किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे थ्रेशर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर एवं स्वचालित रीपर

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किए अतिरिक्त लक्ष्य, प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को मिलेगा लाभ

रबी की फसल की कटाई का सीजन आने वाला है। ऐसे में किसानों को फसल कटाई के लिए यंत्रों की आवश्यकता होगी। इसे देखते हुए राज्य सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अलग-अलग राज्य अपने द्वारा तय किए नियमों के अनुसार किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान करते हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से किसानों की आवश्यकता को देखते हुए फसल कटाई के यंत्र थ्रेसर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर एवं स्वचालित रीपर के लिए अतिरिक्त लक्ष्य जारी किए गए थे। इसमें लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसे देखते हुए राज्य सरकार को अब अतिरिक्त लक्ष्य जारी किए हैं। जिसमें प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को फसल कटाई यंत्रों थ्रेसर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर एवं स्वचालित रीपर पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने 2021 में मांगे थे किसानों से आवेदन

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए 2021 में रबी फसल की कटाई के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि उस समय किसानों को फसल कटाई के लिए कृषि यंत्र दिए गये थे लेकिन लक्ष्य से अधिक आवेदन होने के चलते सभी किसानों को यंत्र नहीं दिए जा सके थे। अब बजट की उपलब्धता होने पर सरकार की ओर से प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को भी कृषि यंत्र देने का फैसला किया गया है।

किसानों को सब्सिडी पर दिए जाएंगे ये कृषि यंत्र

वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य के किसानों ने मल्टीक्रॉप थ्रेसर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेसर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर एवं स्वचालित रीपर के लिए आवेदन किया था। उन्हें अब सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां बता दें कि इन कृषि यंत्रों में से किसानों को वही कृषि यंत्र दिए जाएंगे जिनके लिए किसानों ने पूर्व में आवेदन किया था और वे किसान प्रतीक्षा सूची में शामिल थे।

Subsidy on Agricultural Machinery : इन किसानों को मिलेगी सब्सिडी पर कृषि यंत्र

कृषि अभियांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा इन कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए बजट उपलब्धता को देखते हुए प्रतीक्षा सूची के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों हेतु अतिरिक्त लक्ष्य प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए इन वर्गों के किसान जिन्होंने वर्ष 2021-22 में इन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था, उन्हें यह कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में कृषि यंत्रों पर कितनी मिलती है सब्सिडी

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कृषि यंत्रों पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। ये सब्सिडी अलग-अलग यंत्रों पर अलग-अलग हो सकती है। योजना के तहत यह प्रावधान है कि ट्रैक्टर चलित यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए कृषक के पास ट्रैक्टर होना जरूरी है। ट्रैक्टर की आर.सी स्वयं के माता-पिता, भाई -बहन अथवा पत्नी के नाम पर होना जरूरी है।

कैसे पता करें कि कितनी मिलेगी सब्सिडी

मध्यप्रदेश में किसानों को अलग-अलग योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर किसान वर्ग एवं श्रेणी के अनुसार अलग-अलग सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है, जो 50 प्रतिशत तक है। जो भी किसान यह पता करना चाहे कि उसे किस कृषि यंत्र पर कितनी सब्सिडी मिलेगी इसका पता वह पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर पर कृषि यंत्र की लागत के अनुसार उनको मिलने वाली सब्सिडी की राशि की जानकारी देख सकते हैं।

कृषि यंत्रों के लिए अतिरिक्त लक्ष्य के संबंध में विभागीय सूचना

उपरोक्त यंत्रों के संदर्भ में अतिरिक्त लक्ष्य की सूचना कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय मध्यप्रदेश शासन की अधिकारिक वेबसाइट पर दिनांक जारी का दी गई है जो आपके अवलोकनार्थ नीचे दी जा रही हैं-

वर्ष 2021-22 में कृषि यंत्र मल्टीक्रॉप थ्रेसर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर एवं स्वचालित रीपर की लॉटरी संपादित की गई थी। बजट उपलब्धता को देखतें हुए प्रतीक्षा सूची अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों हेतु अतिरिक्त लक्ष्य प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया है। 

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय मध्यप्रदेश शासन की अधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक https://dbt.mpdage.org/Eng_Index.aspx पर जाकर ले सकते हैं।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price