लाडली लक्ष्मी योजना : बेटियों की शिक्षा और विवाह में सरकार करेगी सहायता

लाडली लक्ष्मी योजना झारखंड : कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ, कहां करना होगा आवेदन

हमारे समाज में आज भी बेटी को बेटे से कम महत्व दिया जाता है। माता-पिता बेटे की शिक्षा पर पैसा खर्च करते हैं लेकिन बेटियों की शिक्षा को लेेकर इतना गंभीर नहीं रहते हैं। बेटियों को शुरू से ही पराया धन मानकर उनको घर के कामों में व्यस्त रखा जाता है। जो उम्र उनके पढऩे-लिखने की होती है उस उम्र में वे घर के कामों को संभालने लग जाती है। बेटियों के प्रति ऐसी सोच ही उन्हें आगे बढ़ाने नहीं देती हैं। बेटियों को भी बेटों की तरह ही आगे बढऩे का मौका मिले। उनकी अच्छी परवरिश और शिक्षा हो। इसके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में झारखंड राज्य सरकार की ओर से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने केे उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से बेटियों की शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 


क्या है झारखंड लाडली लक्ष्मी योजना

बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 1 अप्रैल, 2007 को शुरू की गई। इसके बाद 6 अन्य राज्यों ने भी इस योजना को अपने यहां लागू किया। झारखंड में इस योजना को समाज कल्याण व महिला बाल विकास विभाग द्वारा 15 नवंबर 2011 से शुरू किया गया। इस योजना का उद्देश्य लोगों में बालिकाओं के प्रति स्नेह, उनके शैक्षणिक स्तर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1 


झारखंड लाडली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं को मिलेंगे ये लाभ

झारखंड सरकार की ओर से लाडली लक्ष्मी योजना में पैसा समय-समय पर 6 किश्तों में दिया जाएगा। इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में बेटी के नाम एक बजत खाता खुलवाया जाता है। इस योजना के तहत बालिकाओं को ये लाभ मिलते हैं-

  • बेटी के जन्म से लेकर 5 वर्ष की आयु तक 6000 रुपये प्रतिवर्ष, राज्य सरकार निवेश करती है।
  • छठवीं की पढ़ाई के लिए दाखिला लेने पर 2000 रुपए मिलते हैं।
  • बेटी के नौवीं कक्षा में प्रवेश करने पर 4000 रुपए दिए जाते हैं।
  • 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 7500 रुपए मिलते हैं।
  • इंटरमीडिएट की पढाई के दौरान प्रतिमाह 200 रुपए छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • बेटी के 21 वर्ष या उससे पहले तक इंटरमीडिएट पास करने व 18 साल के बाद शादी करने पर सरकार 1 लाख 8 हजार 6 सौ रुपए देती है।
  • अति कुपोषित और निसहाय बच्चों को इस योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य देखभाल दी जाती है।


झारखंड लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता / शर्तें

लाडली लक्ष्मी योजना हेतु आवेदन के लिए कुछ शर्तें और पात्रता रखी गई हैं। इसके अनुसार ही इस योजना में आवेदन किया जा सकता है। ये पात्रता संबंधी शर्तें इस प्रकार से हैं-

  • जिनके माता-पिता झारखंड राज्य के मूल निवासी हों और आयकर दाता न हों ।
  • बालिका के प्रकरण में आवेदन करने से पूर्व माता या पिता ने परिवार नियोजन अपना लिया हो।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए, जन्म के पहले वर्ष में बालिका का नामांकन करना अनिवार्य है।
  • यह पैसा तभी जारी किया जाएगा जब बालिका की शादी 18 साल से कम आयु में न हुई हो।
  • यह लाभ दो लड़कियों को मिलता है; लेकिन अगर दो बहनें जुड़वा है तो तीसरी बेटी को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • लाडली लक्ष्मी योजना में सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले लोग अपना नामांकन करा सकते हैं।
  • अगर किसी परिवार ने संतान गोद ली है, तो वो भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • बीपीएल सूची में आने वाले परिवार योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • बेसहारा और कुपोषण की शिकार बेटियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • 15 नवंबर 2010 के बाद जन्मी बच्चियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 72000 रुपए से कम है, वे योजना के पात्र होंगे।
  • जुड़वा लड़कियों के जन्म पर दोनों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • अनाथ बालिकाओं के जन्म से 5 साल तक आवेदन करने की सुविधा दी गई है।


