user profile

New User

Connect with Tractor Junction

ई-श्रमिक कार्ड योजना : कैसे चेक करें, ई-श्रमिक कार्ड का पैसा खाते में आया की नहीं

Published - 27 Jan 2022

जानें, ई-श्रम कार्ड की किस्त चेक करने के आसान तरीकें

सरकार की ओर से चलाई जा रही ई-श्रम कार्ड योजना कोरोना काल में श्रमिकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। इसके तहत किसानों के खाते में आर्थिक मदद के तौर पर सहायता राशि दी जा रही है। अभी पिछले दिनों यूपी सरकार की ओर से ई-श्रम कार्ड योजना में रजिस्ट्रेशन करने वाले पात्र श्रमिकों के खातों में 1000-1000 रुपए डाले गए। आगे भी पैसा डाला जाएगा। बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए यूपी की योगी सरकार की ओर से श्रमिकों के खातों में 1000 रुपए बतौर मदद डाले गए हैं। ये राशि दो माह दिसंबर और जनवरी की किस्त के रूप में दी गई हैं। ऐसे में कई ऐसे श्रमिक हैं जिन्होंने निर्धारित तिथि तक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन उनके खाते में अभी तक किस्त की राशि नहीं आई हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप किस तरह से पता कर सकते हैं कि आपके खाते में ई-श्रम कार्ड का पैसा आया या नहीं। 

कैसे चेक करें ई-श्रम कार्ड की किस्त आई या नहीं

जिन पात्र श्रमिकों के खाते में ई श्रम योजना की किस्त नहीं आई है। वे परेशान नहीं हो। यहां कुछ तरीके दिए जा रहे हैं उनसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि उनकी ई- श्रम कार्ड की किस्त क्यूं लेट हुई या आई नहीं-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक जाकर किस्त का स्टेटस चेक करना होगा, या फिर आप घर बैठे बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर खाते की पूरी जानकारी लें सकते हैं। 
  • आपके बैंक खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है, उसका मैसेज चेक करें। सरकार जब भी इस तरह के फंड ट्रांसफर करती है तो मोबाइल पर मैसेज आता है। इससे पता चल जाएगा कि पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं।
  • अगर बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो उसे ठीक से जांच लें, नहीं है तो रजिस्टर करा लें, ताकि खाते से संबंधित जानकारी आपको मैसेज के जरिए प्राप्त हो सके।
  • यदि बैंक खाते से मोबाइल लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में जाएं जहां खाता चल रहा है। वहां आपको बता दिया जाएगा कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं।
  • आप चाहें तो अपने पासबुक की एंट्री करा कर भी जान सकते हैं। एंट्री में दिख जाएगा कि ई-श्रम का पैसा आया है या नहीं। 
  • मोबाइल में अगर गूगल पे, पेटीएम जैसे वॉलेट हैं तो उससे भी बैंक का खाता चेक कर सकते हैं। 

क्या है ई-श्रमिक कार्ड

ई- श्रम कार्ड योजना की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2021 में की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डाटा तैयार करना है ताकि पता चल सके कि देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या कितनी है। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड के जरिये कोरोना जैसी महामारी के दौरान श्रमिक वर्ग को मदद उपलब्ध कराना भी इसका मकसद है। जैसा कि बीते दिनों यूपी की योगी सरकार ने राज्य के श्रमिकों के खाते में 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। ई-श्रम कार्ड का सबसे बड़ा फायदा ये हैं कि इसकी सहायता से कामगार / श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

अब तक कितने कामगारों ने कराया ई-श्रम पोर्टल कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश के 24 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और सरकार का लक्ष्य कम से कम 38 करोड़ श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने का है।

ई-श्रम कार्ड योजना में क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं / लाभ

ई-श्रम कार्ड में कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ सरकार की ओर से दिए जाएगा। इनमें से कुछ सुविधाएं या लाभ इस प्रकार से हैं-

  • ई-श्रम योजना के तहत सभी श्रमिकों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
  • इसके साथ ही लाभार्थियों को आगे चलकर पेंशन का फायदा देने की भी तैयारी है।
  • वहीं इस कार्ड के जरिए लोगों को इलाज और बीमारी के दौरान भी कई तरह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
  • वहीं गर्भवती महिलाओं को भरण-पोषण की मदद भी दी जाएगी।
  • इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई और घर बनवाने की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • अगर कोई श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो जाता है या फिर मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की हालत में आपको करीब 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
  • वहीं आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए की राशि की मदद दी जाएगी।

ई-श्रम कार्ड से यूपी में 2 करोड़ श्रमिकों को होगा लाभ

योगी सरकार ने राज्य के 2 करोड़ श्रमिकों के बैंक अकाउंट में ई-श्रम योजना के तहत पैसे ट्रांसफर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कोरोना काल के दौरान सरकार की ओर से इस योजना के तहत राज्य मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। सरकार ने दिसंबर से मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिए हैं। सरकार अब तक करीब 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर कर चुकी है।

कौन कर सकता है ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई (पात्रता)

ई-श्रम कार्ड के लिए देश का असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी कामगार अप्लाई कर सकता है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों में जैसे घरेलू कामकाज, सेल्फ एंप्लॉयड, दैनिक वेतन भोगी, मजदूर, प्रवासी मजदूर, कारीगर, रेहड़ी-पटरी वाले रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा इस योजना में केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां बता दें कि जिन किसानों के पास अपनी जमीन है वह इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं। 

कौन-कौन आते हैं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की लिस्ट में

हम यहां आपको असंगठित क्षेत्र के कामगारों की लिस्ट में शामिल लोगों के बारें में बता रहे हैं ताकि आपको असंगठित क्षेत्र के कामगारों का अर्थ समझने में आसानी रहे। 

ई-श्रम कार्ड कोई भी व्यक्ति जो छोटा-मोटा काम करता है वे बनवा सकते है। 

  • जैसे- बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाला, 
  • घर का नौकर - नौकरानी (काम वाली बाई), 
  • खाना बनाने वाली बाई (कुक), 
  • सफाई कर्मचारी, गार्ड, 
  • ब्यूटी पार्लर की वर्कर, 
  • नाई, मोची, दर्जी, बाढ़ई, प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पुताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, 
  • खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्टा के मजदूर, पत्थर तोडऩे वाले, खदान मजदूर, 
  • फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुआरा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक,
  • ठेले पर किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेलपूरी वाला, चाय वाला, 
  • होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, 
  • हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, 
  • ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, 
  • चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, 
  • पेपर का हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेजन फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय (कूरियर वाले), 
  • नर्स, वार्डबॉय, आया, 
  • मंदिर के पुजारी, 
  • विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 
  • इस तरह वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार ये कार्ड बनवा सकता है।

ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/hi पर जाना होगा, और यहां पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना है।
  • फिर आपको बाकी जरूरी जानकारी भरनी है, और अपना फोटो भी अपलोड करना है। इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • यदि आप स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं तो सीएससी जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All