किसान क्रेडिट कार्ड : 15 दिन के भीतर नहीं मिले केसीसी तो यहां करें शिकायत

जानें, क्या है क्रेडिट कार्ड बनवाने के नियम और इससे होने वाले लाभ

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसके जरिये किसानों को लाभ हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी के साथ किसानों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करने के लिए किसानों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं जिससे किसान कम ब्याज पर खेतीबाड़ी या अपनी कृषि संबंधी जरूरत के लिए लोन ले सके। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1  

किसानों के लिए बहुत काम की चीज है केसीसी

बता दें कि पहले किसान क्रेडिट कार्ड सिर्फ किसानों को दिए गए। इसके बाद इसमें पशुपालक और फिर मछलीपालकों भी इसका लाभ प्रदान किया जाने लगा है। इस तरह अब किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ सभी प्रकार के किसान ले सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के लिए बहुत काम की चीज है। इससे किसान 3 लाख रुपए तक का लोन आसानी से कम ब्याज पर प्राप्त कर सकते हैं। इसे बनवाना भी आसान है। कई सरकारी और निजी बैंक क्रेडिट कार्ड बनवाने की पेशकश करते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक, बैंक को किसान के अप्लाई करने के 15 दिन के भीतर क्रेडिट कार्ड जारी करना होता है। अगर तय समय के अंदर यह कार्ड जारी नहीं किया जाता है तो आप बैंक के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।

कौन बनवा सकता है किसान क्रेडिट कार्ड ( Kisan Credit Card )

किसान क्रेडिट कार्ड खेतीबाड़ी व बागवानी करने वाले किसान सहित पशुपालक और मछलीपालक भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा इस योजना में उन किसानों को भी शामिल किया गया है जो अन्य की भूमि पर खेती का कार्य करते हैं। 

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए नियम और शर्तें

किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर कुछ नियम और शर्तें भी है। इन शर्तें को पूरा करने के बाद ही आपका केसीसी बनकर आएगा। ये नियम और शर्तें इस प्रकार से हैं- 

  • क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले किसान की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए।
  • यदि किसान की उम्र 60 साल से अधिक है तो एक को-अप्लीकेंट भी लगाना होगा।
  • यदि किसान की उम्र 60 से कम है तो किसान के फॉर्म भरने के बाद बैंक कर्मचारी देखेगा कि आप इसके लिए योग्य हैं या नहीं।
  • इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन फार्म भरते समय ये भी बताना होगा कि उसने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और केसीसी तो नहीं बनवाया है।

किसान कहां से बनवा सकते हैं क्रेडिट कार्ड

किसान केसीसी किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा निम्नलिखित बैंक से भी केसीसी बनवाया जा सकता है-

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ  इंडिया
  • आईडीबीआई बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • एचडीएफसी बैंक
  • एक्सिस बैंक 
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया रुपे केसीसी जारी करता है। 
  • भारतीय स्टेट बैंक किसान कार्ड नाम से डेबिड/एटीएम कार्ड देता है।
  • अन्य बैंक भी है जो क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं जिनमें ओडिशा ग्राम्य बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बंगिया ग्रामीण विकास बैंक शामिल हैं।

केसीसी से कितना लिया जा सकता है लोन

किसान क्रेडिट कार्ड से किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों के लिए लोन ले सकता है। केसीसी से 1.60 लाख रुपए तक के लोन बिना किसी सिक्योरिटी/ सुरक्षा के प्रदान किया जाता है। समय अवधि में लोन का भुगतान करने पर किसान इस के्रडिट  कार्ड द्वारा 3.00 लाख रुपए तक लोन की राशि की निकासी कर सकता है। लोन की ब्याज दर 2.00 प्रतिशत जितनी कम हो सकती है। इसके साथ ही 5 साल में 3 लाख रुपए तक का शॉर्ट टर्म लोन दिया जाता है। इसकी ब्याज दर 4 प्रतिशत होती है। बता दें कि लोन की भुगतान अवधि फसल की कटाई और व्यापार अवधि पर आधारित होती है जिसके लिए लोन राशि ली गई थी।

बीमा का भी मिलता है लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को बीमा कवरेज प्रदान की जाती है इसमें स्थायी विकलांगता और मृत्यु पर 50,000 रुपए तक प्रदान किया जाता है। इसके अलावा अन्य जोखिमों के मुकाबले 25,000 रुपए तक प्रदान किया जाता है।

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज है जरूरी 

क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। ये दस्तावेज फार्म भरते समय किसान भाई अपने साथ रखें जिससे केसीसी के लिए आवेदन करने में आसानी रहे। ये दस्तवोज इस प्रकार हैं-

  • आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज पहचान के लिए देना होगा। 
  • एड्रेस पू्रफ के लिए आईडी प्रूफके लिए जमा किया गया कोई भी दस्तावेज मान्य होगा।
  • किसी और बैंक से कर्जदार न होने का प्रमाण-पत्र।
  • आवेदक किसान की पासपोर्ट साइज फोटो

किसान कैसे बनवाएं केसीसी / केसीसी बनवाने की प्रक्रिया

केसीसी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा और यहां से किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को आपको अपनी भूमि के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा। यहां आपको यह बताना होगा कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें, जिसके बाद संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड आपको मिल जाएगा.

केसीसी नहीं मिलने पर कहां करें शिकायत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक, बैंक को किसान के अप्लाई करने के 15 दिन के भीतर यह कार्ड जारी करना होता है। अगर तय समय के अंदर कार्ड जारी नहीं किया जाता है तो आप बैंक के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंकिंग लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं। आप उस बैंकिंग लोकपाल को शिकायत करें, जिसके अधिकार क्षेत्र में बैंक की शाखा या कार्यालय स्थित है। इसके अलावा, आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक https://cms.rbi.org.in/ पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 और ग्राहक ईमेल (pmkisan-ict@gov.in)  के माध्यम से हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।  

 

अगर आप अपनी पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price