एग्रीकल्चर आफिसर भर्ती 2021 : नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 2 मार्च से

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग : जानें, क्या मांगी है योग्यता और कैसे करना है आवेदन?

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च 2021 से शुरू की जा रही है। ये भर्ती एग्रीकल्चर ऑफिसर के 63 पदों के लिए की जानी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2021 है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन जरूर देखें।
 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


शैक्षणिक योग्यता

एग्रीकल्चर आफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता यूनिवर्सिटी या संस्थान से एग्रीकल्चर/हार्टिकल्चर में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

 


आयु सीमा

एग्रीकल्चर आफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। आयु की गणना 30 मार्च 2021 के अनुसार की जाएगी।


चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 180 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इंटरव्यू के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : कृषि स्वावलंबन योजना 2021 : किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधाएं, 2.5 लाख रुपए की सरकारी मदद


परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषय से 30 प्रश्न शामिल होंगे। जबकि 150 प्रश्न एग्रीकल्चर विषय में पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इसकी अधिसूचना देख सकते हैं।


आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए होगा। जबकि एससी/एसटी/बीपीएल कार्ड होल्डर्स/फिजिकली हैंडिकैप्ड उम्मीदवारों को 150 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।


राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 17 मार्च

राजस्थान राज्य में कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के हवाले से राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कृषि पर्यवेक्षकों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 16 फरवरी 2021 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2021 है। 

 

यह भी पढ़ें : फसली ऋण : फसली ऋण वितरण की तारीख में किया संशोधन, अब किसान 15 जुलाई तक ले सकेंगे ऋण


कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 882 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, 842 पद नॉन-टीएसपी के लिए हैं और टीएसपी के लिए 40 हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि में बी.एससी या कृषि में बी.एससी ऑनर्स या वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (10 + 2 मानक) होना चाहिए। राजस्थान संस्कृति का ज्ञान और देवनागिरी में हिंदी भाषा में काम करने की क्षमता आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल या इससे कम होनी चाहिए।

विशेष : त्रिपुरा में एग्रीकल्चर आफिसर की भर्ती व राजस्थान में आरएसएमएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े और इसके बाद ही आवेदन करें।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price