किसान क्रेडिट कार्ड : पशुधन खरीदने के लिए बिना ब्याज पर मिलेंगे 2 लाख रुपए

गाय, भैंस, बकरी, सूअर, मुर्गी पालन के लिए मिलेगी सरकार से सहायता

किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों में एक पहल और जुड़ गई है। खेती के साथ पशुपालन करने वाले किसानों को सरकार की ओर से 2 लाख रुपए का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों और पशुपालकों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस योजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि पशुपालन के लिए लोन लेने वाले किसानों को सिर्फ मूल रकम ही चुकानी होगी। सरकार की ओर से किसी प्रकार का ब्याज किसानों से नहीं वसूला जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि अवश्य होगी। बड़ी संख्या में किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने प्लानिंग बना ली है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में किसान क्रेडिट कार्ड पशुधन लोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

शून्य ब्याज दर पर लोन : जानें, किन किसानों को मिलेगा फायदा

20वीं पशुगणना के अनुसार देश में पशुओं की संख्या 53.78 मिलियन बताई गई है तथा मध्यप्रदेश में 40.6 मिलियन पशु है। इस पशुगणना के अनुसार 18.7 मिलियन गाय और 10.3 मिलियन भैंस मध्यप्रदेश में है। मध्यप्रदेश के अधिकांश किसान खेती के साथ पशुपालन भी करते हैं। 5 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि परिषद की बैठक में पशुधन के लिए शून्य ब्याज दर पर लोन देने का निर्णय लिया गया। योजना का लाभ मध्यपदेश के सभी किसानों को मिलेगा। 

अधिकतम 2 लाख रुपए उपलब्ध कराने का फैसला

मंत्रि परिषद ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के माध्यम से प्रदेश के किसानों को पशुपालन गतिविधियों के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बैठक में गाय, भैंस, बकरी, सूकर, मुर्गी पालन के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम राशि 2 लाख रूपये की साख सीमा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। पशुपालन गतिविधियों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करने की योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पशुपालक आसानी से आदान खरीद सकेंगे तथा सूदखोरों और बिचौलियों से बचाव होकर पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

किसानों को सिर्फ मूलधन ही लौटाना होगा

मध्यप्रदेश के अधिक से अधिक किसानों को योजना का फायदा पहुंचाने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। सरकार पशुधन खरीदने के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए का लोन देगी। किसानों को वापस सिर्फ मूलधन ही लौटाना होगा। सरकार की इस योजना का फायदा उठाकर किसान दुधारू पशु गाय, भैंस, बकरी के अलावा सूकर व मुर्गी पालन के लिए भी लोन ले सकते हैं। इस योजना में सहकारी समितियों का विशेष रोल रहेगा। 

पशुपालक किसानों को मिलता है कई योजनाओं का लाभ

मध्यप्रदेश में पशुपालक किसानों के लिए कई योजनाएं चल रही है। इनमें पशुधन बीमा योजना का किसानों को बहुत फायदा मिला है। एमपी में पशुधन बीमा योजना के लाभार्थियों को 30 मार्च 2022 तक 20 करोड़ 21 लाख रुपए के क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना में बीमारी, बारिश, चक्रवात, बाढ़ व अकाल से पशुओं की मौत पर पशुपालक किसानों को सरकार की ओर से सहायता राशि मिलती है। योजना में सभी प्रकार के पशुओं देशी/संकर गाय, भैंस, अन्य पशु जैसे घोड़ा, गधा, भेड़, बकरी, सूअर, खरगोश, नर गौ-भैंस वंश आदि का बीमा किया जाता है। 

Kisan Credit Card Yojana : 70 प्रतिशत अनुदान पर होता है पशुओं का बीमा

मध्यप्रदेश में पशुधन बीमा योजना के तहत पशुओं का 70 प्रतिशत अनुदान पर बीमा होता है। 70 प्रतिशत अनुदान का फायदा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाभार्थियों को मिलता है। वहीं गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लाभार्थियों को 50 प्रतिशत अनुदान का फायदा मिलता है। अनुदान राज्य व केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है। पशुधन बीमा योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड, एपीएल, बीपीएल कार्ड, पशु से संबंधी विवरण, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक एवं पहचान पत्र आदि दस्तावेज देने होते हैं।

अब मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना का मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बजट 2022 में पशुपालन और मत्स्य पालन में विकास की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिसका लाभ किसानों को जल्द मिलने लगेगा। इन दोनों योजनाओं के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। वहीं उद्यानिकी उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोडऩे के लिए एक नई निर्यात प्रोत्साहन योजना शुरू करने कभी घोषणा की जा चुकी है। इससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त होगा। 

प्रदेश में 2.5 करोड़ से अधिक पशुओं के लगाए यूआईडी टैग

मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सक घर-घर जाकर पशुओं के टीके भी लगाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट 2022 में 142 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। प्रदेश में 406 नए पशु चिकित्सा वाहनों की सहायता से पशु चिकित्सक एवं सहयोगी पशुपालक किसानों के घर-घर जाकर पशुओं को चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे। अब तक प्रदेश में 2.5 करोड़ से अधिक पशुओं के यूआईडी टैग भी लगाए जा चुके हैं।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price