ऋण माफी योजना : जानें, किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ

Share Product Published - 08 Oct 2021 by Tractor Junction

ऋण माफी योजना : जानें, किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ

जानें, किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ और किन का नहीं

किसानों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए कई राज्यों में ऋण माफी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों के पुराने ऋण को माफ किया जाता है। इसके लिए सीमा निर्धारित की जाती है। यह सीमा 50 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक की हो सकती है। इसी क्रम में राजस्थान की गहलोत सरकार ने किसानों के बकाया ऋणों को माफ किया है जिसकी सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार  किसानों के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले महीने 25 सितंबर 2021 को राजस्थान किसान ऋण माफी योजना-2021  के लिए 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को दीर्घकालिक ऋणों पर ऋण माफी योजना का लाभ दिया जाएगा। अब किसानों द्वारा रखी गई गिरवी जमीन को मुक्त कराकर उनके नाम पर दोबारा पंजीयन कराया जा सकेगा।

ऋण माफी योजना में सिर्फ क्रेडिट कार्ड से लिया गया ऋण ही होगा माफ

बैंकों के मुताबिक यह कर्ज सिर्फ किसान क्रेडिट कार्ड पर है। इसमें किसान द्वारा लिया गया कोई अन्य ऋण  शामिल नहीं होगा। बता दें कि राज्य में करीब 59 लाख किसान हैं। इन किसानों को माफ करने के लिए 99 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी। बैंकों ने 31 मार्च 2018 में कुल कर्ज और 30 नवंबर 2018 को कर्ज की स्थिति की जानकारी मांगी है। ताकि पता चल सके कि एनपीए कितनी है। 

दो लाख रुपए तक के ऋण होंगे माफ ( Kisan Karj Mafi Yojana )

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से कर्ज माफी का ऐलान किया गया है। इसके तहत किसान द्वारा सहकारी बैंक से लिए गए सभी ऋणों को माफ किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीयकृत, वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकों के दो लाख रुपए कर्ज माफ किए जाएंगे। सरकार 31 नवंबर 2018 को लिए गए कर्ज को माफ करने पर विचार करेगी।

कैसे चेक करें ऋण माफी योजना 2021 की लिस्ट में अपना नाम

वे सभी किसान भाई जिन्होंने राजस्थान क्षमा योजना में 2 लाख रुपए तक के ऋण के लिए आवेदन किया है, वे घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट http://lwa.rajasthan.gov.in/ पर जाकर राजस्थान ऋण माफी योजना सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 

  • होम पेज पर आपको सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा , आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रिपोर्ट पेज स्कीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे योजना का वर्ष, फिर बैंक का नाम, शाखा का नाम और पैक्स का नाम चुनना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके क्षेत्र की राजस्थान कर्जमाफी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी और आप इस सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।

क्या है राजस्थान ऋण माफी योजना 2021

राजस्थान कर्ज माफी योजना 25 सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 100 करोड़ के बजट के साथ शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों के बैंक में 2 लाख, संपत्ति का नाम बदलकर किसानों के नाम किया जाएगा। राजस्थान किसान ऋण माफी योजना 2021 का मुख्य उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।  

ऋण माफी योजना 2021 के लिए बनाई हैं दो कटैगिरी

मुखयमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा ऋण माफी योजना का क्रियान्वयन दो श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में लघु तथा दूसरी श्रेणी में सीमांत किसानों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। 

  • पहली श्रेणी में लघु यानि छोटे किसानों को शामिल किया गया है। ऐसे छोटे या लघु किसान जिनके पास दो हेक्टयेर तक की कृषि भूमि है। प्रदेश के सभी लघु किसानों का सरकार ने 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया है। इसमें पिछली भाजपा की  वसुंधरा राजे सरकार ने इन किसानों का 50,000 रुपए का ऋण माफ किया गया था शेष डेढ़ लाख लाख रुपए का ऋण वर्तमान सरकार की गहलोत सरकार द्वारा माफ कर दिया जाएगा।
  • दूसरी श्रेणी में सीमांत किसानों को शामिल किया गया है जिनके पास दो हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि है। इन किसानों का पिछली सरकार द्वारा अनुपातिक आधार पर कर्ज माफ किया गया था। शेष कर्ज राशि को नई कर्ज माफी में जोड़ दिया जाएगा।

