिकतम 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके तहत आय वर्ग के हिसाब से ब्याज में सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें ईडब्ल्यूएस मकान के लिए 3 लाख रुपए तक आय वर्ग के लोग आते हैं जिन्हें 6.50 प्रतिशत ब्याज में छूट दी जाती है। एलआईजी मकान के लिए 3 से 6 लाख आय वर्ग वालों को भी  6.50 प्रतिशत ब्याज में छूट दी जाती है। वहीं एमआईजी वन जिसमें 6 से 12 लाख रुपए आय वर्ग वाले लोग आते हैं, उन्हें 4 प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा एमआईजी टू के लिए 12 से 18 आय वर्ग के लोगों के लिए 3 प्रतिशत ब्याज में छूट दी जाती है। इस तरह ऊपर दिए गए वर्गानुसार क्रमश: अधिकतम सब्सिडी 267280, 267280, 235068 और 230156 रुपए प्रदान की जाती है। 

पीएम आवास योजना में लोन पर कितना लगता है ब्याज (PMAY)

वैसे तो होम लोन की ब्याज दर 9 प्रतिशत है लेकिन पीएम आवास योजना में इसमें वर्गानुसार छूट यानि सब्सिडी दी जाती है। इस तरह ये सब्सिडी मिलने के बाद से ब्याज दर 2.50 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक रह जाती है। इसमें ईडब्ल्यूएस मकान की खरीद पर लोन लेने पर आपको मात्र 2.50 प्रतिशत की दर से ब्याज चुकाना होगा। यहां ये बताना जरूरी है कि समय-समय पर बैंक की ब्याज दरें बदलती रहती है इसलिए एक बार बैंक जाकर ब्याज दर पता जरूर करना चाहिए।

पीएम आवास योजना के लिए किन बैंकों से ले सकते हैं लोन

पीएम आवास योजना के तहत सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए आप किसी भी बैंक से लोन ले सकते हैं इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत 18 लाख तक की वार्षिक आय वाला कोई भी परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सब्सिडी लाभ के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप अपना आवेदन इस योजना के लिए अधिकृत बैंक शाखाओं में से किसी भी शाखा में जमा कर सकते हैं। आप इसके लिए सरकारी बैंक के अलावा प्राइवेट बैंक में भी आवेदन कर सकते हैं जिनमें आप एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक लिमिटेड में आवेदन कर सकते हैं। इन बैंक में जाकर आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

स्व घोषणा पत्र देना होगा जरूरी

लोन लेते समय बैंक आपसे स्व-घोषणा पत्र मांगेगा जिसमें आपको यह बताना होगा कि आपने इससे पहले आपने मकान खरीदने के लिए किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ तो नहीं लिया है। आपके पास पहले से पक्का मकान तो नहीं है। आपकी पत्नी के नाम से कोई सरकारी योजना में पहले से पक्का मकान तो नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो आपको लोन पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा आपको परिवार की वार्षिक आय बतानी होगी। यदि स्व घोषणा पीएम आवास योजना की पात्रता और शर्तों के अनुरूप हुआ तो आपको पीएम आवास योजना के तहत बैंक लोन पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। बता दें कि आप ये स्व घोषणा पत्र आप बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करके भर सकते हैं। इसे भरने के बाद इसे बैंक की ब्रांच जमा करा दें। इसके साथ आपको परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड के साथ अपने आईडी प्रूफ की मूल प्रति लेकर जाएं। 

पीएम आवास योजना में बैंक लोन के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड 
  • आवेदन करने वाले का पैन कार्ड 
  • आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का मोबाइल नंंबर जो आधार से लिंक हो
  • पत्र व्यवहार का पता
  • बैंक खाता विवरण के लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • आवेदन करने वाले का फोटोग्राफ  

पीएम आवास योजना में कैसे करें आवेदन

यदि आप पीएम आवास योजना में आवेदन करके सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। प्राप्त आवेदन पर बैंक के स्थानीय शाखा विशेषज्ञ मौके पर आपके अनुरोध की समीक्षा करेंगे और आपके दावे को नेशनल हाउसिंग बैंक को आगे बढ़ा देंगे। नेशनल हाउसिंग बैंक से अनुमोदन और अनापत्ति मिलने के बाद यदि आप बैंक लोन के लिए पात्रता रखते हैं तो आपको बैंक से लोन और सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि आपका आवेदन सही पाया जाता है तो सरकार की तरफ से अप्रूवल के बाद बैंक आपको लोन दे देगी। वहीं अगर आपका आवेदन सही नहीं पाया जाता है या आप पात्र नहीं पाए जाते तो आपको बैंक बिना सरकार के अप्रूवल के लोन उपलब्ध नहीं कराएंगा। 

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price