किसान कर्ज माफी योजना : इन किसानों का कर्ज हुआ माफ, ऐसे देखें लिस्ट में नाम

जानें, क्या है किसान ऋण मोचन योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और उनकी आय बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ प्रदान कर रही है। इसी क्रम में यूपी सरकार की ओर से किसानों के कर्ज माफ करने को लेकर किसान ऋण मोचन योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसानों के पुराने कर्ज माफ किए जा रहे हैं। यूपी सरकार ने उन किसानों की लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है जिनके कर्ज इस योजना के तहत माफ किए जा रहे हैं। 

किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज होगा माफ

बता दें कि इस योजना के तहत किसानों के एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसको लेकर बैंकों को निर्देश दे दिए गए हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से राज्य के किसानों को कर्ज माफी योजना यूपी की लिस्ट में नाम देखने का तरीका बता रहे हैं ताकि आपको पता चल सकें कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं। इतना ही नहीं यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप इसकी शिकायत भी सरकार से कर सकते हैं। यूपी सरकार का उद्देश्य राज्य के हर पात्र किसान को किसान ऋण मोचन योजना का लाभ प्रदान करना है ताकि अधिक से अधिक किसानों के कर्ज माफ किए जा सकें। 

ऋण माफी को लेकर यूपी की योगी सरकार का निर्णय

यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदे के मुताबिक किसानों का कृषि ऋण का एक लाख रुपए तक का ऋण माफ करने का निर्णय लिया था। इस ऋण को माफ किए जाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि एन.आई.सी उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसानों द्वारा 31-03-2016 तक लिए गए कृषि ऋण का विवरण बैंकों के माध्यम से आनलाइन फीड कराकर तहसील स्थिति राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों की टीम बनाकर इसका गहन सत्यापन कराकर इस ऋण माफी योजना को साकार किया जाय। जिससे कि कोई भी उचित किसान इस योजना से शेष न रह जाय, तथा कोई गलत किसान इसका लाभ न ले पाए। योजना को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू करना सरकार का उद्देश्य है।

राज्य के इन किसानों का कर्ज होगा माफ (Kisan Karj Mafi Yojna)

जिन किसानों ने क्रेडिट कार्ड के जरिये 31-03-2016 तक सरकारी बैंकों से लोन लिया था, उन किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे किसानों का एक लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा। यूपी सरकार ने पात्र किसानों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। राज्य के किसान इसमें अपना नाम देख सकते हैं। बता दें कि राज्य में ऋण मोचन योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा। 

क्या है किसान ऋण माफी योजना 

यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से 9 जुलाई 2017 को किसान ऋण मोचन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी छोटे और सीमांत किसान का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के 86 लाख छोटे और सीमांत किसानों को मिल सकेंगा। ये किसान अपने पुराने ऋण भार से मुक्त हो सकेंगे। 

ऋण माफी मोचन योजना के लिए पात्रता

जैसा कि ऋण मोचन योजना के तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। इसके लिए वे किसान पात्र होंगे जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम और 5 एकड़ से अधिक खेती की जमीन नहीं हो। ऐसे किसान इस योजना के लिए आवेदन के पात्र होंगे। 

ऋण माफी योजना की लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम

राज्य के जिन किसानों ने ऋण मोचन योजना के तहत ऋण माफी के लिए आवेदन किया है। वे लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। सरकार की ओर से लिस्ट को योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। किसान भाई यहां अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर कर सकते हैं। 

ऋण माफी योजना यूपी लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया

जैसा कि ऊपर आपको बताया गया है कि यूपी सरकार की ओर से ऋण माफी के लिए पात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी है। इसे देखने के लिए आपको यहां दी जा रही प्रक्रिया को अपनाना होगा। लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं- 

  • सबसे पहले आपको किसान ऋण मोचन योजना यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर आपको ऋण मोचन की स्थिति देखें का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड विवरण आदि दर्ज करनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आगे के पेज पर ऋण मोचन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहां आप अपना नाम देख सकते हैं।

ऋण मोचन योजना के तहत कैसे करें शिकायत दर्ज (Debt Waiver Scheme)

यदि आप इस योजना के तहत अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गई प्रक्रिया को अपनाना होगा-

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको शिकायत का प्रारूप डाउनलोड कर एवं भरकर हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेड में जमा करना होगा।

शिकायत की स्थिति जानने के लिए क्या करें

  • सबसे पहले आपको यूपी लेबर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति जाने का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि भरनी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

शासनादेश देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको शासनादेश के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • आपको इस सूची में से अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पीडीएफ फाइल खोल पर आएगी।
  • इस पीडीएफ फाइल में आप शासनादेश देख सकते हैं।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

किसान ऋण मोचन योजना के लिए कैसे करें आवेदन

यदि आपने अभी तक ऋण मोचन योजना के तहत ऋण माफी के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आप राज्य सरकार द्वारा बनाए गए हेल्प डेस्क सेंटर पर जाकर करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी फिलहाल इस योजना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। 

ऋण मोचन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

ऋण मोचन योजना में आवेदन के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसे किसान आवेदन पत्र भरते समय अपने पास रखें ताकि आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं हो। ये प्रमुख दस्तावेज या कागजात इस प्रकार से हैं- 

•    आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
•    किसान के खेत के कागजात 
•    आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
•    आवेदक का पहचान पत्र
•    बैंक खाता विवरण के लिए पासबुक की कॉपी
•    आवेदन का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
•    आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

ऋण मोचन योजना यूपी की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

ऋण मोचक योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान भाई इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाकर ले सकते हैं। इसके अलावा इसके हेल्प डेस्क नंबर 0522-2235892, 0522-2235855 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जिले के कृषि विभाग या उद्यानिक विभाग से संपर्क कर योजना की जानकारी ले सकते हैं।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price