user profile

New User

Connect with Tractor Junction

जीवन उमंग पॉलिसी : जीवन में खुशियां लाएगी एलआईसी की ये पॉलिसी

Published - 30 Nov 2021

जानें, क्या है एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी और इसके लाभ

एलआईसी यानि लाइफ इंशोरेंस कंपनी ने देश के लोगों के सुरक्षित भविष्य को लेकर बहुत सी पॉलिसी चला रखी हैं। इसी क्रम में एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी है। इसमें निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित और परिवार के सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस पॉलिसी की खास बात ये हैं कि इसमें आप 1302 रुपए का निवेश करके 28 लाख रुपए तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। किसान परिवार भी एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी का फायदा उठा सकता है। तो आइए जानते हैं कि क्या है LIC की खास स्कीम जीवन उमंग पॉलिसी और इससे कैसे मिलेगा आपको और परिवार को लाभ। 

क्या है LIC जीवन उमंग पॉलिसी

LIC जीवन उमंग पॉलिसी एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना है। कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को 100 वर्षों के लिए ले सकता हैं। ये पॉलिसी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो पॉलिसी के साथ-साथ पेंशन लेना चाहते हैं और अपनी मृत्यु के बाद एक बड़ी राशि अपने परिवार जनों के लिए छोडऩा चाहते हैं। यदि आप एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी को 1302 रुपए महीने के प्रीमियम पर 100 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी ये राशि 28 लाख रुपए हो जाएगी। आपकी मृत्यु के बाद इस राशि को आपके परिवार को सौंप दिया जाएगा। यह एक लिमिटेड पेमेंट प्रीमियम प्लान है। इस स्कीम की परिपक्वता आयु आपके निकटतम जन्मदिन के साथ 100 साल है। 

जीवन उमंग पॉलिसी ((Lic Jeevan Umang Policy)) की विशेषताएं/लाभ

  • जीवन उमंग पॉलिसी में जीवन बीमा की सुविधा है, साथ ही मनी बैक की भी सुविधा भी है। 
  • अगर पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु मैच्योरिटी डेट से पहले हो जाती है, तो उसके परिवार को डेथ बेनिफिट मिलता है। 
  • वहीं, अगर पॉलिसी लेने वाला प्रीमियम पेइंग टर्म के आखिर तक जीवित रहता है। अगर सभी प्रीमियम भरे जा चुके हैं, तो मैच्योरिटी डेट तक या व्यक्ति के जीवित रहने तक सालाना आधार पर सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है।
  • इसके अलावा मैच्योरिटी डेट तक जीवित रहने पर मैच्योरिटी बेनिफिट की भी सुविधा मिलती है।
  • इस पॉलिसी में जीवन बीमा का 8 फीसदी रिटर्न हर साल जीवन भर मिलता रहता है।
  • इस पॉलिसी में निवेश करने से आपको आयकर से भी छूट मिलेगी। 

जीवन उमंग पॉलिसी में कितने साल तक कर सकते हैं निवेश

एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी तहत आप इसमें 15, 20, 25 या 30 साल तक निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी के अंतर्गत यदि व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है या उसकी मृत्यु होती है, तो ये प्लान उसे लाभान्वित करेगा। 

जीवन उमंग पॉलिसी के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र

जीवन उमंग पॉलिसी को 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र के लोग इसे खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत आपको 100 साल तक रिर्टन मिलता रहता है। यह एक एंडोमेंट के साथ-साथ एक आजीवन बीमा योजना है। 

जीवन उमंग पॉलिसी में कम से कम कितने लाख का लेना होगा बीमा

एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी प्लान के अंतर्गत निवेश करने वाले व्यक्ति को कम से कम दो लाख रुपए का बीमा लेना होगा। बता दें कि इस पॉलिसी पर बाजार जोखिम का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 80 सी के तहत इस पॉलिसी को लेने पर टैक्स की छूट भी मिलती है। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है आप इसमें 2 लाख से उपर कितना भी निवेश कर सकते हैं।  

LIC Jeevan Umang Plan : कैसे मिलेंगे 28 लाख रुपए

एक मोटे केल्कुलेशन के अनुसार इस पॉलिसी के तहत अगर आप एक महीने में 1,302 रुपए निवेश करते हैं तो आपका सालाना निवेश 15,624 रुपए होगा। 15,624 रुपए को 30 से गुणा करने पर आपका कुल निवेश 4,68,720 रुपए का हो जाएगा। 31वें साल से आपको सालाना 40,000 रुपए का रिटर्न मिलेगा। अगर इस हिसाब से हम 100 साल तक की उम्र के रिटर्न की गणना करें तो 40,000 में 70 का गुणा कर दें तो यह 28 लाख रुपए हो जाएगा। इस पॉलिसी से आपको कुल फायदा 23,41,060 रुपये का होगा। इसके साथ ही ये पॉलिसी आपको 100 साल का कवर देती है इसलिए अगर पॉलिसी से बीमित व्यक्ति की उम्र 101 साल हो जाएगी तो उसे अलग से 62.95 लाख रुपए मिलेंगे।

जीवन उमंग पॉलिसी से संबंधित शर्तें और प्रतिबंध

जीवन उमंग पॉलिसी से संबंधित कुछ शर्तें और प्रतिबंध भी तय किए हुए हैं। इसे संपेक्ष में नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझा जा सकता है। 

