लेजर लैंड लेवलर : खेत को बनाएं समतल, पानी-खाद और ईंधन की करें बचत

जानें, क्या है लेजर लैंड लेवलर मशीन (Laser land leveler machine), इसकी विशेषताएं और लाभ

लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler) को लेजर समतल भी कहा जाता है। यह मशीन किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। विशेषकर ऐसे किसानों के लिए जिनके खेत पूर्ण रूप से समतल नहीं है। उबड़-खाबड़ है। जिससे उन्हें फसल बोने, उवर्रक व पानी देने आदि कार्यों में काफी परेशानी होती है। ऐसे खेतों को खेती लायक बनाने का काम इस लेजर लैंड लेवलर मशीन की सहायता से किया जाता है। इस मशीन का काम भूमि को समतल बनाना है ताकि उस भूमि पर खेती करना आसान हो जाए। लेजर लैंड लेवलर से खेत को समतल बनाया जाता है। इससे फायदा यह होता है कि खेत में खड़ी फसल पर समान रूप से सिंचाई होती है जिससे पानी की बचत होती है। इसके साथ ही खाद और ईंधन की भी बचत होती है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler) मशीन की भारत में आवश्यकता क्यों?

भारत देश में इस मशीन की आवश्यकता इस लिए है कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां काफी विषम है। यहां खेती योग्य भूमि उबड़-खाबड़ है। कहीं से ऊंची-नीची तो कहीं से मैदानी तो कहीं से पठारी है। ऐसे में फसल उगाना काफी कठिन हो जाता है। क्योंकि खेती के लिए भूमि का समतल होना बहुत जरूरी है। अगर मिट्टी की सतह एक सामान नहीं है, तो बोने वाली फसलों के बीज एक सामान खेत में नहीं पहुंचते है तथा बीजों जमाव भी सही तरीके से नहीं हो पाता है। यही नहीं खेत में फसलों को देने में भी काफी समस्याएं आती हैं। जिसके कारण उपज पर विपरित प्रभाव पड़ जाता है और परिणामस्वरूप उत्पादन में गिरावट आ आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हुए लेजर लेवलर को बनाया गया है जो वांछित ढलान को कुछ हद तक के क्षेत्रों को समतल करती है। लेजर लेवलर ऊंची जगह से मिट्टी को खींचकर नीचे वाली जगह पर ले जाकर क्षेत्र को समतल बनता है और इसके साथ ही मिट्टी की उपज की क्षमता भी बढ़ जाती है।

 


क्या है लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler)?

लेजर लैंड लेवलर एक विशेष प्रकार का कृषि यंत्र है। यह यंत्र परंपरागत विधियों से एकदम हटकर एक अत्याधुनिक तकनीक से बना हुआ कृषि यंत्र है। इस यंत्र को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाना जाता है। इसे ड्राइवर के माध्यम से ट्रैक्टर को ऊंचाई की तरफ से ढाल की दिशा में चलाया जाता है। और बाकी सभी कार्य लेजर लैंड लेवलर के माध्यम से स्वत: किया जाता है। इसका मुख्य काम खेतों की मिट्टी को समतल करना है। लेजर लैंड लेवलर की सहायता से निर्माण स्थल, सडक़, और ड्रेनज को समतल किया जा सकता है। 

 

लैंडफोर्स लेज़र लैंड लेवेलेर 

खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

 

लेजर लैंड लेवलर बनावट (Laser land leveler design)

लेजर लैंड लेवलर, लेजर ट्रांसमीटर, लेजर रिसीवर, विद्युत नियंत्रण पेंनल्र जुडवा सोलेन्याइड हाईड्रोलिक नियंत्रण वाल्व, दो पहिये और समतल करने वाले बकेट से मिलकर बना होता है। 

 

लेजर लैंड लेवलर ट्रैक्टर

लेजर लैंड लेवलर को 30 एचपी से अधिक शक्तिशाली ट्रैक्टर के साथ आसानी से संचालित किया जा सकता है।

