प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : अभी तक नहीं मिला योजना का लाभ तो ऐसे करें अप्लाई

जानें, पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन का तरीका और लाभ

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत किसानों को हर साल 2-2 हजार की किस्तें हर चार माह के अंतराल में उनके खाते में सीधा ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना मेें 12 करोड़ से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैं। यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की पात्रता रखते हैं और अभी तक आपको इसका लाभ नहीं मिला है तो आप 10वीं किस्त आने से पहले आवेदन कर आने वाली किस्त पाने के अधिकारी बन सकते हैं। 

किसान मोबाइल एप के जरिये करा सकते हैं योजना में पंजीयन

सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PMKSNY ) की आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल बना दिया गया है। अब किसान अपने मोबाइल जरिये इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित एप बनाया है। किसान भाई इस एप के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इतना ही नहीं इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.pmkisan.gov.in या मोबाइल एप के जरिए आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका दायरा बढ़ाने के लिए ही एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) ने  GOI Mobile App मोबाइल एप को विकसित किया है। इसे मोबाइल पर गुगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 

GOI Mobile App से होने वाले लाभ

  • इस एप के जरिए किसान भाई आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप आधार नंबर को सुधारा  कर सकते हैं। 
  • इस एप के माध्यम से आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस एप के माध्मम आप हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 को डायल कर सकते हैं। 
  • इस एप आपको पंजीकरण और भुगतान की स्थिति को आसानी से जाना जा सकता है।

नए किसान कैसे कराएं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए नए किसान इस योजना में आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए अनुसार प्रक्रिया अपनानी होगी। 

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसमें आपको किसान कार्नर मिलेगा। 
  • इसमें न्यू किसान पंजीकरण पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आधार नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कंटिन्यू बटल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन करने वाले किसान को इसमें पूछा गया विवरण भरना होगा।
  • पूछी गई सारी जानकारी भरने के बाद सेव बटन को दबाना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इस तरह मोबाइल एप पर आपका रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

किसान यहां भी करा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ( Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme )

इसके अलावा पीएम किसान योजना का लाभ ( Pm Kisan Yojana ) लेने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

वेरिफिकेशन होने के बाद भी नहीं मिल रही किस्त तो कहां करें शिकायत

जो किसान पहले आवेदन कर चुके हैं और उनका वेरिफिकेशन भी हो गया है। फिर भी उनके खाते में किस्त नहीं आ रही है तो ऐसे किसान भाई इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान हेल्पलाइन डेस्क पर फोन कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन डेस्क सोमवार से शुक्रवार तक खुली रहती है। इतना ही नहीं आप ई-मेल pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना से संबंधित डायरेक्ट हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर भी फोन कर सकते हैं।

कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
  • पीएमकिसान हेल्पलाइन नंबर-155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price