विषय न्यूनतम अधिकतम
बीमित रकम दो लाख रुपए  कोई सीमा नहीं
प्रवेश आयु 90 दिन 55 साल
प्रीमियम भुगतान के अंत में आयु 30 साल 70 साल
प्रीमियम भुगतान की अवधि  15,20,25 और 30 साल
पालिसी टर्म 100-पालिसी में प्रवेश के समय की आयु
प्रीमियम भुगतान मोड         वार्षिक, छमाही, तिमाही और मासिक

एलआईसी जीवन उमंग योजना : 15 दिन के अंदर लौटा सकते हैं पॉलिसी

अगर पॉलिसीधारक पॉलिसी के नियम व शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप इसे एलआईसी को, पॉलिसी बॉन्ड प्राप्त होने के 15 दिन के अंदर लौटा सकता है। मगर ध्यान रहे कि आपको इसका कारण बताया होगा। अगर पॉलिसीधारक की एंट्री एज 8 साल से कम है, तो रिस्क पॉलिसी के 2 साल पूरे होने के 1 दिन पहले से शुरू होगा. अगर एंट्री एज 8 साल से ज्यादा है, तो जोखिम तुंरत शुरू हो जाएगा.

जीवन उमंग पॉलिसी में इन परिस्थतियों में मिलता है डेथ बेनिफिट

  • अगर पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को डेथ बेनिफिट मिलता है।
  • अगर पॉलिसी के 5 साल पूरे होने से पहले मृत्यु होती है, तो परिवार को सम एश्योर्ड मिलता है।
  • अगर पॉलिसी के 5 साल पूरे होने के बाद और मैच्योरिटी से पहले मृत्यु होती है, तो सम एश्योर्ड और अगर कोई लॉयल्टी एडिशन है तो वह मिलता है।
  • सम एश्योर्ड, सालाना प्रीमियम का 10 गुना तक या बेसिक सम एश्योर्ड का 110 प्रतिशत होता है।
  • डेथ बेनिफिट भुगतान किए गए सभी प्रीमियम्स के 105 प्रतिशत से कम नहीं होगा।

सर्वाइवल बेनिफिट और मैच्योरिटी बेनिफिट

अगर प्रीमियम का भुगतान किए जाने वाले टर्म के आखिर तक पॉलिसीधारक जीवित रहता है, साथ ही सभी प्रीमियम भरे जा चुके हैं, तो हर साल बेसिक सम एश्योर्ड के 8 प्रतिशत के बराबर सर्वाइवल बेनिफिट, मैच्योरिटी डेट तक या व्यक्ति के जीवित रहने तक मिलेगा। इसके अलावा, पॉलिसी टर्म के आखिर तक जीवित रहने पर और सभी प्रीमियम्स का भुगतान हो चुकने पर, मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड, वेस्टेड सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का भुगतान मिलता है।

आत्महत्या के मामले में LIC जीवन उमंग योजना के नियम 

  • अगर पॉलिसी शुरू होने के एक साल के अंदर पॉलिसीहोल्डर आत्महत्या कर लेता है, तो पॉलिसी वॉइड हो जाएगी।
  • इसके तहत भुगतान किए जा चुके प्रीमियम का 80 प्रतिशत से ज्यादा लौटा दिया जाएगा।
  • अगर पॉलिसीधारक की उम्र 8 साल से कम है, तो यह क्लॉज लागू नहीं होगा।

जीवन उमंग योजना की और अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

हालांकि हमने अपनी ओर से आपको जीवन उमंग स्कीम की आवश्यक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। यदि आप इस पॉलिसी की और अधिक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए आप भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर निकटतम ब्रांच ऑफिस जाकर संपर्क कर सकते हैं।

एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी से संबंधित प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. जीवन उमंग प्लान क्या है?
उत्तर.
 जीवन उमंग पॉलिसी एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना है। कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को 100 वर्षों के लिए ले सकता हैं। इस पॉलिसी पर बाजार जोखिम का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 80 सी के तहत इस पॉलिसी को लेने पर टैक्स की छूट भी मिलती है।

प्रश्न 2. एलआईसी में सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है?
उत्तर. 
एलआईसी की सबसे अच्छी पॉलिसी एलआईसी टेक टर्म प्लान नंबर 854 को माना जाता है. एलआईसी की सभी टर्म पॉलिसी में इसे सबसे सस्ती पॉलिसी माना जाता है। 18 साल से लेकर 65 साल तक के लोग इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं। इस प्लान में कम से कम 50 लाख रुपए के बीमा की पॉलिसी लेनी होती है। कम से कम 10 साल और अधिकतम 40 साल के लिए यह पॉलिसी ले सकते हैं।  

प्रश्न 3. एलआईसी जीवन बीमा कैसे करें?
उत्तर.
 एलआईसी की कई जीवन बीमा पॉलिसियां हैं। आप इसकी जानकारी एलआईसी के एजेंट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/Home?lang=hi-IN पर जाकर एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद सही पॉलिसी का चुनाव करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

प्रश्न 4. एलआईसी का नया प्लान क्या है?
उत्तर.
 भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 1 जुलाई, 2021 नया प्लान सरल पेंशन स्कीम लॉन्च किया है। एलआईसी का ये प्लान या स्कीम एक गैर-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस प्लान को स्पाउस के साथ भी लिया जा सकता है। इस स्कीम में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से छह महीने के बाद किसी भी समय लोन मिल सकेगा। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों उपलब्ध है।

प्रश्न 5. जीवन उमंग पॉलिसी में कम से कम कितने लाख का बीमा लेना होता है?
उत्तर.
जीवन उमंग पॉलिसी में कम से कम 2 लाख रुपए का बीमा लेना होता है।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All