झारखंड लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

झारखंड राज्य लक्ष्मी लाडली योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जो इस प्रकार से हैं-

  • बेटी का आधार कार्ड
  • परिवार का राशन कार्ड
  • परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • बेटी के जन्म का प्रमाण-पत्र
  • मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बीपीएल सूची में नाम होना
  • बेटी के नाम का बैंक अकाउंट
  • बेटी की फोटो


झारखंड लक्ष्मी लाडली योजना आवेदन प्रक्रिया

झारखंड में लक्ष्मी लाडली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इसके लिए आवेदन करना होगा। अभी फिलहाल इस राज्य में ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इसलिए आपको इसको इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया अपना सकते हैं-  

  • सबसे पहले बेटी के जन्म के एक साल के अंदर निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करें।
  • वहां से आवेदन फॉर्म लेकर भर दें, साथ ही जरुरी दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • अब संबंधित विभाग में आवेदन स्वीकार्य होने के बाद पोस्ट ऑफिस में नया बैंक खाता खुलवाएं।
  • इसके बाद विभिन्न चरणों में दिए जाने वाली धनराशि को पाने के लिए योजना के नियमों का पालन करें।


इन्हें नहीं मिलेगा लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ

  • झारखंड लक्ष्मी लाडली योजना संबधी कुछ खास नियम इसके तहत नीचे दिए गए हैं। इस दशा में आपको लक्ष्मी लाडली योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • अगर बेटी को प्राथमिक स्तर की शिक्षा के लिए भर्ती नहीं कराया, तो योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • बेटी को इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दिलाना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं करते है तो योजना का लाभ रोक दिया जाएगा।
  • बेटी की शादी 18 साल के बाद ही करना है।
  • अगर बेटी की मृत्यु हो जाती है, तो योजना का लाभ परिजनों को नहीं दिया जाएगा।
  • दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन के नियमों का उलंघन करने पर लाभ नहीं मिलेगा।
  • 15 नवंबर 2010 के पहले जन्मी बालिकाएं योजना की पात्र नहीं हैं।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 72000 रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।


झारखंड लाडली लक्ष्मी योजना की खास बातें

  • झारखंड में 15 नवंबर 2011 को मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना लागू हुई।
  • इस तिथि के एक साल पहले तक जन्मी बच्चियां होंगी योजना की लाभुक।
  • बीपीएल व एपीएल में 75 हजार से कम आयवाले व्यक्ति की बेटी होगी चयनित।
  • ऐसी ही बच्ची होंगी शामिल जिनका जन्म संस्थागत हुआ हो।
  • जन्म के वर्ष से लगातार पांच साल तक प्रति वर्ष छह हजार की दर से कुल 30 हजार रुपए राज्य सरकार द्वारा जमा किए गए थे, डाक जमा योजना में।
  • लाभुक बालिका की कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार का भुगतान, कक्षा नौ में प्रवेश पर चार हजार, 11वीं में प्रवेश पर 7500 रुपए का एकमुश्त भुगतान होगा।
  • 11वीं व 12वीं कक्षा में प्रति माह 200 रुपए छात्रवृत्ति, 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने पर 1,08,600 रुपए का एकमुश्त भुगतान होगा।
  • बता दें कि लाडली लक्ष्मी योजना के लिए चयनित कन्या के नाम पर सरकार पांच वर्ष तक लगातार छह-छह हजार रुपए फिक्स डिपोजिट करती है। जो परिपक्व होकर कन्या की शादी के समय कुल 1 लाख 8 हजार 600 रुपए हो जाते हैं।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price