पीएम आवास योजना : नहीं मिला योजना का लाभ तो यहां करें शिकायत

जानें, पीएम आवास योजना से जुड़ी खास बातें और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया

हर नागरिक को स्वयं का मकान दिलाने के उद्देश्य को लेकर पीएम आवास योजना शुरू की गई है। इसके तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ते मकान उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके तहत पात्र लोगों को सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है। बता दें कि पीएम आवास योजना में पहली बार घर खरीदने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। ये सब्सिडी घर खरीदने के लिए गए होम लोन में ब्याज पर मिलती है। यह सब्सिडी अधिकतम 2.67 लाख रुपए तक मिलती है। यदि आपने भी इस योजना के तहत घर खरीदने के लिए आवेदन किया है और आप ये जानना चाहते हैं कि आपको मकान कब मिलेगा। इस योजना के संबंध में सीधे शिकायत कहां करें? आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इस योजना से जुुड़ी खास बाते बताएंगे और ये भी बताएंगे कि यदि आपको इस योजना के संबंध में कोई शिकायत है तो आप इसे कैसे दर्ज करा सकते हैं।

पीएम आवास योजना में आवेदन फॉर्म रिजेक्ट होने पर यहां करें पता (Pradhan Mantri Awas Yojana)

यदि आपने पीएम आवास योजना में आवेदन किया है तो सबसे पहले यह पता कर लेना चाहिए कि आपका फॉर्म सही भरा गया है या नहीं, क्योंकि कई लोगों का फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। और उन्हें यह पता नहीं होता कि उनका आवेदन फॉर्म क्यों रिजेक्ट हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन शिकायत करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। ताकि जिसे आवास नहीं मिल रहा है या फॉर्म रिजेक्ट हो गया है, वह घर बैठे इन नंबरों की सहायता से पता कर सकें। इतना ही नहीं आप इन नंबरों पर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत दर्ज कराने से पहले लिस्ट में चेक करें अपना नाम

पीएम आवास योजना में शिकायत करने से पहले लिस्ट में नाम चेक करें, क्योंकि इससे पता चल जाएगा कि आपका फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या नहीं, यदि आपका आवेदन सही भरा है और नाम लिस्ट में है तो आपको इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने 2022 के अंत तक देश के सभी गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का वादा किया है। फिर भी यदि आप घर बैठे शिकायत करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए फोन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ये टोल फ्री नंबर इस प्रकार से हैं-

  • पीएम आवास योजना शहरी के लिए टोल फ्री नंबर- 1800-11-3377
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए टोल फ्री नंबर -1800-11-6446
  • पीएम आवास योजना टोल फ्री नंबर- 1800-11-8111
  • एक अन्य शहरी -1800-11-6163
  • पीएम आवास योजना के लिए एक और टोल फ्री नंबर- 18003456527
  • पीएम आवास योजना के लिए मोबाइल व्हाट्सएप नंबर- 7004193202

पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय जिन बातों का ध्यान रखना चाहिए, वे इस प्रकार से हैं

वार्षिक आय का रखें ध्यान

आपकी वार्षिक आय कितनी है। उसी हिसाब से आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। यदि आपकी वार्षिक आय 0 से 3 लाख रुपए है तो आप ईडब्ल्यूएस मकान के लिए आवेदन कर सकते हैं। एलआईजी के लिए आपकी आय 3 से 6 लाख रुपए सालाना होनी चाहिए। इसके अलावा एमआईजी गु्रप को दो भागों में बांटा गया है। इसमें एमआईजी-1 इसमें 6 से 12 लाख रुपए वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है। वहीं एमआईजी-2 ग्रुप में उन आवेदकों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय 12 से 18 लाख रुपए तक है।

फेक वेबसाइट से बचें

आवेदन करते समय आपको इस चीज आवश्यक ध्यान रखना है कि जिस वेबसाइट पर आप आवेदन पत्र भर रहे हैं वह सरकारी वेबसाइट ही होनी चाहिए। क्योंकि पीएम आवास योजना के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट भी चल रही हैं। इनसे बचना चाहिए।