 

जॉन डियर लेजर लेवलर
खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

लेजर लैंड लेवलर की विशेषताएं (Laser Land Leveller Features)

लेजर ट्रांसमीटर लेजर किरणों जो कि समतल बकेट पर लगे लेजर रिसीवर द्वारा रोका जाता है। रिसीवर से प्राप्त होने वाले सिग्रल को ट्रैक्टर पर लगी कंट्रोल पैनल ग्रहण कर हाइड्रोलिक कंट्रोल बाल्व को खोलती एवं बंद करती है। जिससे बकेट को आवश्यकतानुसार ऊपर उठाया व गिराया जा सकता है। कुछ लेजर ट्रांसमीटर में अत्यधिक  ढलानों में 0.01 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक को श्रेणीकल ढाल बनाने की क्षमता होती है तथा ढाल युक्त खेतों में दो तरफा नियंत्रण रखता है। समतल करने वाली बकेट ट्रैक्टर के थ्री पाइंट लिंकेेज पर आधारित रहती है या ट्रैक्टर के ड्राबार द्वारा खींची जाती है। बकेट का आकार व क्षमता ट्रैक्टर की शक्ति व फील्ड की स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकती है। 


लेजर लैंड लेवलर मशीन के लाभ (Benefits of laser land leveler machine)

लेजर लैंड लेवलर मशीन का उपयोग भूमि को सतमल करने में किया जाता है ताकि खेती के लिए भूमि सभी जगह से एक समान समतल हो जाए। भूमि के समतलीकरण से निम्नलिखित लाभ होते हैं जो इस प्रकार हैं।

  • लेजर लेवलर द्वारा भूमि समतल करने से पानी का अधिकतम उपयोग होता है और 40 प्रतिशत तक पानी की बचत कर देता है।
  • धान की बीजाई की तैयारी जैसे बढिय़ा समतल संचालन के लिए उपयोग किया जाता है।
  • पूरे खेत में पानी का समान वितरण व निकास की व्यवस्था सही तरीके से हो जाती है। 
  • जल संसाधनों का आसानी से कुशल उपयोग कर सकते है।
  • सभी तरफ से खेत समतल होने से बुवाई का काम सरलता व तेजी से किया जा सकता है। 
  • समतल खेत में बीजों का जमाव अच्छा होता है जिससे फसल अच्छी होती है।
  • पोषक तत्वों व उरर्वक को एक समान खेत में दिया जा सकता है। 
  • निराई-गुड़ाई के काम में कम समय लगता है जिससे लागत को कम किया जा सकता है।


लेजर लेवलर प्राइस और सब्सिडी? (Laser Land Leveler Price and Subsidy?)

राज्यों द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए राज्यों द्वारा लेजर लैंड लेवलर पर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की दर अलग-अलग राज्यों में अलग- अलग हो सकती है। आमतौर पर लघु/सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत तक व बड़े किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। बात करें इसकी कीमत की तो इसकी अनुमानित कीमत 3,50,000 (साढ़े तीन लाख) के करीब होती है। बात दें कि प्रतिष्ठित कंपनियों के उच्च गुणवत्ता वाले लेजर लैंड लेवलर की कीमत इससे भी अधिक हो सकती है। 


कहां से खरीद सकते हैं लेजर लेवलर मशीन ?(Laser Land Leveller Buy & Sale)

यदि कोई भी किसान लेजर लैंड लेवलर मशीन खरीदना चाहता हो तो ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें। हमारे यहां प्रतिष्ठित कंपनियों की सभी प्रकार की कृषि मशीनें उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।

 

लेजर लैंड लेवलर निर्माता कंपनियां ( Laser Land Leveller manufacturer companies)

  • दशमेश
  • जॉन डियर
  • फील्डकिंग
  • केएस ग्रुप
  • सॉइल मास्टर
  • लैंडफोर्स
  • महिंद्रा

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price