पीएम किसान मानधन योजना का बजट बढ़ाया, अब पहले से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

जानें, किसान मानधन योजना से लाभ और आवेदन का तरीका 

केंद्र सरकार की ओर से एक फरवरी को पेश किए गए बजट में पीएम किसान मानधन योजना के बजट में बढ़ोतरी की गई है। इससे अब अधिक किसानों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस वर्ष केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना का बजट बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार ने किसान मानधन योजना के तहत 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था लेकिन संशोधित बजट में मात्र इसका 1 प्रतिशत ही राशि खर्च हो पाई थी। इस बार पहले की अपेक्षा बजट में दुगुनी राशि का प्रावधान किया गया है। अब देखना यह है कि इस बार सरकार इस योजना पर कितना पैसा खर्च करती है। 

क्या है पीएम किसान मानधन योजना

देश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 12 सितंबर 2019 को किसान मानधन योजना शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड राज्य से की थी। पीएम किसान मानधन स्कीम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत किसानो को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का प्रावधान किया गया है। इस स्कीम में 18 साल से 40 साल तक का कोई भी किसान निवेश कर सकता है। इसके तहत किसान को बुढ़ापे में 3 हजार रुपए तक की मासिक पेंशन दी जाती है। मानधन योजना के तहत जीवन बीमा निगम एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करती है।

पीएम किसान मानधन योजना में किसानों को क्या होगा लाभ

पीएम किसान मानधन योजना के माध्यम से वर्ष 2022 तक 5 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया जाने का लक्ष्य है। इस योजना में किसान अपनी इच्छा से जुड़ सकता है। पीएम किसान मानधन योजना से जो लाभ किसानों को मिलेंगे वे इस प्रकार से हैं-

  • प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत लाभार्थी किसान को 60 वर्ष की उम्र के बाद हर माह 3 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी।
  • इस योजना में उन्हीं उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जो गरीब और सीमांत किसान हैं।
  • यदि किसान इस पेंशन का लाभ ले रहा है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस अवस्था में उसकी पत्नी को प्रति माह 1500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। यानी पति की मृत्यु के बाद पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पीएम किसान मानधन योजना से जुड़ने के लिए क्या होनी चाहिए पात्रता

पीएम किसान मानधन योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गईं हैं जो इस प्रकार से हैं

  • पीएम किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किसान की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए वे सभी किसान पात्र है जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है।
  • इस योजना के तहत छोटे और सीमांत को रखा गया है।
  • समृद्ध किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  • आयकर के दायरे में आने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

पीएम किसान मानधन योजना में कितना जमा करना होता है प्रीमियम

पीएम किसान मानधन योजना के तहत उम्र के अनुसार प्रीमियम की राशि जमा करानी होती है। जितना प्रीमियम लाभार्थी जमा कराता है उसके बराबर सरकार भी प्रीमियम देती है। पीएम किसान मानधन योजना में उम्र के अनुसार देय प्रीमियम राशि इस प्रकार से है-

  • प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 18 वर्ष की आयु के किसान को 55 रुपए प्रति माह प्रीमियम राशि जमा करनी होगी।
  • यदि आपकी उम्र 29 वर्ष है तो आपको 100 रुपए प्रति माह प्रीमियम देना होगा। 
  • इसी प्रकार यदि आपकी आयु 40 वर्ष है और इस उम्र में आप पीएम किसान मानधन योजना से जुड़ते हैं तो आपको 200 रुपए प्रति माह का प्रीमियम 60 वर्ष की आयु तक देना होता है। 
  • इसी प्रकार 18 से 40 वर्ष के उम्र के सीमांत तथा लघु किसानों के लिए योजना के तहत प्रीमियम देना होता है। 

किसान मानधन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का पैन कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण हेतु पासबुक की कॉपी

पीएम किसान मानधन योजना के लिए कहां करें आवेदन 

पीएम किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना के पोर्टल https://maandhan.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पीएम किसान मानधन योजना में ऑनलाइन आवेदन का तरीका

पीएम किसान मानधन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले पीएम किसान मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको पीएम किसान मानधन योजना लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां आपको पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
  • फिर यहां आपको अपना फोन नंबर भरना होगा जिससे पंजीकरण को आपके नंबर से जोड़ा जा सके और अन्य सभी पूछी गई जानकारी। जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि भी भरनी होगी और जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां आपको अपना व्यक्तिगत विवरण और बैंक खाता विवरण सहित अन्य पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
  • सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद अंत में सब्मिट पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह पीएम किसान मानधन योजना में आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

किसान मानधन योजना की अब तक की प्रगति

पीएम किसान मानधन योजना की अब तक की प्रगति बड़ी धीमी है इसके पीछे प्रमुख कारण ये हैं कि किसान इस योजना में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि इसी के साथ शुरू हुई पीएम किसान सम्मान निधि योजना में खास दिलचस्पी ले रहे हैं। यही कारण हैं कि इस योजना से कम किसानों के जुडऩे के कारण सरकार को इसके प्रीमियम के रूप में पैसा खर्च करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में बजट का कितना प्रतिशत खर्च होता है यह देखना होगा क्योंकि किसानों ने इस योजना के तहत कम दिलचस्पी दिखाई है। पीएम किसान मानधन योजना के 2 वर्षों की प्रगति देखें तो खबर लिखे जाने तक पीएम किसान मानधन योजना में 18 लाख 34 हजार 454 किसान इस योजना से जुड़े हैंं। इस योजना के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश तथा झारखंड राज्य के किसानों ने सबसे अधिक पंजीकरण किया है।  


अगर आप अपनी पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price