user profile

New User

Connect with Tractor Junction

ई-श्रम कार्ड में 30 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जाने ई-श्रम कार्ड से होने वाले लाभ

Published - 12 Jan 2022

जानें, ई-श्रम कार्ड बनवाने से होने वाले लाभ और रजिस्ट्रेशन का तरीका

ई-श्रम कार्ड उन लोगों के लिए बहुत काम की चीज हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ई-श्रम कार्ड बनने पर इन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। अब तक करीब 20 करोड़, 96 लाख से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम कार्ड के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के खातों में 500 रुपए की किस्त भेजी है तब से इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यूपी में अब तक ई-श्रम पोर्टल पर करीब 30 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

क्या है ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card)

केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल अगस्त में ही असंठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई। इसके जरिए श्रमिकों को आर्थिक रुप से मजबूत किया जाता है। इससे देशभर में फैले लगभग 38 करोड़ कामगारों को जोड़ा गया है, ताकि श्रमिकों का एक डेटा तैयार किया जा सके, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले कामगार को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है, जिसकी मदद से श्रमिक देश में कहीं भी, कभी भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकता है।

मजदूर और श्रमिकों को जारी किया जाता है ई-श्रम कार्ड

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है। इसकी मदद से श्रमिक कहीं भी, कभी भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना काल में भी सरकार ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को आर्थिक मदद पहुंचाई थी। हाल ही में यूपी सरकार ई-श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता जारी कर रही है। इस दौरान श्रमिकों के खाते में हर महीने 500 रुपए जमा किया जा रहा है। बता दें कि ई-श्रम कार्ड के लिए वहीं किसान श्रमिक पात्र होंगे जिनके पास खेती की भूमि नहीं है और वे दूसरे के खेत में काम करते हैं। 

ई-श्रम कार्ड में बनवाने पर ये मिलते हैं फायदें

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों और मजदूरों को अनेक फायदे हो सकते हैं। इसलिए कामगारों को ई-श्रम कार्ड बनवा लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड से सरकार की ओर से जो सुविधाएं या लाभ दिए जाएंगे वे इस प्रकार से हैं-

•    इसमें सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसमें किसी भी कामगार को किसी भी तरह का कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है।
•    इस योजना के तहत श्रमिकों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
•    सरकार लाभार्थियों को भविष्य में पेंशन का लाभ मिल सकता है।
•    ई-श्रम कार्ड जरिए लोगों को इलाज में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
•    गर्भवती महिलाओं को बच्चों के भरण-पोषण के लिए राशि दी जाएगी।
•    इसके अलावा मकान बनवाने के लिए धनराशि दी जाएगी। 
•    बच्चों की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
•    यदि रजिस्टर्ड श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति बनती है, तो 2 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।
•    अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है, तो बीमा योजना के तहत 1 लाख रुपये का हकदार होगा।

कौन करा सकता है ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

ई-श्रम कार्ड कोई भी व्यक्ति जो छोटा-मोटा काम करता है वे बनवा सकता है। इसमें ट्यूशन पढ़ाने वाला, घर का नौकर - नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्टा के मजदूर, पत्थर तोडऩे वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेजन फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय  (कूरियर वाले), नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।

ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

इस श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके को फोलो करना होगा।

  • आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा, और यहां पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना है।
  • फिर आपको बाकी जरूरी जानकारी भरनी है, और अपना फोटो भी अपलोड करना है। इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • यदि आप स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं तो सीएससी जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All