चिरंजीवी योजना : अब 10 लाख रुपए तक का इलाज होगा मुफ्त

जानें, क्या है मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से हाल ही में राज्य का बजट 2022 पेश किया गया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब 5 लाख की जगह 10 लाख रुपए का निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की है। इससे अब राज्य के लोगों को सरकारी और राज्य सरकार द्वारा चयनित अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। इस सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दे रहे हैं ताकि राज्य के अधिक से अधिक लोग इस योजना में शामिल होकर निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें। 

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलता है 10 लाख का कवर

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख तक का कवर मिलता है। इस योजना में कॉकलियर इंप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां भी जोड़ी गई है। जरूरतमंद व्यक्तियों का कलेक्टर चिरंजीवी स्वास्थ्य कार्ड के बिना भी फायदा दिला सकेंगें। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस होगा यानि इलाज का कोई पैसा नहीं देना होगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की घोषणा भी की गई। इसमें 5 लाख तक का एक्सीडेंट कवर दिया जाएगा।

क्या है राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana)

मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना 1 मई 2021 से लागू हुई थी। पहले इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा दिया जाता था लेकिन अब राजस्थान सरकार ने नए बजट 2022 में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है। इस योजना के तहत राजस्थान के लोग सरकार की ओर से चयनित किए गए प्राइवेट और सभी सरकारी अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक के इलाज सुविधा निशुल्क प्राप्त सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। 

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलते हैं ये लाभ

  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी और सूची में दिए गए प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ किया जाएगा।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष सामान्य बीमारी पर 50 हजार रुपए और गंभीर बीमारी 4.50 लाख रुपए की चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत 1576 प्रकार की बीमारियों के लिए पैकेज और प्रोसीजर उपलब्ध है।
  • अस्पताल में भर्ती के 5 दिन पूर्व और डिस्चार्ज होने के 15 दिन के बाद तक का खर्चा चिरंजीवी योजना के तहत हुए बीमे के अंदर कवर किया जाता है।  

Chiranjeevi Yojana : लघु एवं सीमांत किसानों को निशुल्क मिलेगा योजना का लाभ

चिरंजीवी योजना के तहत लघु एवं सीमान्त किसानों तथा संविदाकर्मियों को भी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा ताकि वे भी इस स्वास्थ्य बीमा का लाभ पा सके। लेकिन उन्हें बीमा प्रीमियम नहीं भरना होगा। उनका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा। जबकि अन्य लोगों को इस योजना में बीमा कराने के लिए कुछ प्रीमियम भरना होगा। इसी के साथ कोविड 19 अनुग्रह राशि भुगतान प्राप्त करने वाले निराश्रित और असहाय परिवारों को भी कोई प्रीमियम राशि नहीं देनी होगी। इसके अलावा अन्य सभी लोगों को प्रीमियम राशि जमा करने पर ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पात्रता व शर्तें

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए सिर्फ राजस्थान का स्थाई निवासी ही पात्र होगा। अन्य राज्य के निवासी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • इस योजना के लिए वे ही परिवार पात्र होंगे जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 
  • सरकारी नौकरी करने वाले लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कितना देना होता है प्रीमियम

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पात्र पात्र परिवारों को बीमा प्रीमियम के रूप में 50 प्रतिशत राशि जो न्यूनतम 850 रुपए सालाना है, प्रीमियम के रूप में जमा करानी होती है। इसके बाद ही वो इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले सकते है। लेकिन इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा तभी आप इस योजना के तहत 10 लाख रुपए तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस योजना में बीमा कराने वाले को सिर्फ 50 प्रतिशत राशि 850 रुपए सालाना देनी होती है और शेष 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार स्वयं वाहन करती है। 

लघु एवं सीमांत किसानों को निशुल्क मिलेगा योजना का लाभ

चिरंजीवी योजना के तहत लघु एवं सीमान्त किसानों तथा संविदाकर्मियों को भी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा ताकि वे भी इस स्वास्थ्य बीमा का लाभ पा सके। लेकिन उन्हें बीमा प्रीमियम नहीं भरना होगा। उनका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा। जबकि अन्य लोगों को इस योजना में बीमा कराने के लिए कुछ प्रीमियम भरना होगा। इसी के साथ कोविड 19 अनुग्रह राशि भुगतान प्राप्त करने वाले निराश्रित और असहाय परिवारों को भी कोई प्रीमियम राशि नहीं देनी होगी। इस तरह उपरोक्त बताएं गए लोगों को इस योजना का लाभ निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी लोगों को निर्धारित प्रीमियम राशि जमा करने पर ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। 

इन्हेंं नहीं मिलेगा चिरंजीवी योजना का लाभ

बता दें कि सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को इस योजना से बाहर रखा है। उनके लिए प्रदेश सरकार जल्दी ही सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की तर्ज पर कैशलेस बीमा का लाभ देने के लिए राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आजीएचएस) लागू करने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का जन आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले का राशन कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता विवरण के लिए पासबुक की कॉपी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आवेदन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। यदि आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने क्षेत्र से संबंधित ग्राम पंचायत स्तर पर या ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले पंजीकरण शिविर में जाना होगा। यहां से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का आवेदन फॉर्म/रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरकर इसके साथ आवश्यक दस्तावेजों को इसके साथ लगाकर फॉर्म को पंजीकरण शिविर में जमा करना होगा। ध्यान रहे फॉर्म की रिसीप्ट जरूर लें, इसी के साथ आपको एक रेफरेंस नंबर भी प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • यदि आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है-
  • इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://health.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन सेक्शन में क्लिक हेयर का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।  
  • इसके बाद आपको रीडायरेक्ट टू एसएसओ पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आपके पास एसएसओ आईडी है तो लॉगिन करें और यदि नहीं है तो रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एसएसओ आईडी के साथ लॉगिन करने के बाद आपको केटेगरी का चयन करना होगा। सिटीजन या उद्योग या गवर्नमेंट एम्पलाई आदि।
  • अब आपको पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही से भरनी होगी। 
  • अब फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद अपने फॉर्म जांच करें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इस आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर लें और इसे पास रखें। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिक जानकारी के लिए के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर 18001806127 पर भी इसके बारे में पता कर सकते हैं।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price