इस तरह दोनों श्रेणियों में सरकार की ओर से किसानों को कुल मिलाकर दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा। इसमें 50 हजार रुपए पिछली सरकार की ओर से माफ किए जा चुके है। बाकी बचा डेढ़ लाख रुपया वर्तमान सरकार की ओर से माफ किया जाएगा। 

ऋण माफी योजना 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऋण माफी योजना के लिए आवेदन करने वाले किसानों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड 
  • किसान के भूमि से जुड़े  दस्तावेज
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का पहचान पत्र 
  • आवेदक किसान की बैंक अकाउंट की पासबुक
  • आवेदक किसान का मोबाइल नंबर
  • आवेदक किसान की पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी होंगे किसानों के कर्ज माफ

राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने भी किसानों के बकाया ऋण माफ करने पर विचार किया है। मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर यूपी में किसानों ने खेती से संबंधित किसी भी प्रकार का एक लाख तक लोन ले रखा है, उनके ऋण माफ करने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने कर्ज माफी राहत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार ने ऐसे किसानों का एक लाख रुपए तक का कृषि से संबंधित कर्ज माफ करने का फैसला किया है, जो ऋण नहीं चुका रहे हैं। बता दें कि जो किसान भाई इस योजना के तहत अपनी खेती से संबंधित एक लाख तक के कर्ज को माफ करवाना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन दे सकते हैं और इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदक के पास यूपी का आधार कार्ड, यूपी राज्य में जमीन से संबंधित एक बैंक खाता होना चाहिए। यहां ये भी बताना जरूरी हो जाता है कि इस योजना के तहत राज्य के ऐसे किसानों के कृषि ऋण माफी किए जाएंगे जिन्होंने सरकारी बैंंक से साल 2016 में 31 मार्च से पहले लोन लिया था, जिसे वे अभी तक नहीं चुका पाएं रहे हैं। 

किसान ऋण मोचक योजना के संबंध में यूपी सरकार के क्या है निर्देश

सरकार द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदे के मुताबिक किसानों का कृषि ऋण एक लाख रुपए तक माफ करने का निर्णय लिया। इस ऋण को माफ किए जाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि एन.आई.सी उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित आनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसानों द्वारा 31-03-2016 तक लिए गए कृषि ऋण का विवरण बैंकों के माध्यम से आनलाइन फीड कराकर तहसील स्थिति राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों की टीम बनाकर इसका गहन सत्यापन कराकर इस ऋणा माफी योजना को साकार किया जाये। जिससे कि कोई भी उचित किसान इस योजना से शेष न रह जाय, तथा कोई गलत किसान इसका लाभ न ले पाये। योजना को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू करना सरकार का उदेदश्य है।

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज योजना राहत के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन तरीका नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको राज्य सरकार के द्वारा बनाए गए हेल्प डेस्क सेंटर पर जाना होगा और वहां जाकर आपको जरूरी कागजात जमा करके इस योजना में अप्लाई करना होगा। उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचक योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/#skipCont पर जाकर आप इस योजन संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायत की स्थिति जान सकते हैं और अपने ऋण मोचन की स्थिति जान सकते हैं। 

एमपी में जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2021 के तहत किसानों को दी जाएगी राहत

मध्यप्रदेश में किसानों के पुराने बकाया ऋणों माफ कर राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जय किसान फसल ऋण माफी योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। योजना के तहत जिन आवेदकों का नाम लिस्ट में शामिल होगा उन्हें इसका लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। कर्ज माफी की लिस्ट एमपी कृषि पोर्टल पर जारी कर दी गई है। आवेदक को कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट http://mpkrishi.mp.gov.in/hindisite_New/indexhindi_New.aspx  जाकर इसकी पीडीएफ अपलोड कर सकते हैं।

दो चरणों में माफ होंगे किसानों के बकाया ऋण

योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य के कृषि मंत्री सचिन यादव की ओर किसान सम्मलेन को आयोजित किया गया था जिसमें राज्य के अलग जिलों की तहसीलों में किसान भाइयों के लिए किसान कर्ज माफी प्रमाण-पत्र बनवाएं गए थे। योजना के पहले स्टेज (चरण) में किसानों का 50 हजार तक का कर्ज सरकार द्वारा माफ किया इसके अलावा दूसरे चरण में सरकार ने एक लाख तक का कर्ज माफ किया गया।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Call Back Button