आवेदन पत्र को चेक करें

आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी। यदि आपने किसी भी प्रकार की जानकारी ठीक से नहीं दर्ज की है तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी जानकारी भरने के बाद आपको उसे दुबारा से चेक करना आवश्यक है। जिससे कि कोई गलती न हो। यदि आप ऑफलाइन आवेदन पत्र भर रहे हैं तो आप को साफ राइटिंग में आवेदन पत्र भरना होगा।

दिशा-निर्देशों का करें पालन

आवेदन पत्र भरने से पहले आपको पीएम आवास योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढऩा चाहिए और आवेदन पत्र भरते समय इन दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। यदि आपने इन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है तो आपका आवेदन निरस्त हो सकता है।

फाइल साइज का रखें ध्यान

योजना में ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करने होते हैं। आपको किसी भी तरह का दस्तावेज अपलोड करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि जो आप डॉक्यूमेंट या दस्तावेज आप अपलोड कर रहे हैं वह ठीक है या नहीं। क्योंकि कई बार आधिकारिक वेबसाइट पर फाइल साइज दिया होता है। आपको उतने ही फाइल साइज का डॉक्यूमेंट अपलोड करना होता है।

अनावश्यक जानकारी दर्ज करने से बचें

आवेदन पत्र में आप को किसी भी प्रकार की अनावश्यक जानकारी नहीं दर्ज करनी चाहिए। यदि आप किसी भी प्रकार की अनावश्यक जानकारी दर्ज करते हैं तो इस स्थिति में भी आपका आवेदन पत्र अस्वीकार हो सकता है।

अनिवार्य जानकारी दर्ज करना है जरूरी

आवेदन पत्र में मांगी गई सभी अनिवार्य जानकारियां आपको को दर्ज करनी चाहिए। यह अनिवार्य जानकारी ज्यादातर स्टार से मार्क होती है। यदि आपने किसी भी प्रकार की अनिवार्य जानकारी छोड़ दी तो ऐसी स्थिति में भी आपका आवेदन पत्र अस्वीकार किया जा सकता है।

आवेदन पत्र की फोटो कॉपी अपने पास जरूर रखें

आपको आवेदन पत्र भरने के बाद अपने आवेदन पत्र की फोटो कॉपी निकाल कर अपने पास संभाल कर रखना चाहिए ताकि इसका भविष्य में इस्तेमाल किया जा सके।

रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखें

आवेदन पत्र भरने के बाद आपको रिफरेंस नंबर दिया जाता है। आपको इस रेफरेंस नंबर को भी संभाल कर रखना चाहिए। इस नंबर के जरिये से आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

आय वर्ग के हिसाब से कितना मिलेगा लोन और सब्सिडी

पीएम आवास योजना में आपको कितना लोन मिल सकता है और कितनी इसमें सब्सिडी मिलेगी, इसकी जानकारी इस प्रकार से है-

  • छह लाख रुपए तक के लोन के लिए आपको 6.5 फीसदी की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी मिलेगी।
  • 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले लोगों को 9 लाख रुपए तक के लोन पर चार फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
  • इसी तरह 18 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले लोगों को 12 लाख रुपए तक के लोन पर तीन फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता/शर्तें

  • पीएम आवास योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास कोई घर या प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के पास भी घर या प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी और सरकारी आवास योजना का लाभ न ले रहा हो।

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदक का पत्र व्यवहार का पता
  • आवदेक का आय प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता विवरण के लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • ओवदन करने वाले व्यक्ति का फोटोग्राफ
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो।

पीएम आवास योजना में कैसे करें आवेदन

यदि आप पीएम आवास योजना में आवेदन करके सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आप इसके लिए सरकारी बैंक के अलावा प्राइवेट बैंक में भी आवेदन कर सकते हैं जिनमें आप एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक लिमिटेड में आवेदन कर सकते हैं। इन बैंक में जाकर आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यदि आपका आवेदन सही पाया जाता है तो सरकार की तरफ से अप्रूवल के बाद बैंक आपको लोन दे देगा। वहीं अगर आपका आवेदन सही नहीं पाया जाता है या आप पात्र नहीं पाए जाते हैं तो आपको बैंक बिना सरकार के अप्रूवल के लोन उपलब्ध नहीं कराएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price