फ्री सिलाई मशीन योजना: 50 हजार महिलाओं को सरकार से मिलेगी फ्री सिलाई मशीन
Published - 22 Apr 2022
by Tractor Junction
जानें, क्या है प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के लिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद और प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना फ्री सिलाई मशीन योजना है। यह योजना देश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए फ्री सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जाता है।
महिलाओं को दिया जाता है प्रशिक्षण
इतना ही नहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं के लिए कई रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। इसके तहत महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग, मिट्टी कुट्टी के खिलौने बनाना, दरी बनाना आदि सीख सकती हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाएं विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। बता दें कि फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर है और स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहती है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको फ्री सिलाई मशीन योजना की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Silai Machine Yojana)
समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्देश्य से फ्री सिलाई मशीन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को पहले सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद उन्हें अपना रोजगार खोलने के लिए फ्री सिलाई मशीन का लाभ प्रदान किया जाता है। ये योजना सिर्फ गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर है और घर बैठे स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहती हैं।
किन राज्यों की महिलाओं को मिल रहा है फ्री सिलाई मशीन का लाभ
फ्री सिलाई मशीन योजना को देश के कुछ ही राज्यों में लागू किया गया है। इनमें हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार शामिल हैं। इस योजना को जम्मू-कश्मीर में भी लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना से होने वाले लाभ
- फ्री सिलाई मशीन योजना से गरीब और श्रमिक महिलाओं को लाभ होगा। उनमें से कुछ लाभ इस प्रकार से हैं-
- फ्री सिलाई योजना के जरिये से श्रमिक महिलाएं सिलाई मशीन प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगी।
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ देश की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की श्रमिक महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा देश की सभी श्रमिक महिलाओं को बिना किसी शुल्क के सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत सरकार की ओर से हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता/शर्तें
फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता रखी गई हैं जो इस प्रकार से हैं-
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही पात्र होंगी।
- इस योजना का लाभ विशेष रूप से विधवा और विकलांग महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ 20 से लेकर 40 साल की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- महिला के परिवार या उसके पति की आय 12 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो पात्र महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें आवेदन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं-
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- महिला का आयु प्रमाण-पत्र
- महिला के परिवार या पति का आय प्रमाण-पत्र
- महिला का पहचान-पत्र
- यदि महिला विकलांग है तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण-पत्र
- यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण-पत्र
- सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
- सामुदायिक प्रमाण-पत्र
- महिला का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
- लाभार्थी महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए कैसे करें आवेदन
यदि आप इस योजना में दी गई पात्रता व शर्तों को पूरा करती हैं तो आपको सरकार की ओर से फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जो महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार आवेदन करना होगा। पात्र महिला फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म अपने जिले के समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट www.india.gov.in जाकर फॉर्म को डाउनलोड कर सकती हैं।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।