कृषि यंत्रों पर सब्सिडी : 30 हजार से अधिक कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी

जानें, क्या है यूपी सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना और किन किसानों को मिलेगा लाभ

देश के कई राज्यों रबी की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में यूपी सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र मुहैया कराएं जा रहे हैं ताकि किसानों को कृषि कार्य कोई परेशानी नहीं हो। कृषि यंत्रों की बुकिंग का कार्य शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के नौ मंडलों के किसानों को सब्सिडी पर यंत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे।  इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार नौ मंडलों के इच्छुक किसान 18 नवंबर तक पहले आओ-पहले पाओ के तहत आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मंडलवार तारीखें तय की गईं हैं। बता दें कि कृषि यंत्रों की बुकिंग अक्टूबर माह में ही पूरी होनी थी लेकिन, पोर्टल हैक होने से प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी, अब पोर्टल का सिक्योरिटी आडिट कराकर उसे फिर शुरू किया जा रहा है। 

संयुक्त निदेशक अभियंत्रण नीरज श्रीवास्तव के अनुसार नौ मंडलों के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग शुक्रवार 11 बजे से शुरू हो रही है, जो मंडलवार 18 नवंबर तक चलेगी। इसमें करीब 30 हजार से अधिक यंत्रों पर अनुदान दिया जाने का लक्ष्य है।

किस मंडल के किसान कब करा सकेंगे सब्सिडी पर कृषि यंत्र के लिए बुकिंग

उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी पर कृषि यंत्रों का लाभ लेने के लिए मंडलवार आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग तारीख का निर्धारण कर दिया गया है। जो इस प्रकार है। 

गोरखपुर मंडल के किसान 12 नवंबर को, अयोध्या मंडल के किसान 13 नवंबर को, कानपुर व विंध्याचल मंडल के किसान 15 नवंबर को, अलीगढ़ व लखनऊ मंडल के किसान 16 नवंबर को, चित्रकूटधाम व मुरादाबाद मंडल के किसान 17 नवंबर को तथा मेरठ मंडल के किसान 18 नवंबर को सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

10 हजार रुपए तक की सब्सिडी पर नहीं देनी होगी जमानत राशि

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं स्माल गोदाम, थ्रेसिंग फ्लोर, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि के लिए यंत्र बुक कराए जा सकते हैं। इसमें जिन यंत्रों पर दस हजार रुपए तक का अनुदान मिलना है, उसके लिए किसान को जमानत राशि नहीं देनी होगी। दस हजार से ऊपर एक लाख रुपए तक अनुदान वाले कृषियंत्र के लिए 2500 और एक लाख रुपए से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्र के लिए 5000 रुपए जमानत राशि जमा करानी होगी।  

सब्सिडी पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए ऐसे जेनरेट करें टोकन

सब्सिडी पर कृषि यंत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को टोकन जेनरेट करना जरूरी होगा। किसानों की सुविधा के लिए टोकन जेनरेट करने की प्रक्रिया हम बता रहे हैं, जो इस प्रकार से है- 

•    सबसे पहले किसानों को पारदर्शी किसान सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/Default.aspx पर जाना होगा। 
•    अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, जिस पर यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें के विकल्प में क्लिक करना है। 
•    अगले पेज में आवेदक को यंत्र टोकन की व्यवस्था के कई विकल्प दिखाई देंगे। इनका किसान भाई को अपने अनुसार चुनाव करना है। 
•    इसके बाद आवेदक किसान को अपने जनपद का चुनाव करके पंजीकरण संख्या का विकल्प का चुनाव कर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है। 
•    जब सारी जानकारी भर दी जाए, तब सर्च के बटन में क्लिक करें। इसके अंतर्गत आवेदक किसान को अपने उपकरण का चुनाव करना होगा। 
•    फिर आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके आगे के पेज में आवेदक से पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है।
•    इस प्रकार सब्सिडी पर कृषि यंत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price